Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

लखीसराय में मटन चावल, मुंगेर में शाकाहारी भोजन: क्या है सच?

PKPrashant Kumar
Jul 17, 2025 13:01:50
Munger, Bihar
प्रशांत कुमार मुंगेर लखीसराय जिले में कार्यकर्ताओ को खिलाया गया मटन चावल तो मुंगेर खिलाया गया शुद्ध शाकाहारी। कार्यकर्ताओ ने कहा गुरुवार को नहीं खाया जाता है मांसाहारी भोजन। मुंगेर :सावन की पवित्र महीने में बुधवार को लखीसराय जिले जंहा जदयू के द्वारा अपने कार्यकर्ताओ को मटन चावल खिलाया गया। जिसको लेकर विपक्षी द्वारा कई सबाल खड़े किये जा रहे है वही दूसरी और गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्तो को शाकाहारी भोजन खिलाया गया। शाकाहारी भोजन में चावल दाल सब्जी और पापड़ खिलाया गया। वही केंद्रीय मंत्री भी कार्यकर्ताओ के साथ शाकाहारी भोजन किये। दरअसल गुरुवार को जदयू पार्टी के द्वारा जमालपुर विधनसभा के धरहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय राजीव राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने कार्यकर्ताओ के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिए और लोगो की जनसमस्याओ को सुना। वही कार्यक्रम के खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओ द्वारा मंत्री जी के लिए लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज परिसर में शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गयी। जंहा मंत्री जी ने शुद्ध शाकाहारी भोजन कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर किया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओ को शुद्ध शाकाहारी भोजन कराया गया. भोजन कर रहे कार्यकर्ताओं से पूछा गया लखीसराय जिले में कार्यकर्ताओ को मीट चावल खिलाया गया आप लोगो को क्यों है खिलाया गया तो कई कार्यकर्ताओ ने जबाब दिया की सावन की पवित्र माह में मांसाहारी भोजन वर्जित है। बाइट : जदयू कार्यकर्ता बाइट : जदयू कार्यकर्ता वही धरहरा प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह और अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष गुडू राइन ने बताया की मंत्री जी के जनसंवाद कार्यक्रम में शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई जंहा मंत्री जी से लेकर कार्यकर्ताओ ने शाकाहारी भोजन खाया। उन्होंने कहा की विरोधी ही दुर्गा पूजा में मीट मछली खाता है। उन्होंने कहा की आज गुरुवार का दिन है इसलिए शाकाहारी भोजन खिलाया गया। उन्होंने कहा की सनातन धर्म वाले भी लोग भी मांसाहारी भोजन करते है। जदयू कार्यकर्ता गुडू राईन ने कहा की मुंगेर में शुद्ध शाकाहारी भोजन कार्यकर्ताओ को खिलाया गया है, लखीसराय जिला में क्या खाना खिलाया गया हमलोगो को मालूम नहीं। बाइट: विपिन कुमार सिंह धरहरा प्रखंड अध्यक्ष जदयू बाइट गुडडू राइन अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष वही सावन की पवित्र माह में बुधवार को लखीसराय जिले में कार्यकर्ताओ को मीट चावल खिलाये जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया की जो भी लोग आये तो उनको खाना खिलाया गया उसमे ऐसा कुछ नहीं था। बाइट राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री
7
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top