Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

नरसिंहपुरा की बदहाली: मुख्य मार्ग पर कीचड़ से परेशान ग्रामीण!

AYAmit Yadav
Jul 17, 2025 04:36:17
Jaipur, Rajasthan
इंट्रो:--रायकरणपूरा(कोटपूतली-बहरोड)......कोटपूतली की ग्राम पंचायत रायकरणपुरा के गांव नरसिंहपुरा में बदहाली व किचड़ भरे मुख्य रास्ते से आमजन का निकलना दुश्वार हो रहा है। जानकारी अनुसार ऐसी दुर्दशा मुख्यमार्ग की क़रीब दस सालों से बनी है लेक़िन ग्राम पंचायत के आलाधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी समस्या जैस के तैस बनी हुई है। यह मुख्य मार्ग ग्राम पंचायत रायकरणपुरा से नरसिंहपुरा को जोड़ता है। इसके साथ ही आमजन व दोपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य मार्ग पर जमा व्यर्थ पानी कीचड़ में तब्दील हो रहा है व कीचड़ अनावश्यक मच्छर मक्खियों के पनपने का भय है। सरपंच राजबाला सोनी के अनुसार व्यर्थ पानी को निकालने के दोनों ओर नालियां बनी है लेकिन जहां पानी इक्कठा हो रहा है वहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कारण यह है कि व्यर्थ पानी को किसी आसपास जोहड़ या खेतों में निकाला जाए लेक़िन खेतों के मालिक व्यर्थ पानी को निकालने से कतरा रहे हैं।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top