Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonipat131001

दूल्हे को पीटकर अस्पताल में हुई शादी, जानें क्या हुआ!

JAIDEEP RATHEE
Jul 07, 2025 17:00:52
Sonipat, Haryana
घरातियों ने दूल्हे को पीटा, अस्पताल में हुई शादी अस्पताल में एक-दूसरे को पहनाई वरमाला सोनीपत के गांव खंदराई में विवाह समारोह में दुल्हन की मौसी के लड़के ने अपने साथियों को बुलाकर बारातियों से मारपीट कर दी। इसके बाद शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर दूल्हा व अन्य लोग नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंच गए। कुछ समय बाद खंदराई के लोग दुल्हन को लेकर अस्पताल पहुंचे और बातचीत करके दूल्हे को मनाया गया। इसके बाद अस्पताल में ही शादी की रस्मों को पूरा किया गया। यहां पर दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। दूल्हे ने भी माला पहनाने की रस्म निभाई। इसके बाद अस्पताल से ही दुल्हन की विदाई हुई। गांव खंदराई की एक लड़की का महेंद्रगढ़ में मंडी अटेली मंडी के गांव ताजपुर के युवक से रिश्ता तय हुआ। शुक्रवार को लड़की परिवार के लोग और उनकी मौसी का लड़का जाजपुर में सगाई करने गए थे। वहां पर मौसी के लड़के से दूल्हे पक्ष के कुछ युवकों की कहासुनी हो गई थी। इसी पर लड़की की मौसी का लड़का रंजिश रखे हुए था। ताजपुर से गांव खंदराई में रविवार शाम को बरात पहुंची। लड़की मौसी के लड़के ने बाहर से अपने साथियों को बुला लिया। लड़की के मौसेरे भाई और उसके साथियों ने दूल्हे और उसके साथियों से मारपीट कर दी। दूल्हे को भी चोट लग गई। इसके बाद दूल्हा व उसके साथी शादी की रस्मों को बीच में ही छोड़कर अस्पताल में उपचार कराने पहुंच गए। बाद में गांव के बुजुर्गों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत करके उनको समझाया। गांव खंदराई से दुल्हन को अस्पताल लाया गया। समझौता होने के बाद अस्पताल में ही दूल्हे व दुल्हन की शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। यहां पर दोनों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं। इसके बाद अस्पताल से ही दुल्हन की विदाई हुई। byte - family members
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top