Back
VHP ने गरबा महोत्सव की पवित्रता बचाने को उठाया बड़ा कदम
DKDAVESH KUMAR
Sept 22, 2025 08:17:02
Delhi, Delhi
VHP ने गरबा महोत्सव की पवित्रता, सुरक्षा एवं अशोभनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की अपील
विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे गरबा महोत्सवों की धार्मिक गरिमा और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने हेतु विश्व हिन्दू परिषद, दिल्ली प्रांत ने आयोजकों एवं प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव एवं निवेदन भेजे हैं।
परिषद ने गरबा आयोजकों को लिखे खुले पत्र में स्पष्ट किया है कि गरबा एवं डांडिया उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि माता दुर्गा की आराधना और स्त्री-शक्ति की प्रतिष्ठा का सांस्कृतिक पर्व है। यह परंपरा गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की लोक-संस्कृति से विकसित होकर आज पूरे भारत में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती है।
विहिप द्वारा आयोजकों से किए गए प्रमुख आग्रह:
- सभी प्रतिभागियों की पहचान पत्र (ID) की सख्त जाँच की जाए।
- संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए असामाजिक तत्वों को प्रवेश से रोका जाए।
- मंच से समय-समय पर यह जानकारी दी जाए कि यदि किसी बहन-बेटी को कोई अवांछित गतिविधि अनुभव हो तो वह कहाँ और किससे शिकायत करे।
- अशोभनीय गीत-संगीत या नृत्य से बचते हुए कार्यक्रम को सांस्कृतिक और धार्मिक गरिमा के अनुरूप रखा जाए।
दिल्ली पुलिस आयुक्त को भेजे पत्र में विहिप प्रान्त मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने निम्न बिंदुओं पर चिंता व्यक्त की है:
- कुछ इवेंट मैनेजमेंट कंपनियाँ धार्मिक आस्था के नाम पर ऐसे आयोजन कर रही हैं, जिनका उद्देश्य लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
- पाश्चात्य संस्कृति के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाले आयोजनों से नवरात्रि की मर्यादा आहत होती है।
प्रान्त मंत्री के द्वारा पुलिस प्रशासन से निवेदन:
- अनुमति देने से पूर्व आयोजकों की पृष्ठभूमि और उद्देश्य की गहन जाँच की जाए।
- अशोभनीय कार्यक्रमों को अनुमति न दी जाए।
- स्थानीय पुलिस द्वारा ऐसे आयोजनों की निगरानी सुनिश्चित की जाए और शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही हो।
उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का स्पष्ट मत है कि नवरात्रि का गरबा महोत्सव केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। इसे किसी भी प्रकार के षड्यंत्र, अश्लीलता या सामाजिक विकृति का मंच बनने से रोकना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।
अंत में श्री गुप्ता ने परिषद की तरफ से सभी आयोजकों, प्रतिभागियों और भक्तों को शुभकामनाएँ देते हुए माता रानी से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा से यह नवरात्रि उत्सव सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRikeshwar Rana
FollowSept 22, 2025 10:31:500
Report
PSPradeep Sharma
FollowSept 22, 2025 10:31:300
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowSept 22, 2025 10:31:200
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 22, 2025 10:31:060
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 22, 2025 10:30:490
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 22, 2025 10:30:420
Report
KSKULWANT SINGH
FollowSept 22, 2025 10:30:210
Report
3
Report
NMNilesh Mahajan
FollowSept 22, 2025 10:23:52Burhanpur, Madhya Pradesh:डिप्टी रेंज ने खुद को गोली मारी वाली खबर में सुसाइड नोट
0
Report
0
Report
MGManoj Goswami
FollowSept 22, 2025 10:23:450
Report
NMNilesh Mahajan
FollowSept 22, 2025 10:23:330
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 22, 2025 10:23:190
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowSept 22, 2025 10:23:12Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:National Desk
मैहर में मास बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने के बाद हिंदू समाज के लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की है उन्होंने कहा कि अभी छोटे वार्डो में चोरी छिपे बिक्री की जा रही प्रशासन को वार्ड में जाकर निरीक्षण करने की ज़रूरत है
बाईट -1-2-3।
0
Report