Back
फरार आरोपी शमीम कबाड़ी के पीछे बम खोल मिला, 2024 विस्फोट की यादें
KBKuldeep Babele
Mar 17, 2026 04:48:00
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh
जबलपुर के चर्चित मेटल गोदाम ब्लास्ट मामले का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. सोमवार को गोहलपुर थाना क्षेत्र में उसके रद्दी चौकी स्थित घर के पीछे नाले की सफाई के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले बम का खाली खोल मिला. सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंचा और निरीक्षण के बाद उसे जब्त कर लिया गया. यह वही शमीम कबाड़ी है जिसके खजरी खिरिया स्थित मेटल गोदाम में अप्रैल 2024 में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और जिसमें मजदूरों की मौत हुई थी. घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित है. इस मामले ने उस समय की पुलिस जांच और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे. शुरुआती तौर पर विस्फोट को गैस सिलेंडर फटने की घटना बताया गया था, लेकिन बाद में जांच में आर्मी ग्रेड विस्फोटक और जिंदा बम मिलने की बात सामने आई थी. इसके बावजूद मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी जांच के दौरान ही देश छोड़कर दुबई फरार हो गया. उस समय ग्रामीण क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच शहर में कबाड़ के नाम पर चल रहे संदिग्ध कारोबार को लेकर भी लगातार चिंता जताई जा रही है, क्योंकि पूर्व में कबाड़खानों से जुड़े विस्फोटों ने शहर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 17, 2026 05:48:030
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 17, 2026 05:47:390
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 17, 2026 05:47:250
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 17, 2026 05:46:540
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 17, 2026 05:46:320
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 17, 2026 05:46:180
Report
KRKishore Roy
FollowMar 17, 2026 05:45:520
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 17, 2026 05:45:42Noida, Uttar Pradesh:BJP NATIONAL PRESIDENT AND NEWLY ELECTED CANDIDATE FROM BIHAR RAJYA SABHA SEAT NITIN NABIN ARRIVES AIRPORT
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 05:45:310
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 17, 2026 05:45:230
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 17, 2026 05:37:14797
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 17, 2026 05:36:54783
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 17, 2026 05:36:41853
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowMar 17, 2026 05:36:26871
Report