Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815302

गैस रिसाव से किचन में लगी आग, पांच लोग झुलसे!

Mrinal Sinha
Jul 05, 2025 18:30:31
Giridih, Jharkhand
एभीबी : देवरी थाना क्षेत्र नायकडीह गांव में घर के किचन में गैस रिसाव से हुई आग लगी कि घटना में पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को नायकडीह गांव निवासी महेंद्र साव के किचन में गैस का रिसाव हो रहा था, इसे लेकर महेंद्र साव की पत्नी लता देवी ने अपने गोतनी के बेटा सिकंदर साव इसकी जानकारी दिया। सिकंदर रिसाव की जानकारी ले रहा था, इसी दौरान अचानक गैस की लाइटर दब जाने से किचन में आग लग गयी। आग लगने इस घटना में लता देवी 40 वर्ष, सिकंदर साव 25 वर्ष, झुलस गए, इन लोगो को आग से बचाने के क्रम में अरुण देवी 40 वर्ष, रुदनी देवी 65 वर्ष, काजल देवी 20 वर्ष भी झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर पांचों का उपचार किया जा रहा है। मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement