icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
AKAdarsh Kumar GautamFollow10 Nov 2024, 09:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारी के बीच मस्जिद के आसपास मार्ग खुले, सुरक्षा बढ़ी

Ujjain, Madhya Pradesh:कमरी मार्ग चौराहा, गोपाल मंदिर, सराफा बाजार और ढाबा रोड की ओर रास्ते खुले, मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात और सोशल मीडिया-CCTV से निगरानी उज्जैन में सात दिन कमरी मार्ग चौराहा, गोपाल मंदिर और ढाबा रोड के मार्ग खोले गए हैं। शाही मस्जिद के आसपास अब भी पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। उज्जैन के छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान 28 सितंबर को हुए विवाद के बाद शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिद के आसपास के मार्गों को पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया था। शहर में लगातार शांतिपूर्ण माहौल रहने के बाद करीब सात दिन बाद कमरी मार्ग चौराहा, गोपाल मंदिर, सराफा बाजार एवं ढाबा रोड की ओर जाने वाले मार्गों को आवागमन के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने की जानकारी मिलते ही सुबह बड़ी संख्या में लोग अपनी दुकानों पर पहुंचे और व्यापारियों ने दुकानें खोलना शुरू किया। यातायात एवं कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, शाही मस्जिद कमेटी द्वारा सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित हुए मस्जिद के हिस्से के पुनर्निर्माण का कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। मस्जिद के आसपास के कुछ हिस्सों में अभी भी आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल है और सभी लोग सामान्य रूप से अपना कामकाज कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्ग बंद किए गए थे, जिन्हें अब व्यवस्था के अनुसार धीरे-धीरे खोला जा रहा है। मस्जिद कमेटी द्वारा मस्जिद के हिस्से को हटाने का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद के आसपास के कुछ हिस्सों में अभी भी आवागमन प्रतिबंधित है, जबकि अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझें, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट न डालें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में शांतिपूर्ण एवं सामान्य माहौल बना रहे। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल से गोपाल मंदिर की ओर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का कार्य सभी की सहमति और सहयोग से किया जा रहा है। मस्जिद के आसपास अभी भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ CCTV कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है。
0
0
Report

उज्जैन की शाही मस्जिद के फर्जी क्यूआर कोड से चंदा मांगने का धांधला उजागर

Ujjain, Madhya Pradesh:धार्मिक नगरी उज्जैन में हालिया हादसे के बाद शाही मस्जिद प्रबंधन एक तरफ जहां संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों और जालसाजों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर फर्जी क्यूआर कोड और बारकोड वायरल कर लोगों से मस्जिद मरम्मत के नाम पर धड़ल्ले से ऑनलाइन और ऑफलाइन चंदा वसूला जा रहा है। इस पूरी धांधली का भंडाफोड़ तब हुआ जब मस्जिद के जिम्मेदार खुद सामने आए। मस्जिद के सदर अब्दुल मन्नान ने इस फर्जीवाड़े पर कड़ा एतराज जताते हुए साफ किया है कि कमेटी ने अब तक किसी से भी एक रुपये का चंदा नहीं मांगा है। सोशल मीडिया पर घूम रहे सभी बैंक बारकोड और ऑनलाइन यूपीआई आईडी पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा और दुख के इस कठिन समय में कुछ असामाजिक तत्व इस लाचाऱी का गलत फायदा उठाकर लोगों की जेब खाली करने में जुटे हुए हैं, जिससे पूरी कमेटी आहत है। प्रेस प्रबंध समिति ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात स्कैनर या झांसे में आकर एक भी रुपया न भेजें। यदि कोई भी व्यक्ति मदद करना चाहता है, तो वह सबसे पहले सीधे मस्जिद कमेटी से संपर्क कर पूरी जांच-पड़ताल करे। बिना तस्दीक के दिया गया रुपया गलत हाथों में जाकर ठगी का शिकार बन सकता है। कमेटी ने फर्जीवाड़े में लिप्त ऐसे तत्वों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

श्राद्ध की रस्म के बीच बूढ़ी गंडक नदी में मौसी-भांजी डूबकर मौत

Samastipur, Bihar:श्राद्ध कर्म की रस्म के बीच मौसी-भांजी बूढ़ी गंडक में डूबीं, दोनों की मौत ।भांजी को डूबता देख बचाने नदी में कूदी थी मौसी,तीन घंटे बाद मिला शव । समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक स्थित वार्ड संख्या-17 में आज एक परिवार में चल रहे क्षौर कर्म(श्राद्ध) की रस्म के बीच मातम पसर गया। बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गईं सगी मौसी-भांजी की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि भांजी को नदी में डूबता देख मौसी उसे बचाने के लिए नदी कूद गई लेकिन वह भी डूब गई। इस घटना में 15 वर्षीय सोनी कुमारी और उसकी 24 वर्षीय मौसी काजल कुमारी की डूबने से मौत हो गई ।जिसकी पहचान सोनी कुमारी जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बरैठा गांव निवासी स्वर्गीय संजय सहनी की पुत्री थी। वहीं काजल कुमारी रोसड़ा शहर की रहने वाली थीं।स्थानीय का बताना है कि रोसड़ा के सिनेमा चौक स्थित वार्ड संख्या-17 निवासी सीताराम सहनी का गत 25 सितंबर को निधन हो गया था। सोमवार को उनके क्षौर कर्म की रस्म थी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार की महिलाएं दोपहर में परंपरा के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी के सीढ़ी घाट पर स्नान करने गई थीं। सोनी और उसकी मौसी काजल भी उनके साथ थीं।नहाने के दौरान गहरे पानी मे चली गई । सीताराम सहनी के पुत्र पवन सहनी ने बताया कि पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी बहन और भांजी भी घर आई थीं। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ सोनी और काजल भी घाट पर स्नान कर रही थीं। इसी दौरान सोनी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। भांजी को डूबता देख नदी में कूद गई मौसी उन्होंने भांजी को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह खुद भी डूबने लगी। दोनों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर दोनों को तलाशने लगे। काफी प्रयास के बाद मछुआरों ने काजल कुमारी को नदी से बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर थी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद दुसरी शव सोनी का नदी से बरामद किया गया। काजल कुमारी की एक वर्ष का मासूम पुत्र भी है। हादसे में मां की मौत के बाद मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। एक ही परिवार में पिता की मौत के बाद सोमवार को क्षौर कर्म की रस्म चल रही थी। इसी दौरान परिवार की दो महिलाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। कुछ देर पहले जिस घर में रस्म की तैयारी चल रही थी, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से स्वेच्छा से इन्कार कर दिया। हादसे से पूरा पूरे परिवार गहरे सदमे में है।
0
0
Report

बैतूल के चिखली में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के भीमपुर ब्लॉक के चिखली गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य,राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो कथित अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पहले क्लीनिक में करीब 8 खटिया-पलंग पर मरीजों के इलाज के इंतजाम मिले। वहीं छह-सात बोरियों में इंजेक्शन,दवाइयां,डिस्पोजेबल सामग्री और इस्तेमाल की गई DNS बोतलें बरामद हुईं। दूसरी जगह मानव और पशु चिकित्सा की दवाइयां मिलीं। कार्रवाई के दौरान कथित झोलाछाप डॉक्टर सतीश चौधरी मौके से फरार हो गया। वहीं जामीनी विश्वास पर पहले भी अवैध इलाज का आरोप लग चुका है। संयुक्त टीम ने दोनों ठिकानों से सामग्री जब्त कर क्लीनिक सील कर दिए हैं। अब डॉक्टरों की योग्यता,पंजीयन और दवाइयों के लाइसेंस की जांच होगी。
0
0
Report
Advertisement

मनेंद्रगढ़ में बेटे ने पिता की हत्या के लिए लाठी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। कलयुगी बेटे ने लाठी मारकर की पिता की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार。 जनकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे ने अपने सगे पिता के सिर पर लाठी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिरन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे वंश बहादुर सिंह, उम्र 31 वर्ष को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया。 पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया。 आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी पुलिस ने बरामद कर ली है。 जनकपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
0
0
Report

नोएडा फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी-स्नैचिंग के दो शातिर गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 21 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सचिन और विपिन को ककराला पुस्ता तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल को आरोपियों ने मिलकर सेक्टर-10, नोएडा से चोरी किया था। इस मामले में थाना फेस-1 में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके अलावा कंपनियों से काम खत्म कर लौट रहे कर्मचारियों और मजदूरों को रास्ते में निशाना बनाकर मोबाइल फोन स्नैच करते थे। मोबाइल फोन की संख्या अधिक होने पर दोनों उन्हें बेचकर पैसे कमाते थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है。
0
0
Report
Advertisement

संभल में डीएम की बड़ी कार्रवाई, डीएलआरसी प्रशस्त गुप्ता को किया निलंबित

बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने भूमि विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भूमि व्यवस्था सहायक यानी डीएलआरसी प्रशस्त गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सोमवार शाम 5:00 के करीब निलंबित कर दिया है। मामला बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आनन्दपुर स्थित गाटा संख्या 155 की 4.646 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है। शिकायत में जिलाधिकारी कार्यालय का नाम लेकर प्रभाव और दबाव बनाने, बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रयास करने तथा अभद्रता और धमकी के आरोप लगाए गए थे। एसडीएम चन्दौसी की टीम की स्थलीय जांच, शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर प्रथमदृष्टया भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर रामानुज को जांच अधिकारी बनाया गया है।
0
0
Report

बहराइच में अज्ञात जंगली जानवर ने दो बच्चों को किया घायल, तलाश जारी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में अज्ञात जंगली जानवर ने दो बच्चों को किया घायल, थाना मटेरा इलाके की घटना, शौच के लिए गई बच्ची पर जंगली जानवर ने किया हमला, जंगली जानवर के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में बच्ची का चल रहा इलाज, देर शाम बच्ची सुनयना 6 वर्ष गांव में स्थित तालाब के पास शौच करने के लिए गई थी, अचानक जंगली जानवर में झाड़ियों से निकलकर बच्ची पर हमला कर दिया, bच्ची के शोर मचाने पर आसपास के गांव वालों ने बच्ची को बचाने को प्रयास किया, और शोर मचाने पर और टॉर्च की रोशनी दिखाने पर जंगली जानवर आम के बाग की ओर भाग गया, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी सूचना, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर के जांच, वन विभाग के डीएफओ ने बताया वन सियार ने किया है हमला, थाना मटेरा क्षेत्र के करौंदा व भग्गगड़वा गांव का मामला, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
0
0
Report

जशपुर पुलिस ने 72 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार किया: ऑपरेशन आघात जारी

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात को फिर से मिली बड़ी सफलता, स्विफ्ट कार से पुलिस ने 72 किलो गांजा (कीमती 36 लाख ) किया जब्त, स्विफ्ट कार में छुपा कर रखा था 72 किलो गांजा, मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कार को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, पुलिस ने एक आरोपी और कार को किया जप्त, कोतबा पुलिस की कार्रवाई। कोतबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से 72 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक स्विफ्ट कार में गांजा लाया जा रहा है। सूचना पर जामझोर गांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान दो बोरियों में छिपाकर रखे 70 पैकेटों से 72 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ करीब 5 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल जब्ती की कीमत करीब 41 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रोहित यादव, निवासी जामझोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और उसकी 40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। जशपुर पुलिस के मुताबिक पिछले चार दिनों में ऑपरेशन आघात के तहत एक टन 145 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

AI से राजस्थान हेल्पलाइन पर शिकायतों का विश्लेषण, अस्पतालों में सुधार की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:एंकर-अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं मिल रहे हैं या स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं है...स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी ऐसी शिकायतों का अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भी विश्लेषण होगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस क्षेत्र और किस विषय से जुड़ी शिकायतें ज्यादा आ रही हैं और उनका समयबद्ध समाधान कैसे किया जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की। समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। जयपुर निवासी यश ने सांगानेरी महिला चिकित्सालय में स्टाफ की ओर से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की। राठौड़ ने मामले की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गंगापुर सिटी निवासी सूरज ने राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों के समय पर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत रखी। धनराज और ताराचंद ने आशा सहयोगिनी से जुड़े मामले बताए। सभी प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सवाई माधोपुर निवासी नरेश ने वीडियो कॉल पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) में जनाधार और अन्य दस्तावेजों से संबंधित परेशानी बताई। प्रमुख सचिव ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। राजस्थान संपर्क की नई ‘संपर्क AI’ पहल के जरिए 181 पर दर्ज शिकायतों का विषयवार विश्लेषण किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग को शिकायतों से जुड़ा डेटा और विस्तृत रिपोर्ट मिलने से यह पहचानने में मदद मिलेगी कि किस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। राठौड़ ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर दोषी कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पलवल पुलिस की कार्रवाई: मोहन नगर में डॉग स्क्वायड से 400 ग्राम गांजा पकड़ा गया

Palwal, Haryana:पलवल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलवल के मोहन नगर इलाके में छापेमारी कर दो आरोपियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए पलवल की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर की। एसआई मुकेश कुमार के अनुसार, सीआईए प्रभारी और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मोहन नगर स्थित एक मकान में गांजा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मकान पर दबिश दी। मौके से जसवंत पुत्र भगवान साह और दीपू पुत्र नंदकिशोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी मकान के अंदर गांजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेच रहे थे और इसी दौरान उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी जसवंत के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस ने साफ कहा है कि पलवल में किसी भी कीमत पर नशे की बिक्री और सेवन को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति नशे की तस्करी या बिक्री में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पलवल के एसपी के सख्त दिशा-निर्देश हैं कि जिले में नशे को पूरी तरह रोकने के लिए लगातार कार्रवाई करनी जाए और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top