वाराणसी में कछवा रोड चौराहे पर अवैध ऑटो स्टैंड से बढ़ रहा है दुर्घटना का खतरा
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित कछवा रोड चौराहे पर अवैध ऑटो स्टैंड की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यहां रोजाना यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 फ्लाईओवर के नीचे स्थित इस चौराहे पर ऑटो और अन्य निजी वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। यह चौराहा चारों दिशाओं के लिए प्रमुख मार्ग है, जिसके कारण यहां भीड़ भी अधिक होती है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पश्चिमी UP में भाजपा-रालोद के सीट बंटवारे का नया फॉर्मूला सामने
Noida, Uttar Pradesh:एनडीए सहयोगी दल आरएलडी ने बीजेपी के सामने 33 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है. जयंत की पार्टी ने 2022 चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाया है. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी यूपी में भाजपा में सपा-रालोद गठबंधन वाला फार्मूला लागू हो सकता है. सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों में वार्ता शुरू हो गई है. एक-दूसरे दलों में भाजपा-रालोद के नेता अपने संबंध मजबूत करने में लगे हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में पार्टी ने 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें आरएलडी को 8 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि करीब 15 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई ऐसी सीटें हैं, जो पारंपरिक रूप से जाट बाहुल्य हैं, लेकिन वहां भाजपा के पास मजबूत और जिताऊ चेहरे हैं. ऐसे में गठबंधन धर्म को निभाते हुए और सीट रालोद के खाते में जाने की स्थिति में भाजपा के नेता रालोद के सिम्बल पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. रालोद ने जिन 33-35 सीटों पर दावा ठोका है, उनमें से कई पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं. विधायकों का टिकट कटने से रोकने के लिए यह सिम्बल ट्रांसफर सबसे मुफीद रास्ता है. रालोद के सिम्बल पर भाजपा का चेहरा होने से जाट-मुस्लिम-मजदूर समीकरण के साथ-साथ भाजपा का पारंपरिक गैर-जाट ओबीसी और सवर्ण वोट बैंक भी आसानी से ट्रांसफर होने की उम्मीद है. मिशन- 2027 को फतह करने के लिए भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे का तालमेल बनाने में जुट गई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीट बंटवारे पर सपा वाला फॉर्मूला लागू हो सकता है. इसमें सिंबल रालोद का और चेहरा भाजपा का होगा. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे दलों में अपने संबंध मजबूत करने में लगे हैं. सीट बंटवारे को फाइनल करने के लिए दोनों दलों के बीच लंबी सियासी खींचतान भी चलेगी. प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. पश्चिम के सियासी गलियारों में भाजपा-रालोद गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान भी होनी शुरू हो गई है. भाजपा-रालोद के बीच सीट बंटवारे में चौंकाने वाला फॉर्मूला लागू हो सकता है. यह फॉर्मूला कोई नया नहीं, बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अजमाया गया सपा-रालोद गठबंधन वाला मॉडल है. इस नए समीकरण के तहत पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर 'सिम्बल रालोद का और नेता भाजपा का'दांव खेला जा सकता है.0
0
Report
जयपुर में अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट: भक्ति संगीत का धमाकेदार शो
Jaipur, Rajasthan:गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट जयपुर-गुलाबी नगरी की 1 अगस्त की शाम कृष्ण भजनों के नाम होगी, जयपुर का गुप्त वृन्दावन धाम पद्मश्री अनुराधा पौडवाल का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित कर रहा है । मशहूर गायिका की लाइव परफॉरमेंस देखने के लिए पूरे जयपुर से लोग जुड़ेंगे, यह कॉन्सर्ट मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया है ,अनुराधा इसमें अपने प्रसिद्द कृष्ण भजनों को गाएंगी और अपने सुरों से आध्यात्मिक समां बांधेंगेगी । अनुराधा पौडवाल को भजन क्वीन कहा जाता है, उन्होंने देश की अलग अलग भाषाओं में 9000 से भी ज़्यादा गाने गाये हैं । प्रख्यात गायिका के मनमोहक कृष्ण भजनों को सुनने के लिए जयपुर की जनता अति उत्साहित है ।पद्मश्री अनुराधा पौडवाल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं और पिछले 40 सालों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। बॉलीवुड में प्लेबैक सिंग के बाद उन्होंने अपना पूरा समय भजन और श्लोकों को दिया और अब तक सैकड़ों भक्ति एल्बम रिलीज़ कर चुकी हैं। गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित इस कॉन्सर्ट में अनुराधा अपनी सुरीली आवाज़ के जादू से सबको मोहित करेंगी और ऑडिटोरियम की फ़िज़ा में सुरों की लहरियाँ बांधेंगी ।0
0
Report
सावन पूजा-विधि: लोग क्या करते हैं और कैसे पूजा होती है
Ujjain, Madhya Pradesh:सावन के पूरे महीने लोग क्या क्या करते हैं ? कैसे पूजा करते हैं..क्या दिन-चर्चा बदलते हैं ? कोई एक सवाल जो लोग सावन पूजा-विधि को लेकर पूछना चाहते हों..?0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर के 26 NP विद्यालय में स्टाफ हटाने के विरोध के बीच प्रतिनियुक्ति हुई
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर:- रायसिंहनगर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 26 NP में स्टाफ को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आंदोलन और तालेबंदी के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। स्थिति को संभालते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालय में नियुक्त चार शिक्षकों को अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही विद्यालय में पढ़ाई का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए तीन नए अध्यापकों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे स्टाफ को बदलने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था.0
0
Report
बहू के आरोप: चाय में जहर मिलाने की साजिश, वीडियो बनाकर वायरल करने योजना
Kanpur, Uttar Pradesh:बहू द्वारा चाय में जहर मिलने का आरोप लगाने वाले ससुरालजनों के बाद अब बहू भी आई सामने रावतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने से ज्योति की 2 साल पहले हुई थी शादी सास ससुर और पति ने ज्योति पर लगाए थे आप की चाय में वह मिलती है जहर जिसका इन लोगों ने बनाया था वीडियो बहु ज्योति का आरोप पति के कहने पर ही चाय में लौंग और हल्दी मिलते थे और मोबाइल पहले से ही किचन में सेट कर जाते थे ताकि उसका वीडियो बनाकर वायरल करें ज्योति ने बताया पति कहता था कि यह सब चीज चाय में मिलाओ तो तुम्हारे और सास के बीच के रिश्ते और अच्छे हो जाएंगे ज्योति का आरोप बेंगलुरु में रहने वाली लड़की से पति के हैं संबंध, उसी से करना चाहता है शादी, इसलिए पूरी रची गई यह कहानी ज्योति ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मिलकर की शिकायत。0
0
Report
हमीरपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बकाया मानदेय और पोषाहार के लिए ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सौपा ज्ञापन, समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा, 3 सालों से बकाया मानदेय का भुगतान करने की माँग, ब्लॉक से पोषाहार लेकर आंगनवाडी केंद्रों तक पहुचाने का काम करती है स्वंय सहायता समूह की महिलाएं, मानदेय न मिलने परिवार के भरण पोषण में परेशनियों का करना पड़ रहा सामना, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला。0
0
Report
Advertisement
भिवानी की जैस्मिन लाम्बोरिया ग्लासगो 2026 सेमीफाइनल सेटीकर भारत का 10वां बॉक्सिंग पदक पक्का
Bhiwani, Haryana:भिवानी भारतीय सेना की नायब सूबेदार व भिवानी निवासी जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 10वां बॉक्सिंग कांस्य पदक किया पक्का जैस्मिन ने कहा : पिछली बार ब्रांज मैडल था अबकी बार मैडल का कलर बदलने का प्रयास 57 किलोग्राम भार वर्ग में गलास्को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सेमीफाईनल में प्रवेश करने वाली भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाईनल में पाया प्रवेश जैस्मिन बोली : 2022 में भारतीय सेना को किया था ज्वाईन, आमी स्पोट्स इंस्टीट्यूट में बेहतरीन ट्रेनिंग के बल पर यहां तक पहुंची हरियाणा के भिवानी की बेटी एवं भारतीय सेना की नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए बॉक्सिंग का 10वां पदक सुनिश्चित कर दिया। जैस्मिन ने इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि जैस्मिन ने पूरे मुकाबले में शानदार तकनीक, आक्रामक खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मेजबान इंग्लैंड की मुक्केबाज को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने के बावजूद भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और जीत दर्ज की。 अब तक गलास्को राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। रिंग में उतरे सभी छह भारतीय बॉक्सर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे और पदक पक्का किया। अब तक भारत के 5 महिला और 4 पुरुष मुक्केबाज पदक सुनिश्चित कर चुके हैं, जबकि भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन की जीत के साथ बॉक्सिंग में भारत का 10वां पदक पक्का हो गया है। इस बारे में जैस्मिन ने बताया कि पिछली बार ब्रांज मैडल रह गया था। अबकी बार मैडल का कलर बदलना है। उनका इशारा सिल्वर व गोल्ड मैडल की तरफ था। मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने कहा कि उनका अगला फोकस अगली दो बाऊट सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले पर है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुई थी। जहां आर्मी स्पोर्टस इंटीट्यूट में बेहतर खेल से यहां पर पहुंची है。 भिवानी की इस होनहार बेटी की सफलता से पूरे हरियाणा और देश में खुशी की लहर है। अब जैस्मिन लम्बोरिया से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं。0
0
Report
रेखा गुप्ता ने बूथों में बीजेपी निशान दिखाने का आरोप लगाया
Patna, Bihar:विधानसभा उपचुनाव में आज मतदान हो रहा है वहीं RJD की प्रत्याशी रेखा गुप्ता लगातार बूथों पर जा रही है उन्होंने कहा कि सावन का सावन का आज पहला दिन है और हारा मय बांकीपुर विधानसभा हो गया है और जीत जो है वह पूरी तरह से सुनिश्चित है वहीं भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया रेखा गुप्ता ने फोटो दिखाते हुए और वीडियो दिखाते हुए कहा की जो पहचान पत्र उनको बना कर दिया गया है उसमें बीजेपी के चुनाव चिन्ह के निशान है पोलिंग बूथ के अंदर इस तरह से रहना सही नहीं है और इसको लेकर पटना डीएम को उन्होंने शिकायत किया है0
0
Report
Kurukshetra में डेंगू-मलेरिया अलर्ट, 135 टीमों से घर-घर स्क्रीनिंग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ने जिलेभर में 135 सर्विलांस टीमें तैनात की हैं, जिनमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मलेरिया कर्मचारी और सुपरवाइजर शामिल हैं। ये टीमें घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान कर रहे हैं और मौके पर ही रैपिड टेस्ट के जरिए मलेरिया की जांच भी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ब्लड स्लाइड बनाकर लैब में जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों और आसपास जमा पानी की भी जांच कर रही हैं। जहां मच्छरों का लार्वा मिलता है, उसे तुरंत नष्ट किया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव और हरे तेल का इस्तेमाल कर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया की जांच की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र और शाहबाद सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल जिले में डेंगू का केवल एक मामला सामने आया है और मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखें, कूलर, फ्रिज की ट्रे, टायर, गमले और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। विभाग का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।0
0
Report
Advertisement
डॉ पंकज सिंह ने राजा गार्डन ट्रांसपोर्ट दफ्तर में अचानक निरीक्षण किया, जांच शुरू
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह अचानक औचक निरीक्षण राजागार्डन स्थित ट्रांसपोर्ट दफ्तर में पहुंचे तो दफ्तर में हड़कंप मच गया। राजा गार्डन Authority के एम एलो की लगाई क्लास। 650 करोड़ घोटाले पर बोले मंत्री चल रही है जांच। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की संख्या नदारद थी, साथ ही वहां काम कराने आए लोगों से मंत्री जी सीधे बात करने लगे। दफ्तर में तैनात मोटर लाइसेंसिंग अफसर भी भागे-भागे। मंत्री जी ने पूछा कि यहां कितनी पेंडेंसी है। मोटर लाइसेंसिंग अफसर ने बताया, मंत्री जी अचानक भड़क उठे और ऑन कैमरा मोटर लाइसेंसिंग अफसर को सस्पेंड करने की धमकी दी। सुधर जाओ वरना सस्पेंड कर दूंगा। आरटीओ दफ्तर में पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों को चेतावनी दी कि काम कराने आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो और पेंडेंसी ना हो वरना बड़ा एक्शन लूंगा।0
0
Report
वंदे मातरम पर नया बिल: मुस्लिम आस्था बनाम राष्ट्रगान की राजनीति सामने
New Delhi, Delhi:वंदे मातरम का जो मुद्दा है वह आज का नहीं है पहले से ही कुछ लोग इसको उठने चले आ रहे हैं खासतौर पर मुसलमान का जो स्टैंड है वह बहुत क्लियर है शुरू से के इस गीत में ऐसे शब्द है जो वंदना पूजा जिसको कहते हैं और मुसलमान का कीड़ा मानना यही है कि सिर्फ एक ईश्वर अल्लाह के सिवा किसी और के सामने सर नहीं झुकता और ना ही किसी की पूजा कर सकते है यह मुसलमान की बुनियादी सेहत का एक पाठ है जो यह बिल लाया जा रहा है वह बहुत गैर जरूरी है इसकी जरूरत देश में नहीं है इसको लाने वाले लोग ही अच्छी तरह जानते हैं कि मुसलमान इसको अपनी आस्था के खिलाफ समझता है और वह इसका विरोध करेंगे इसीलिए यह बिल लाया जा रहा है हालांकि इस बिल लाने से ना तो किसी का नुकसान के बाद कहते हैं ना ही किसी का फायदा होगा पहले भी हम कह चुके हैं कि यह नफरत की राजनीति है समाज को बांटने की राजनीति है और दूसरी बात 80 साल के बाद जो हमारे देश का जो राष्ट्रगान है जिस पर सब का इत्तेफाक है और वंदेमातरम को दूसरा darja Dena chahte hain ya rashtragan se upar Le Jana chahte Hain0
0
Report
बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने को लेकर पार्षद दीपक यादव विवाद गहरा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद/बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ नगर निगम एक्शन कार्यालय पर वार्ड-43 के पार्षद दीपक यादव द्वारा ताला लगाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों के विरोध के बाद अब स्थानीय निवासियों ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि को सरकारी कार्यालय पर ताला लगाने जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। उनका मानना है कि यदि किसी अधिकारी द्वारा जनता के कार्यों में देरी की जा रही है या किसी कार्य को करने से इनकार किया जा रहा है, तो उसकी शिकायत संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से की जानी चाहिए, न कि इस तरह के विरोध का रास्ता अपनाया जाए। कुछ स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पार्षद दीपक यादव अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें व्यक्तिगत अहंकार के बजाय जनता की भावनाओं और सुझावों को प्राथमिकता देनी चाहिए। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व समस्याओं का समाधान कराना होता है, न कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना।0
0
Report
Advertisement
नरवाना में सावन की पहली बरसात, गर्मी से राहत और किसानों की मुस्कान
Jhanj Kalan, Haryana:इंद्र देवता मेहरबान सावन की पहली बारिश से नरवाना हुआ तरबतर, गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे नरवाना में सावन की पहली बरसात हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में आखिरकार इंद्र देवता मेहरबान हो ही गए। सावन माह की पहली झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी, वहीं शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। माना जा रहा है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। बिजली की बढ़ती खपत में भी अब कमी आने की उम्मीद है。 नरवाना में सावन की पहली बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। कई दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोग जैसे ही बारिश शुरू हुई, राहत की सांस लेते नजर आए। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बाजारों और गलियों में लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को इस बारिश से बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में सोना उगलेगी। मौसम सुहावना होने से बिजली की खपत में भी कमी आने की संभावना है। लोगों ने इस बारिश को इंद्र देवता की कृपा बताते हुए राहत और खुशी जाहिर की।0
0
Report
झारखंड में दिव्यांगों के लिए DMFT की मदद से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित, 150 लाभार्थी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत झारखंड सरकार मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में नगर भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत DMFT के माध्यम से दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राइसाइकिलें वितरित की गईं। पहले चरण में 80% से अधिक शारीरिक दिव्यांगता से ग्रसित लगभग 150 लाभार्थियों को चिन्हित कर सहायता प्रदान की गई है। लिथियम-आयन बैटरी से लैस इन ट्राइसाइकिलों की कीमत लगभग 62,000 है। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि ये ट्राइसाइकिलें लंबे समय तक चलने में सक्षम हैं। वितरण के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा लाभार्थियों को वाहन चलाने और चार्जिंग से जुड़ी सभी जानकारियां भी दी गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह वितरण की पहली खेप है और जो दिव्यांगजन इस चरण में लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें जल्द ही दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शेष बचे सभी पात्र लोगों को DMFT या विधायक निधि जैसे अन्य फंड के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह में मुख्य रूप से मेयर प्रमिला मेहरा, DC रामनिवास यादव, डिप्टी मेयर समीत कुमार, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
नागपुर में संघ पर पंजीकरण, ऑडिट और टैक्स मामले से संबंधित जांच पर सवाल
Nagpur, Maharashtra:संघ पर सवाल पुलिस की जांच में नहीं आंच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का रजिस्ट्रेशन न होने पर नागपुर पुलिस जांच रिपोर्ट... - शिकायत कर्ता पूर्व विधायक किशोर समरीते ने शिकायत इन बिन्दुओ पर शिकायत की थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्था का पंजीकरण न होने, वित्तीय ऑडिट न होने, कर चोरी (टैक्स चोरी) और संपत्ति के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर अपराध दर्ज करने की मांग की है。 - नागपुर पुलिस ने जांच के बाद शिकायत कर्ता को पत्र लिखा कि आपके आवेदन की प्रारंभिक जांच करने पर निम्नलिखित तथ्य सामने आए हैं १. किसी भी संस्था का पंजीकरण, संस्था पंजीकरण अधिनयम (Societies Registration Act) या सार्वजनिक न्यास व्यवस्था (Public Trust Act) के अंतर्गत आता है। इन मामलों की देखरेख और उचित कार्रवाई करने का वैधानिक अधिकार धर्मादाय आयुक्त कार्यालय (Charity Commissioner) को है。 २. संस्था का ऑडिट न होना, देश-विदेश से मिलने वाले चंदे (दान) और कर संबंधी मामलों की जांच करने का अधिकार आयकर विभाग (Income Tax Department) और संबंधित केंद्रीय वित्तीय जांच एजेंसियो ं के क्षेत्राधिकार में आता है。 ३. स्थानीय पुलिस प्रशासन को वित्तीय ऑडिट या संस्था पंजीकरण की कानूनी वैधता के संबंध मे सीधे तौर पर कोई आपराधिक मामला (फौजदारी अपराध) दर्ज करने का कानूनी अधिकार नहीं है。 - साथ ही, आवेदन में उल्लिखित शस्त्र पूजा या लाठी प्रदर्शन के संबंध में स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र की सीमा के भीतर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने या किसी संज्ञेय अपराध (Cognizable Offense) घटित होने की कोई विशिष्ट प्रविष्टि (रिकॉर्ड) या शिकायत दर्ज नहीं है。 अतः, आपकी आवेदन का प्रमुख विषय पुलिस विभाग के सीधे क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) में न आने के कारण, आपसे अनुरोध है कि आप इस विषय में संबंधित सक्षम प्राधिकारी (धर्मादाय आयुक्त / आयकर विभाग) के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत करें。 (नागपुर पुलिस का आरएसएस की जांच को लेकर)0
0
Report
Advertisement
