Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora–Gurez Road Snow Closure के बाद यातायात फिर से चालू
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 13, 2026 09:49:07
Traffic Restored on Bandipora–Gurez Road After Snow Closure The 85-kilometre-long Bandipora–Gurez road was reopened for vehicular traffic on Friday, restoring connectivity between the border town of Gurez and the rest of north Kashmir. Sub-Divisional Magistrate (SDM) Gurez said that traffic movement was allowed from Friday morning after authorities assessed the road conditions following recent snowfall. Keeping in view the holy month of Ramadan and the difficulties faced by stranded passengers, the administration has decided to allow two-way traffic on Sunday as a special measure. The official said that traffic from Gurez to Bandipora would be permitted till noon, after which vehicles from Bandipora to Gurez would be allowed to ply. “Till noon, we have allowed traffic from Gurez to Bandipora. After noon, vehicles will be allowed to move from Bandipora towards Gurez,” the SDM said. However, the officer added that from Sunday onwards, only one-way traffic will be permitted on the road due to slippery conditions caused by snow and ice accumulation. The SDM further informed that only vehicles equipped with anti-skid chains are being allowed to pass through Traffic Control Points (TCPs) at Tragbal and Kanzalwan to ensure the safety of commuters. The reopening of the strategic road has brought relief to residents and travelers who had been facing hardships due to its closure.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAImran Ajij
Feb 13, 2026 11:33:57
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ अनुमंडल व्यवहार न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में दस्यु सरगना जयनारायण यादव को सजा सुनाया है। फैसला बगहा एसडीजेएम आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने सुनाया है। मामले की जानकारी अभियोजन पदाधिकारी डॉ. अनीश कुमार ने दी है। दरअसल बगहा में निचली अदालत ने आर्म्स एक्ट की दो धाराओं में 3 साल के कारावास के अलावा 5 हजार रुपये और 1 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि केस के विचारण के दौरान ही अभियुक्त ने सजा की निर्धारित अवधि पूरी कर लिया है। लिहाजा इसी वजह से अदालत ने सजा की अवधि को मुजरा करते हुए केवल अर्थदंड देने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2008 में दस्यु जयनारायण यादव ने तत्कालीन एसपी विकास वैभव के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद से मामला न्यायालय में लंबित था। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आज अपना अहम फैसला सुनाया है। SDJM कोर्ट के आदेश के मुताबिक निर्धारित अर्थदंड की राशि हीं आरोपी को जमा करनी होगी। अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले के साथ लंबे समय से चल रहा यह मामला न्यायालय में आज गहमागहमी के बीच निष्पादित हो गया। बाइट - डॉ.अनीश कुमार, एसपीपी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय बगहा
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 13, 2026 11:32:58
Nawada, Bihar:नवादा जिले में एक महिला ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए चोर को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आमतौर पर जहां लोग ऐसी घटनाओं में मदद करने से कतराते हैं, वहीं नेया बेलदारी गांव की खुशबू कुमारी ने यह साहसिक काम दिनदहाड़े अंजाम दिया, जिसकी स्थानीय स्तर पर खूब चर्चा हो रही है। यह घटना तब हुई जब खुशबू कुमारी अपनी तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर के पास से लौट रही थीं। रास्ते में एक युवक ने उनके बच्चे के पैर से चांदी का बाला चुरा लिया और तेजी से भागने लगा। आसपास खड़े लोग मदद करने के बजाय मुंह फेर रहे थे। खुशबू ने हिम्मत नहीं हारी और खुद चोर का पीछा करना शुरू कर दिया। भागते हुए युवक को पकड़ने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगा दी। इस दौरान एक राहगीर ने उनकी मदद की, जिसने अपनी गाड़ी से युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा। युवक के गिरते ही खुशबू ने उसे मौके पर पकड़ लिया। उन्होंने उसका कॉलर पकड़ा और लगभग 100 मीटर तक खींचते हुए नवादा पुलिस के पास ले गईं। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को उनके कब्जे से लिया और थाने पहुंचाया। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी और युवक के साथ मारपीट शुरू होने वाली थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति संभली। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के निर्देश पर एसएसआई पूजा कुमारी और अमर कुमार ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से बचाया और सुरक्षित थाने ले गए। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान सदर ब्लॉक के जितेंद्र कुमार के रूप में बताई है। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन उसके पास से चांदी का बाल बरामद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, उसके साथी अन्य लोग बाल लेकर फरार हो गए। पुलिस अब उनके बारे में विस्तृत जांच कर रही है और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने की कोशिश में जुटी है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 13, 2026 11:32:41
Deoghar, Jharkhand:देवघर शिव की नगरी देवघर कहा जाता है कि यह परंपराओं का शहर है और कई ऐसी परंपरा है जो सिर्फ देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में निभाई जाती है दो दिनों के बाद शिवरात्रि है और शिवरात्रि में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष परंपरा का निर्वहन आज भी किया जाता है यह विश्व का इकलौता मंदिर है जहां शिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ की चतुर पहर पूजा होती है और सिंदूर दान भी किया जाता है इसके अलावा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के शिवरात्रि के ठीक पहले पंचशूल उतर जाता है वही शिवरात्रि के दो दिन पहले देवघर के बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती मंदिर के मुख‌य मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूल को उतारा गया विधि विधान के साथ पंचशूल और गठबंधन को नीचे उतारा गया पंचशूल उतारने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा स्पर्श करने को लेकर काफी भीड़ रही वहीं पंचशूल उतारने के बाद इसकी साफ सफाई करा कर कल विशेष पूजा अर्चना कर सभी मंदिरों के पंचशूल की जाएगी इसके बाद पुनः सभी मंदिरों के शीर्ष पर पंचशूल को स्थापित किया जाएगा वही माता पार्वती और बाबा भोलेनाथ का कल गठबंधन भी कराया जाएगा जो पहले गठबंधन सरदार पांडा के द्वारा कराया जाता है
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Feb 13, 2026 11:32:24
Jhunjhunu, Rajasthan:गुढ़ागौड़जी के सरकारी स्कूल में शिक्षक की लापरवाही से 20 छात्र बोर्ड परीक्षा से वंचित, जिला कलक्टर के पास पहुंचा मामला झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ागौड़जी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शिक्षक की कथित लापरवाही के कारण 20 छात्र आज से शुरू हो रही 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। जानकारी के अनुसार इन सभी छात्रों ने स्वयंपाठी (प्राइवेट) के रूप में परीक्षा फॉर्म भरे थे। आरोप है कि परीक्षा प्रभारी शिक्षक ने समय पर इन छात्रों के आवेदन बोर्ड को नहीं भेजे, जिसके चलते उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सके। छात्रों को इस बात की जानकारी तब लगी जब वे प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंचे。 प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर छात्रों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा प्रभारी शिक्षक के खिलाफ गुढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना के बाद से छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। मामले को लेकर सभी प्रभावित छात्र जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल प्रिंसिपल व संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने मांग की है कि उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाए और दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। बाइट 1 पीकू गुर्जर छात्र नेता बाइट 2 अमित छात्र नेता अशोक शर्मा झुंझुनूं
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 13, 2026 11:32:05
Alwar, Rajasthan:साउथ अफ्रीका के लुसाका में राजगढ़ के युवक की मौत, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के धमरेड गांव निवासी एक युवक की साउथ अफ्रीका के लुसाका शहर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान धमरेड के नाथ मोहल्ला निवासी गंगाराम योगी पुत्र रमेशचंद योगी के रूप में हुई है। वे बीते 15 अगस्त 2025 को रोज़गार की तलाश में साउथ अफ्रीका गए थे। परिजनों के अनुसार गंगाराम लुसाका सिटी में एक मार्बल माइंस में होल मेजर के पद पर कार्यरत थे। 11 फरवरी 2026 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार आने पर चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनके मुंह में घाव हो गए और हालत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। गंगाराम अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, पुत्र दीपक तथा दो पुत्रियां मोनिका और काजल को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सरकार से जल्द से जल्द शव भारत लाने की मांग कर रहे हैं। मृतक के पुत्र दीपक कुमार योगी ने बताया कि उनके पिता रोज़ अपनी मां से बात करते थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। 11 फरवरी को बड़े पापा के पास फोन आया, जिसमें निधन की सूचना दी गई। दीपक ने कहा कि परिवार का एकमात्र सहारा उनके पिता ही थे। मृतक के साले गणेश लाल योगी ने बताया कि गंगाराम मजदूरी के लिए विदेश गए थे और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने भी सरकार से शव शीघ्र भारत लाने की मांग की है। इस संबंध में प्रशासक सीमा मीना ने बताया कि गंगाराम साउथ अफ्रीका में एक क्लास ए मार्बल माइनिंग कंपनी में कार्यरत थे। वे किशनगढ़ (अजमेर) के ठेकेदार जीतू राजपूत के माध्यम से विदेश गए थे। मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को दी गई है। मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही शव भारत लाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शुक्रवार को परिजनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शव को भारत लाने की मांग दोहराई है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 13, 2026 11:31:49
Patna, Bihar:बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने संसद परिसर में बिहार में बढ़ाई गयी 65 फ़ीसदी आरक्षण सीमा को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल करने की माँग को लेकर आरक्षण चोरी के विरुद्ध आज संसद भवन में धरना-प्रदर्शन किया। वही इसको लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के समय में जातीय जनगणना नहीं हुआ और नीतीश जी सब कुछ कर रहे थे और यह लोग साथ में हो गए और ढोल बजाने लगे जातीय गणना और की लड़ाई नीतीश जी लंबे समय से कर रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के पास अपना कोई मुद्दा नहीं है और विपक्ष अभी कांग्रेस का हालात हैं धीरे-धीरे करके कांग्रेस पूरे देश से सफाई होते जा रहे हैं आरक्षण देने का काम पिछड़ी अतिपिछड़ा और दलितों को एनडीए सरकार की है और अभी करेगी उन लोगों को भयामक प्रचार फैलाने की आवश्यकता नहीं है। RJD के विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा की महागठबंधन की जब सरकार था तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे तो 65% आरक्षण बढ़ाया गया था और उसमें मांग किया गया था आरक्षण को नवी अनुसूची में डाल दिया जाए और जितना जल्दी हो उसको लागू कर दिया जाए क्योंकि समाज के अंतिम पंक्ति में जो लोग हैं उनका मुख्य धारा में लाने का सबसे बढ़िया आरक्षण है और आरक्षण के हम लोग पक्षधर में। विधायक कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा की बिहार में आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65% तो कर दिया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे संविधान की 9वीं अनुसूची में क्यों नहीं डाला? राज्य सरकार पर सवाल: उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो बिहार सरकार (और वर्तमान की 'डबल इंजन' वाली सरकार) ने इसका विरोध क्यों नहीं किया? आरक्षण को खत्म करने का संदेह: उनके अनुसार, इससे यह साफ़ होता है कि बिहार सरकार आरक्षण की इस बढ़ी हुई सीमा को खत्म करना चाहती है या फिर वह इसके पक्ष में कभी थी ही नहीं। दबाव में लिया गया फैसला: अंत में वे कहते हैं कि 65% आरक्षण का निर्णय बिहार सरकार ने विपक्षी गठबंधन के दबाव में आकर लिया था।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 13, 2026 11:30:53
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में लगातार तेज रफ्तार बाइक सवारों द्वारा रफ ड्राइविंग और रैश ड्राइविंग के मामले सामने आ रहे हैं. ताज़ा मामला कृष्णा अस्पताल के सामने का है जहाँ ठंडी सड़क पर देर रात रैश ड्राइविंग करते हुए सीनियर डॉक्टर हरभजन सिंह को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बाइक सवार तेजी से डॉक्टर को टक्कर मारकर जा रहा है; फिलहाल डॉक्टर अस्पताल में भर्ती हैं. शहर में ऐसे मामलों के बाद आज एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया. अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर हरभजन का हाल-चाल भी जाना. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था और शहर में माहौल खराब करने वालों को किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा. आंतरिक सड़कों में तेज गति से जाने वाले बाइकों को रोकने के लिए ब्रेकर लगाए जाएंगे साथ ही परिवहन व पुलिस विभाग चेकिंग अभियान जारी करेगा.
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Feb 13, 2026 11:30:35
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में पूर्व यूपी पुलिस सिपाही वेद प्रकाश कश्यप, जो करीब 3 साल पहले VRS लेकर प्रॉपर्टी डीलर बन गए था, इस पर अपने ही पूर्व कर्मचारी अनिल की हत्या का आरोप लगा है। मृत्यु घटित हुआ: मृतक कर्मचारी अनिल का शव आज सदर कोतवाली क्षेत्र में वेद प्रकाश के ऑफिस बिल्डिंग के टेरिस/बाहरी दीवार पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का दावा है कि अनिल कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ चुका था, लेकिन आज सुबह करीब 4:30 बजे वेद प्रकाश ने उसे ऑफिस बुलाया और हत्या कर शव लटका दिया। परिजनों ने बताया कि ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से अनिल बात करता था, जिसे वेद प्रकाश भी पसंद करता था। इसी विवाद के चलते कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। मृतक अनिल के भाई ने कहा,की लड़की से बात करने पर ही ये सब हुआ, ये सोची-समझी साजिश है। वेद प्रकाश कश्यप की पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही हैं और फिलहाल बरेली में तैनात हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ऑफिस के सीसीटीवी में अनिल अंदर जाता दिखा, लेकिन उसके बाद फुटेज अचानक बंद हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है,
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 11:29:18
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में शहर के नामचीन प्रापर्टी डीलर के कार्यालय पर उसके कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने से इलाके में हंडकम्प मच गया। घटना का लेकर परिजनों ने कम्पनी के मालिक पर युवती से चल रहे संबध को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित देशनगर मधुरवानी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. कम्पनी की है। वीओ 1/- थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित देशनगर में स्थित मधुरवानी इंफ्रास्ट्रक्चर मैं उसे वक्त सदका मच गया जब कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले 25 वर्षीय अनिल का संतृप्त अवस्था में कार्यालय के गेट पर शव लटका मिला। इलाके में सब को देखकर हड़कंप बच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
17
comment0
Report
Feb 13, 2026 11:25:28
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित ट्रांस गंगा सिटी के मरहला चौराहे पर पुल निर्माण के चलते कानपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन ट्रांस गंगा सिटी से किया जा रहा है, लेकिन इसी व्यस्त मार्ग पर युवतियों ने डंपर के आगे कूदकर रील बनाई। हद तो तब हो गई जब रील पूरी होने तक डंपर को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। सवाल यह है कि अगर जरा सी चूक हो जाती तो क्या प्रशासन जिम्मेदारी लेता? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, लेकिन अब तक न कोई गिरफ्तारी, न कोई कार्रवाई। आखिर ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस गश्त कहां थी? स्थानीय लोगों का कहना है कि रूट डायवर्जन वाले संवेदनशील मार्ग पर न तो पर्याप्त पुलिस बल दिखता है और न ही निगरानी। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या सोशल मीडिया की सनक अब कानून से भी ऊपर हो गई है? उन्नाव पुलिस को चाहिए कि तत्काल सख्त कार्रवाई कर मिसाल पेश करे, वरना अगली खबर किसी मासूम की जान जाने की भी हो सकती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top