Back
बिहपुर विधानसभा: इंजीनियर शैलेन्द्र पर जनता का आक्रोश? वोट बहिष्कार तेज
AKAshwani Kumar
Sept 27, 2025 06:39:26
Bhagalpur, Bihar
एंकर - भागलपुर का बिहपुर विधानसभा पौराणिक स्थलों और अंग्रेजों के शासन काल से लेकर आज़ादी की लड़ाई के लिए जाना जाता है। गंगोता, भूमिहार, ब्राह्मण और राजपूत बाहुल्य इस विधानसभा में भाजपा और राजद का दबदबा है। भाजपा के इंजीनियर शैलेंद्र वर्तमान में यहां से विधायक है। जनता विधायक जी का रिपोर्ट कार्ड बता रही है साथ ही जनता नेताओं को अपनी घोषणाएं भी सुनाने वाली है। हमने बिहपुर विधानसभा की जनता का मन टटोला यहाँ लोगों ने वोट बहिष्कार की बात कर दी। बिहपुर के अमरपुर गॉंव के लोगों से हमने बात की यहां एक बुजुर्ग ने बताया कि इंजीनियर शैलेन्द्र ने कुछ विकास का कार्य किया है वह इस विधानसभा के लिए फिट हैं। वहीं ज्यादातर लोगों ने वोट बहिष्कार की बात कर दी विधायक पर बिफर गए। लोगों ने स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क बेहतर शिक्षा बेहतर अस्पताल समृद्ध विधानसभा को लेकर बात की। अमरपुर के जिस स्कूल में हमने लोगों से बातचीत की वह स्कूल आज़ादी से पहले का है लेकिन वहाँ तक पहुँचने के लिये सड़क नहीं है केला के बागान और जंगलों से बच्चे बच्चियाँ जाते हैं ऐसे में अनहोनी की भी आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही बिहपुर में बेहतर सड़क हो इसपर लोगों ने बात की लोगों ने कहा जो नेता पहुँचेंगे उन्हें अपनी घोषणाएं सुनाएंगे हमारे घोषणा पर जो राजी होंगे उन्हें वोट मिलेगा अन्यथा वोट बहिष्कार होगा।
चौपाल
अश्वनी कुमार , ज़ी मीडिया ,भागलपुर
Byte to byte - बिहपुरवासी
Note - 6:15 min पार्ट 1 , 7:26 min पार्ट 2, 6:18 min पार्ट 3, 5:56 min पार्ट 4
बिहपुर विधानसभा एक नजर में
1... इलाके का मुद्दा
कटाव विस्थापितों को पुनर्वास का मुद्दा
बिहपुर का कई गाँव कोसी किनारे अवस्थित है जो हर वर्ष कटाव के जद में आता है यहां से लोग पलायन कर गए उन्हें पुनर्वास दिलाने का मुद्दा अहम है सदन में भी यह मुद्दा उठाया गया है। गोविंदपुर, मुशहरी,कहारपुर, सिंहकुण्ड के कटाव पिडीत लोगों को पुनर्वास की आवश्यकता है।
जर्जर बिहपुर थाना भवन का मुद्दा
बिहपुर का थाना भवन जर्जर है पुलिसकर्मियों को रहने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में यहाँ नए भवन निर्माण का मुद्दा अहम है।
पुराने रेल लाइन से रेल सेवा शुरू करने का मुद्दा
बिहपुर में पुराने रेल लाइन से बिहपुर से महादेवपुर तक रेल सेवा पुनः शुरू किए जाने का मुद्दा अहम है। 1994 तक यहां बिहपुर से महादेवपुर घाट तक ट्रेनें चलती थी अब भी पटरियां बिछी हुई है। इससे सीधा यह क्षेत्र विक्रमशीला सेतु से जुड़ जाएगा।
2... इलाके की समस्याएं
तेतरी से सोनवर्षा नारायणपुर 14 नम्बर सड़क संकड़ी होने से लोगों को आवागमन में परेशानियां होती है कई दफा जाम से जूझना पड़ता है। नारायणपुर बाजार में जाम की समस्या आम है हर दिन जाम से यहां लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिहपुर के कई गांव बाढ़ कटाव से प्रभावित रहते हैं उन गाँवों के हज़ारों लोगों को हर साल तीन महीने में परेशानियां झेलनी पड़ती है गांवों से दर्जनों परिवार पलायन कर गए। बिहपुर में कुल मिलाकर उधोग, रोजगार, सिंचाई, बाढ़ कटाव मुख्य समस्याओं में है।
3...2020 चुनाव का नतीजा
भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की जीत हुई थी वही रजत प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की हार हुई थी। कुमार शैलेन्द्र को 72 हजार 938 ( 48.53% ) वोट मिले थे। बुलो मंडल को 66 हजार 809 ( 44.45 % )वोट मिले थे।
4...पिछले कुछ चुनावों के परिणाम
बिहपुर विधानसभा पिछले चुनावो के परिणाम
2010 विधानसभा चुनाव
भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को 48027 वोट प्राप्त हुए थे वहीं राजद प्रत्याशी बुलो मंडल को 47565 वोट प्राप्त हुए थे। इंजीनियर शैलेंद्र 465 वोट से विजयी हुए थे।
2015 विधानसभा चुनाव
राजद प्रत्याशी वर्षा रानी को 68, 963 वोट मिले थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को 56,247 वोट प्राप्त हुए थे। वर्षा रानी 12 हजार 716 वोट से विजयी हुई थी।
2020 विधानसभा चुनाव
भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को 72,938 वोट प्राप्त हुए थे जबकि राजद प्रत्याशी बुलो मंडल को 66,809 वोट प्राप्त हुए थे बुलो मंडल 6129 वोट से विजयी हुए थे।
5...प्रमुख दावेदार और पार्टियां
भाजपा से वर्तमान विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र दावेदार होंगे। महागठबंधन से अविनाश कुमार, संतोष तिवारी , विभा शर्मा दावेदार हो सकते हैं। जनुसराज से रेणु चौधरी दावेदारी कर सकते हैं।
6... जाति समीकरण
बिहपुर विधानसभा में भूमिहार, मुस्लिम, राजपूत ,ब्राह्मण की भूमिका निर्णायक रहती है। अगड़ी जातियों की संख्या 86 हजार है मंडल ( गंगौता, कुर्मी, कोइरी ) की संख्या 41 हजार मुस्लिम की संख्या 33 हजार यादव की संख्या 22 हजार 781 है। यहाँ गंगोता और भूमिहार जनप्रतिनिधियों को चुनने में अहम भूमिका निभाते है।
7... वोटर्स का आंकड़ा
बिहपुर विधानसभा
बिहपुर विधानसभा में कूल वोटर्स की संख्या 2 लाख 55 हजार की संख्या है।
पुरुष वोटर्स - 1.34 लाख ( 52.4 % )
महिला वोटर्स - 1.20 लाख ( 47.2 %)
ट्रांसजेंडर - 10
8... इलाके की पहचान
आज़ादी का गढ़ थाना बिहपुर ( स्वराज आश्रम पहचान )
बिहपुर को थाना बिहपुर के नाम से जाना जाता है। आज़ादी का यह गढ़ रहा है अंग्रजों ने यहां जुल्म किये थे अभी भी स्वराज आश्रम आज़ादी की कहानी बयां करता है। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद और महात्मा गांधी भी यहां आए थे। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के सभा मे जिला मजिस्ट्रेट ने लाठियां चलवाई थी। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को लाठी लगी थी। उन्हें बिहपुर जीआरपी में हाजत में डाल दिया था। आज़ादी के दीवानों का यहां जमावड़ा लगता था। नमक सत्याग्रह को लेकर अंग्रजों ने स्वंतत्रता के सेनानियों पर जुल्म ढाहे थे। बिहपुर स्वराज को आश्रम पर फिरंगियों ने कब्जा जमा लिया था।
बाबा ब्रजलेश्वर नाथ धाम
बिहपुर के मड़वा गाँव स्थित बाबा ब्रजलेश्वर नाथ धाम यहां की विशेष पहचान है। ब्रजलेश्वर नाथ धाम में शिवलिंग स्वयंभू है इस मंदिर को मिनी देवघर के नाम से भी जाना जाता है। सावन के महीने में सोमवार को और शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु यहां जलार्पण कर मनोकामनायें मांगते हैं। मन्दिर की सुंदरता अद्भुत है।
दाता मांगन शाह मज़ार
बिहपुर के मिल्की गाँव मे सैयदाना हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलैह का मज़ार 250 साल पुराना है। यह मज़ार कौमी एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। उर्स के मौक़े पर सबसे पहले चादर यहां हिन्दू की चढ़ाई जाती है। दाता मंगल सा एक मुसलमान सूफी संत थे। करीब 250 वर्ष पूर्व एक हिंदू कायस्थ लालबिहारी मजूमदार के यहां रहकर पूरे दिन जनसेवा फकीरी में बिताते थे। यहां उन्होंने देह त्याग किया था उसके बाद मज़ार का निर्माण कराया गया मेले पर कई जिलों व राज्यों के लोग यहां पहुचते है।
9... जनता की प्रमुख मांग
भागलपुर में मेट्रो परिचाल परिचालन को बिहपुर से जोड़ने की मांग हो रही है, कटाव के बाद पलायन कर चुके लोगों के विस्थापन की मांग ,बिहपुर में 14 नंबर सड़क के चौड़ीकरण की मांग, जयरामपुर गुवारीडीह स्थित पुरातात्विक स्थल को संरक्षित करने की मांग है, कटावग्रस्त गांवों में कटावरोधी कार्य कराए जाने की मांग मुख्य मांगों में है।
10.. सिटवार स्थिति में बिहपुर विधानसभा
बिहपुर में एनडीए की ओर से भाजपा का दबदबा रहा है तो वहीं महागठबंधन की ओर से राजद की स्थिति अच्छी खासी रही है। वर्षों से राजद के दिग्गज राजद पार्टी से सांसद रहे बुलो मंडल अब जदयू के साथ है। इस वर्ष स्थिति एनडीए की मजबूत नजर आ रही है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowSept 27, 2025 08:21:340
Report
KRKishore Roy
FollowSept 27, 2025 08:21:250
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 27, 2025 08:21:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 08:20:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 27, 2025 08:20:300
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 27, 2025 08:20:120
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 27, 2025 08:19:594
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowSept 27, 2025 08:19:480
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowSept 27, 2025 08:19:31Allauddianpur, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग --- बाइक की टक्कर से 20 फिट दूर जा गिरी महिला,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,हादसे का दिल दहला देने का वीडियो वायरल,घायल अवस्था में महिला का मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस,
तिर्वा कस्बे के आजाद नगर का मामला
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowSept 27, 2025 08:19:180
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 27, 2025 08:18:580
Report
MPManish Purohit
FollowSept 27, 2025 08:18:470
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowSept 27, 2025 08:18:370
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 27, 2025 08:18:110
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowSept 27, 2025 08:18:040
Report