Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur177001

हमीरपुर में संदिग्ध युवक पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई, वीडियो वायरल

SKSandeep Kumar
Sept 14, 2025 10:02:40
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर- देर रात स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा, लोगों ने चोर समझ संदिग्ध युवक की जमकर की धुनाई, ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ कर रस्सी से हाथ बांधकर की पिटाई, स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले, स्थानीय पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ में जुटी, चोरों की अफवाह से रात-रात भर जाग कर घरों की रखवाली कर रहे लोग, पकड़े गए संदिग्ध का हाथ बाँधे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKumar Shashivardhan
Sept 14, 2025 11:51:16
Noida, Uttar Pradesh:9.30 ptc
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 14, 2025 11:51:03
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना *सीट शेयरिंग को लेकर बोधगया में माँझी का बड़ा बयान, कहा- 15 सीट नहीं मिली तो 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव* इसको लेकर के बिहार बीजेपी के प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि NDA गठबंधन के अंदर आपस में सीटो के बंटवारा को लेकर कोई भी बात नहीं है. एनडीए में जितने भी घटक दल है वह चट्टान की तरह मजबूत है. हर दल की अधिक से अधिक सीटों पर लड़ने की महत्वाकांक्षा होती है. जीतनराम मांझी जी ने भी वैसा ही कहने का काम किया है लेकिन. जब एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता बैठकर के आपस में सीटों का बंटवारा करने का काम करेंगे तो निश्चित रूप से NDA गठबंधन में जितने भी घटक दल है जो भी उनके हिस्से में जो भी सीटे जाएगी निश्चित रूप से एनडीए को मजबूत करने के लिए बिहार मे NDA का सरकार बनाने के लिए निश्चित रूप से एक साथ लड़ने का काम करेंगे. NDA में आपस में कोई विवाद नहीं है बाइट : पीयूष शर्मा, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि NDA मे सीट बंटवारे को लेकर अब जारी सिरफुटौंअल अब बाहर आने लगी है. जीतन राम मांझी जी बड़े कद के नेता हैं बावजूद इसके बीजेपी और जेडीयू उन्हें जिस तरीके से दोयम से भी नीचे दर्जे पर रख रही है उनका गुस्सा लाजमी है. कम से कम यह तो स्पष्ट हो गया कि भाजपा के साथ जो भी रहेगा वह अपनी राजनीतिक हासिये की ओर जाएगा. ऐसे में जीतन राम मांझी जी के छटपटाहट स्वाभाविक है. बाइट : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि एनडीए के भीतर कोई समस्या नहीं है ऑल इज वेल है. जहां तक सवाल जीतन राम मांझी जी का है एनडीए घटक दल के शीर्ष नेता जब एक साथ बैठेंगे जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में आराम से सीटों का बंटवारा हो गया था उसी प्रकार से आगामी विधानसभा के चुनाव में भी एकदम आराम से सीटों का बंटवारा हो जाएगा. माहागठबंधन के अंदर आग लगी है वहां सिरफुटौंअल चल रहा है. एनडीए में कोई दिक्कत नहीं है. बाइट : मनीष यादव, प्रवक्ता JDJDU राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी का नेतृत्व इस बात को समझ रहा है कि जो हमारे साथ है वह विचारों के साथ नहीं है. वह सत्ता और स्वार्थ के लिए है. आज यह 20 सीटों की मांग करते हैं और आगे कहेंगे कि यह तो हम कर्जकर्ताओं के भावनाओं को कद्र के लिए कहा था. बीजेपी और जेडीयू इनको इस बात का एहसास कराती है की पिता और पुत्र को मंत्री पद पर रहना है कि नहीं तब ये अपनी बातों से पलट जाते हैं. इस तरह की राजनीति करने वाले पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. जनता इस बात को समझ रही है कि एनडीए के अंदर जो भी लोग हैं सत्ता और स्वार्थ वाले लोग हैं. इस तरह की राजनीति करने वाले लोग एनडीए के अंदर जिस तरह की कवायत कर रहे हैं उसको जदयू और बीजेपी महसूस करती है. बाइट : एजाज अहमद, प्रवक्ता, RJD
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 14, 2025 11:50:46
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--पटना के मनेर थाना क्षेत्र स्थित जीवराखन टोला में 13 सितंबर की रात दिव्यांग मीतलाल राय की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुर्गा मंदिर के पास चबूतरे पर सो रहे मीतलाल की हत्या ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी गई थी। इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। अब पटना पुलिस ने जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान बुलू राय और मंदिर के सफाईकर्मी लक्ष्मण राय के रूप में हुई है। पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में लक्ष्मण ने झूठी कहानी गढ़ी और गौरख व उसके भाई करियावा पर हत्या का आरोप लगाया। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो असली सच सामने आ गया। फुटेज में लक्ष्मण राय और बुलू राय दिखाई दिए। लक्ष्मण घटनास्थल पर निगरानी कर रहा था, जबकि बुलू ने ईंट-पत्थर से मीतलाल पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। संयोगवश मंदिर परिसर का कैमरा एक दिन पहले ही ठीक हुआ था, जिससे पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मंदिर से लाउडस्पीकर चोरी की घटना में पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। उन्हें शक था कि गौरख और करियावा ने ही पुलिस तक उनकी जानकारी पहुंचाई। इसी प्रतिशोध में उन्होंने मीतलाल की हत्या कर झूठा आरोप गौरख और करियावा पर मढ़ने की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। बाइट--भानु प्रताप सिंह वेस्ट एसपी पटना
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 14, 2025 11:50:34
Chittorgarh, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष एम.डी. चोपेदार और प्रदेश प्रभारी इनायतुल्लाह खान का जोरदार स्वागत किया गया। पारसोली में अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष और शहरे ख़ामोशा कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह विश्राम कुट्टी और माँ सगरा होटल पर आयोजित हुआ, जहाँ फूल मालाओं से अभिनंदन कर नेताओं का इस्तकबाल किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की, वहीं नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 14, 2025 11:47:58
Jalabaria, West Bengal:মা কে পুকুরে রুই মাছ দিয়ে পুজো দিতে হয় সেকালের রীতিনীতি একালে মেনে চলতে হয় নেতড়ার নন্দী পাড়ার চক্রবর্তী বাড়ির দুর্গাপূজা , সভা বাড়ি রাজবাড়ির পুজোর নিয়ম মেনে পুজিত হয়ে আসছে ১৪৪ বছরের চক্রবতীর পরিবারের দুর্গাপূজা নকিব উদ্দিন গাজী 140925ZG_PA_DH_NETRA এই চক্রবর্তী বাড়ির প্রথম বংশধর জনার্দন সার্বভৌম ছিলেন নবাব আলিবর্দি খাঁর সভা পণ্ডিত, সেই সূত্রে তার পুত্র রাম ব্রাম্ভ চক্রবর্তী দুর্গা পুজোর সূচনা করেন। হাতের লেখা পুঁতি ধরে। দক্ষিণ ২৪ পরগনার নেতড়ার নন্দী পাড়ার দুর্গাপূজা এ বছর ১৪৪ বছরে পা দিল। সময়ের সঙ্গে সঙ্গে জৌলুশ কিছুটা কমলেও নিয়ম মেনে আজও চক্রবর্তী পরিবার এই পূজা আয়োজন করে আসছে ইতিহাস অনুযায়ী, বংশের প্রথম জনার্দন সার্বভৌম ছিলেন নবাব আলিবর্দি খাঁর সভা পণ্ডিত। নবাব তাঁকে মুকুন্দপুরে ৩০০ একর জমি দান করেন এবং ‘নন্দী’ উপাধিতে ভূষিত করেন। পরে তাঁর ছেলে রামব্রহ্ম চক্রবর্তী কলকাতার শোভাবাজার রাজবাড়ীর পুরোহিত ছিলেন। তিনিই প্রথম শোভাবাজার রাজবাড়ির নিয়ম মেনে নেতড়ায় দুর্গাপূজার সূচনা করেন। শুরুর কালে এই পূজোয় ৪ মন চালের নৈবেদ্য দেওয়া হতো। পুজোর ১৫ দিন আগে থেকেই শুরু হতো দেবীর বোধন। একসময় এখানে পশুবলির প্রথা ছিল, তবে কালের সঙ্গে সঙ্গে সেই প্রথা উঠে যায়। এখনও নিয়ম মেনে প্রতিদিন আলাদা ভোগ নিবেদন করা হয় দেবীকে। পুকুরের রুই, কাতলা মাছের বিশেষ ভোগও থাকে পূজার অন্যতম আকর্ষণ। পাশাপাশি, আজও ১৪৪ বছর আগের হাতে লেখা পুঁথির নিয়ম মেনেই পূজার প্রতিটি বিধি সম্পন্ন করা হয়। সবচেয়ে বড় দিক, জাত-পাত নির্বিশেষে গ্রামের মানুষ এই পূজায় একত্রিত হন। পূজার ক’টা দিন সম্প্রীতির মেলবন্ধনে মেতে ওঠে নেতড়া গ্রাম।
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Sept 14, 2025 11:47:02
Ghatshila, Jharkhand: LOCATION:- GHATSHILA REPORT:- RANDHIR KUMAR SINGH एंकर वीओ:- घाटशिला के मुसाबनी स्थित मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में संथाली विभाग और आदिवासी छात्र-छात्राओं के द्वारा रविवार को प्रकृति पर्व कर्मा श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया । इस अवसर पर घाटशिला के दविंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो नेता सोमेश चन्द्र सोरेन के आगमन पर कॉलेज परिवार ने पारंपरिक तरीके से ढोल नगारा बजाकर उनका स्वागत किया। संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस पर्व में छात्र-छात्राओं ने संथाली नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल-मांदर की थाप पर छात्राओं का करमा नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा— “करमा पर्व हमारी परंपरा, प्रकृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और सामूहिक जीवन के महत्व का संदेश देता है। युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” जबकि घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि कोई भी पूजा त्यौहार हमे एकजुटता और आपसी भाईचारा का संदेश देता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीमा कल्याणी और संथाली विभाग के प्राध्यापक गोविंदा बसके ने बताया कि करमा महोत्सव हर वर्ष विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज के संथाली विभाग के छात्र छात्राओं ने पारम्परिक परिधान में सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बाइट:- 01.सोमेश चन्द्र सोरेन,दिवंगत शिक्षा मंत्री के पुत्र। 02.लक्ष्मण टुडू,पूर्व विधायक घाटशिला। रिपोर्ट:- रणधीर कुमार सिंह, संवाददाता। 9939232111 9534338111
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Sept 14, 2025 11:46:42
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पिछले कई माह से सड़क जर्जर हो चुकी थी. सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही थी और जाम की समस्या भी बनी रहती थी. जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान करने की मांग की. लेकिन अभी - तक यहां के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था. ऐसे में हर दिन परेशानियों से जूझ रहे पचंबा के बढ़ईटोला और हंड़ाडीह के युवकों आज खुद से सड़क मरम्मती करने का बीड़ा उठाया और अपने पॉकेट खर्च से सभी युवाओं ने मिलकर पहले ट्रैक्टर भाड़े पर मंगाया और सभी युवक हाथों में कुदारी लेकर सड़क मरम्मत करने में जुट गए. पहले तो कुछ युवा सड़क मरम्मत करने में जुटे हुए थे देखते ही देखते काफी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए और उन युवाओं की मदद करते हुए सड़क को मरम्मत करने में मदद करने लगे. आखिरकार युवाओं ने मिलकर सड़क को मरम्मत कर दिया और डी में फांसी ट्रक को भी निकलवाने का काम किया ऐसे में इन युवाओं के द्वारा किए गए इस पहल की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं. मौक़े पर बबलू राणा, अमित राणा, मुकेश राणा, तुलसी राणा सहित कई लोग मौजद रहे. बाईट : स्थानीय युवा बाईट : ग्रामीण मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 14, 2025 11:46:29
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Sept 14, 2025 11:46:18
Jodhpur, Rajasthan:संसदीय कार्य मंत्री और जिला कलक्टर ने सांगरिया में ड्रेनेज व्यवस्था का किया निरीक्षण सीवरेज के पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित की जाएगी पटेल जोधपुर, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने रविवार को ग्राम पंचायत सांगरिया का दौरा कर सालावास मुख्य ड्रेनेज क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्थाई एवं त्वरित समाधान के लिए हेलीपेड सर्किल से कुड़ी नाले तक पाइपलाइन डालकर गंदे पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हेलीपेड सर्किल से चामुंडा मंदिर होते हुए सिंघवी टेंट हाउस तक 2.5 किलोमीटर लंबी 1200 एमएम की नई सीवरेज लाइन के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सीवरेज लाइन ज़िगजैग और कम क्षमता की है, जिसके चलते बारिश के दौरान कॉलोनियों में गंदा पानी फैल जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु नगर निगम को प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर निगम आयुक्त श सिद्धार्थ पालानीचामी के साथ विभिन्न पॉइंट्स पर मौके का जायजा लेकर वैकल्पिक निकास की संभावनाएं भी देखी। बाद में ग्राम पंचायत सांगरिया के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Sept 14, 2025 11:45:16
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढंम पहुंचे गुलपाडा नगर, 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ… प्रतियोगिता के उदघाटन पर बोले बेढंम,' मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खेलों को मिल रही नई पहचान, खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके जीवन को ऊँचाइयों तक ले जाता है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं,राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी समान अवसर मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top