Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

धान की रोपनी के दौरान ठनका गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत!

AMARJEET YADAV
Jul 05, 2025 15:31:22
Sasaram, Bihar
खबर रोहतास जिला से है। जहां दिनारा थाना क्षेत्र के धमनिया गांव में ठनका गिरने से खेत में काम कर रही दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। वही एक अन्य महिला मजदूर गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक सविता देवी एवं राजनेति देवी झारखंड के पलामू जिला के नावां बाजार के इटको गांव की रहने वाली है। यह लोग कल ही पलामू से धान की रोपनी करने के लिए दिनारा के धामनिया आए थे। लेकिन आज खेत में धान की रोपनी करते समय ठनका गिरने से दो महिला मजदूर की मौत हो गई। मृतक महिला सविता देवी के दो संतान हैं, जबकि राजनेति देवी की उम्र 28 वर्ष है। उसके पति ने पहले ही उसे छोड़ रखा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया गया है। वही जिस किसान के यहां वे लोग मजदूरी करने आए थे, उसके द्वारा मृतकों के शव को उसके गांव भेजा गया है। बाइट -- चंदन भुईयां (मृतक सविता का पति)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement