Back
हरियाणा की धान खरीद 22 सितंबर से शुरू, किसानों में अपार उत्साह
KSKULWANT SINGH
Sept 22, 2025 10:30:21
Yamuna Nagar, Haryana
एंकर -- हरियाणा की अनाज मंडियों में आज 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यमुनानगर जिले की जगाधरी मंडी में किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंडी में सुबह से ही किसानों की आवाजाही तेज हो गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान की फसल लेकर किसान मंडी पहुंचने लगे। किसानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही है, क्योंकि इस बार धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर की बजाय आठ दिन पहले, यानी 22 सितंबर से शुरू कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को काफी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि जल्दी खरीद शुरू होने से उन्हें न सिर्फ अपनी फसल का उचित मूल्य समय पर मिल पाएगा, बल्कि अगली फसल की बुआई में भी देरी नहीं होगी।
वीओ -- मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और मार्केटिंग बोर्ड ने पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंडी सचिव ने बताया कि मंडी में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, माप-तौल की मशीनें और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज पहले ही दिन करीब 17 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुकी है। इस धान की खरीद 17 प्रतिशत नमी (मॉइस्चर) तक की जा रही है।
wkt. किसानों के साथ
Last वीओ -- सरकार द्वारा इस सीजन में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को उम्मीद है कि समय पर खरीद होने से उन्हें अपनी उपज का पूरा लाभ मिलेगा और बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसानों ने कहा कि समय पर फसल बिकने से उन्हें अगली फसल की तैयारी करने का भी पर्याप्त समय मिलेगा। कुल मिलाकर, धान की समय से शुरू हुई सरकारी खरीद ने किसानों के उत्साह को दोगुना कर दिया है और मंडी में रौनक बढ़ गई है।
बाइट -- विशाल गर्ग, सेक्रेटरी मार्केट कमेटी जगाधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowSept 22, 2025 12:04:300
Report
SSandeep
FollowSept 22, 2025 12:04:230
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 22, 2025 12:04:130
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 22, 2025 12:04:050
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowSept 22, 2025 12:03:530
Report
SKSundram Kumar
FollowSept 22, 2025 12:03:430
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 22, 2025 12:03:200
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 22, 2025 12:03:070
Report
OSONKAR SINGH
FollowSept 22, 2025 12:03:000
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 22, 2025 12:02:530
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 22, 2025 12:02:450
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 22, 2025 12:02:240
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowSept 22, 2025 12:02:160
Report
0
Report
0
Report