मधुबनी में पटाखा फोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, बुजुर्ग की गई जान और तीन घायल
मधुबनी के बाबुबरही थाना क्षेत्र के खोजपुर रौआही गांव में पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब बुजुर्ग ने बच्चों को पटाखा फोड़ने से रोका जिससे गुस्साए पड़ोसी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग को बचाने आए उनके परिजनों पर भी हमला हुआ जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चाय पर चुनावी चर्चा से 2027 यूपी चुनाव की हलचल तेज
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय मुजफ्फरनगर जैसे-जैसे विधानसभा 2027 चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चुनाव पर चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है हर चौक चौराहे पर अगर कोई चर्चा है तो वह चुनाव की है शहर के लोग सुबह उठकर चौराहे पर लगने वाली चाय की टपरी पर पहुंच जाते है और चाय की चुस्कीयो के बीच चुनावी चकल्स करते है कोई योगी सरकार क़ो दुबारा वापस होने की बात करता है तो कोई अखिलेश यादव क़ो 27 का सत्ताधीस बना रहा है. मुज़फ्फरनगर मे सदर विधानसभा मे ZEE यूपी युके के खास प्रोग्राम चुभावी चाय आपकी राय पर लोगो ने अपनी राय रखी और जनता ने अपने अलग अलग मुद्दे रखे.0
0
Report
छठ पूजा के दूसरे दिन चंदौली के बाजार में फल खरीदारी तेज, श्रद्धालु उमड़े
Shravasti, Uttar Pradesh:चंदौली, उत्तर प्रदेश: लोक आस्था का महापर्व डाला छठ शुरू हो चुका है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बाजार में फलों की दुकानें सज गई हैं, जहां छठ व्रती और श्रद्धालु पूजा के लिए फलों की खरीदारी कर रहे हैं। चंदौली, उत्तर प्रदेश: एक श्रद्धालु पूजा तिवारी ने कहा, "हम यहां फल लेने आए हैं। फल का पर्व में बहुत महत्व है। इसके बिना पूजा नहीं हो सकती। हम छोटी बड़ी पूजा करते हैं तो उसमें फल ज़रूरी होत है...",0
0
Report
नेपाल सीमा के पास लक्जरी कार से गांजा-शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकहा थाना क्षेत्र में नेपाल बॉर्डर के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लक्जरी कार से 164 किलोग्राम गांजा और 1800 लीटर शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे और शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। नेपाल सीमा के नजदीक इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है तस्कर नेपाल से गांजा व शराब की खेप लाया था और इसे महानगर भेजने की योजना थी ताकि काफी ऊंची कीमतों में बेचा जा सके लेकिन पुलिस ने तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कम्प है।0
0
Report
Advertisement
बाल दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में बच्चों के लिए खास किड्स जोन, नेता उपस्थित
Bulandshahr, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बाल दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस मुख्यालय में बच्चों के लिए विशेष किड्स जोन बनाया गया। यहां बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के खेल और अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।0
0
Report
बेतिया के छठ घाटों पर सुरक्षा के बीच भव्य सजावट, श्रद्धालु पहुंचने को तैयार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ डीएम तरनजोत सिंह ने संत घाट उत्तरवारी पोखरा सागर पोखरा सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया संत घाट को पूजा कमिटी ने भव्य स्वरूप दिया है वहीं सागर पोखरा को भी पूजा कमिटी भव्य रूप से सजाया है बेतिया में एक से बढ़कर एक छठ घाट पर पंडाल लगाए गए है छठ व्रतियों के सुविधा के लिए जिला प्रशासन लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है डीएम एसपी खुद कमान संभाले हुए है उतरवारी पोखरा पर कमिटी के सदस्यों ने बताया इस बार घाट पर करीब तीस हजार छठ व्रती आयेंगे तो वहीं संत घाट पर पचास हजार छठव्रतियों की पहुंचने की उम्मीद है सागर पोखरा पर भी 25 से तीस हजार छठ व्रतियों की पहुंचने की उम्मीद है महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन नगर निगम और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है महापर्व को देखते हुए जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है0
0
Report
headline
Noida, Uttar Pradesh:चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने किया मतदान अपने पैतृक गांव कृपा राम की ढाणी पहुँचें डोटासरा परिवार सहित मतदान करने पहुँचे डोटासरा ग्राम पंचायत सुतोद के बूथ संख्या 193 पर डोटासरा ने किया मतदान0
0
Report
Advertisement
हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा निवासी हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। हर सहाय चौधरी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र की पचलंगी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी सीहोड़ में लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पचलंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुरवाटी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई। उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्थ्म के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने अपने एक साथी जवान को खो दिया। दिवंगत जवान की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ओर से उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से कोतवाली थाने से गोवर्धनपुरा गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पुलिस जवान राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए और अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और पुलिस अंतिम विदाई के दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया।0
0
Report
उदयपुर के प्रतापनगर–एकलिंगपुरा हाईवे पर मिनी ट्रक पलटा, जनहानि नहीं
Udaipur, Rajasthan:उदयपुरशहर के प्रतापनगर से एकलिंगपुरा जाने वाले हाईवे पर सीमेंट से भरा एक मिनी ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा मिनी ट्रक प्रतापनगर से एकलिंगपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिससे चालक वाहन पर संतुलन नहीं रख पाया और मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए मिनी ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। ट्रक हटने के बाद हाईवे पर यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया।0
0
Report
नैनीताल: कालाढूंगी में तेज रफ्तार कार-बाइक भिड़ंत, दो की मौके पर मौत
Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,कालाढूंगी क्षेत्र में देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसा इतना भयावह था कि दोनों मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आईआरबी प्रथम बटालियन के समीप यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई,बताया जा रहा है कि कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बैलपड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए,बता दें कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, वहीं कार चालक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है. बैलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी,मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो कार और बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत होने की पुष्टि हुई. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं,पूर्व में भी यहां कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जरूरत बताई है. लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में प्रेमी-प्रेमिका की मौत का रहस्य गहराया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में एक प्रेम कहानी का ऐसा अंत हुआ, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। एक ही घर में प्रेमी और प्रेमिका के शव छप्पर से लटके मिले। सवाल है कि आखिर दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई? आठ महीने पहले हुई शादी और गांव के युवक से प्रेम प्रसंग... अब दोनों की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।0
0
Report
हरदोई में बाघ की आहट से दहशत, ड्रोन से शुरू हुई तलाश
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बाघ की आहट से दहशत, ड्रोन से शुरू हुई तलाश हरदोई में पिहानी क्षेत्र के जहानीखेड़ा इलाके में बाघ की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। दावा है कि लखीमपुर खीरी के जंगलों से निकलकर आए बाघ की एक कार से टक्कर हो गई, जिसके बाद वह गन्ने के खेतों में जा छिपा। घटना के बाद वन विभाग की टीमों ने ड्रोन की मदद से बाघ की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में मैगलगंज निवासी डॉ. अशोक विश्वकर्मा का परिवार सवार था, जो उत्तराखंड के कैंची धाम जा रहा था। इसी दौरान बाघ के कार से टकराने की बात सामने आई। इसके बाद बाघ के गन्ने के खेतों में छिपे होने का दावा किया जा रहा है। सूचना पर मोहम्मदी, मैगलगंज और शाहाबाद रेंज की वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर निगरानी और तलाश में जुट गई हैं। तीनों रेंजों की टीमें ड्रोन के जरिए खेतों और आसपास के इलाकों पर नजर रख रही हैं। वन विभाग ने सरैया, बंदीपुरवा, पसिगवां माफी और जहानीखेड़ा समेत आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को खेतों की ओर अकेले न जाने और बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे घेरने की कोशिश न करने की सलाह दी गई है। फिलहाल बाघ की तलाश जारी है और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
आगरा मेट्रो: ताजमहल स्टेशन पर आतंकी मॉक ड्रिल, सुरक्षा बलों ने नियंत्रण संभाला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा मेट्रो के ताजमहल स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल। दो संदिग्धों ने हथियारों के साथ स्टेशन में घुसने का किया प्रयास। AFC एग्जिट गेट पर सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से नाकाम हुई घुसपैठ। संदिग्धों ने मशीन रूम और इमरजेंसी गेट के पास छिपने की कोशिश की। SSF और QRT टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संभाला मोर्चा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों संदिग्धों को किया गिरफ्तार। मॉक ड्रिल में 85 सुरक्षा अधिकारियों और जवानों ने लिया हिस्सा। सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल। आगरा0
0
Report
Advertisement
चरणदास महंत का EVM और हिंदू राष्ट्र पर बड़ा बयान; कांग्रेस एक वोट भाजपा में?
Muju, Jeonbuk State: Cha NDras Mahant का EVM और हिंदू राष्ट्र पर बड़ा बयान दिया है। जनचौपाल में महंत ने दावा किया कि कांग्रेस के पांच में से एक वोट भाजपा में चला जाता है। उन्होंने EVM में सेटिंग होने का आरोप भी लगाया। वहीं 13 करोड़ वोट काटे जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संख्या कम नहीं है। हिंदू राष्ट्र के सवाल पर महंत ने कहा कि वे हिंदू राष्ट्र के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसकी परिकल्पना वसुधैव कुटुंबकम की भावना पर आधारित होनी चाहिए। इसमें सभी जाति और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने गॉड, खुदा, यीशु मसीह और भगवान बुद्ध को भी साथ लेकर चलने की बात कही।0
0
Report
मैनपुरी में जयवीर सिंह का दावा: भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी
Gonda, Uttar Pradesh:मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: मंत्री जयवीर सिंह ने नए राजनीतिक मोर्चे बनने और 60-40 के चुनावी फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "प्रदेश में थर्ड, फोर्थ या फिफ्थ फ्रंट बनता रहे, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा अपनी उपलब्धियों, कानून-व्यवस्था, विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के आधार पर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश में नए ग्रोथ इंजन के रूप में हुए बदलाव भी भाजपा के पक्ष में हैं...", Return JSON only with the specified format.0
0
Report
Hanumangarh के मतदान केंद्र के बाहर हंगामा, पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टाउन पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर विवाद, पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, किशनपुरा दिखनादा के मतदान केंद्र के बाहर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुँच जताया विरोध, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ से की समझाइश, ग्रामीणों का आरोप पुलिसकर्मी ने किया दुर्व्यवहार, समझाइश के बाद माने ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
