Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

सांप के काटने से दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

Santosh Bhagat
Jul 05, 2025 14:32:14
Godda, Jharkhand
झारखंड के गोड्डा प्रखंड के सैदापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की मां प्रियंका के अनुसार, दोनों बच्चे रात में खाना खाने के बाद अलग-अलग जगह सो रहे थे। रात के समय जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। परिजन पहले बच्चों को झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोनों को गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया। 6 वर्षीय आदित्य कुमार की रात में ही मौत हो गई। परिजन उसके शव को घर ले गए। बहन को अस्पताल में उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन गोड्डा सदर अस्पताल में ही उसकी भी मौत हो गई। प्रियंका कुमारी के चार बच्चों में से दो की इस हादसे में मौत हो गई है। पिता हीरालाल राउत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दुखद घटना से पूरा परिवार टूट गया है। इस घटना के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपए मदद देने की घोषणा की है। बाइट परिजन
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement