Back
जैसलमेर में साइबेरियन क्रेन के दोनों पैर की जटिल सर्जरी सफल, उड़ान की उम्मीद
SDShankar Dan
Mar 17, 2026 05:02:20
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर में चिकित्सा और जीव-दया की मिसाल दिलचस्प है। प्रवासी साइबेरियन क्रेन (कुरजा) के दोनों पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दे दिया गया है। वन विभाग को जैसलमेर के सडीया गांव के पास यह दुर्लभ पक्षी घायल अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड छोटूराम चौधरी, राजेंद्र पालीवाल और देवीसिंह ने मौके पर पहुँचकर पक्षी को सुरक्षित रेस्क्यू किया और तत्काल पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक पहुंचाया। डाक्टरों की जांच में सामने आया कि पक्षी के दोनों पैर की हड्डियाँ कई जगह टूट चुकी थीं। पक्षी की हालत बेहद नाजुक थी और सामान्य उपचार से उसके दोबारा खड़ा होने या उड़ने की संभावना लगभग न के बराबर थी। कई घंटों चली जटिल सर्जरी में जैसलमेर Veterinary पॉलीक्लिनिक के डॉ. वासुदेव गर्ग और उनकी विशेषज्ञ टीम ने intramedullary pinning तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक में टूटी हड्डियों के भीतर पिन डालकर उन्हें स्थिर किया जाता है। पक्षियों की हड्डियाँ खोखली और नाजुक होती हैं, इसलिए इस तरह की सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। टीमवर्क से मिली सफलता में डॉ. गर्ग के नेतृत्व में पैरा-वेटरनरी स्टाफ और वन विभाग की टीम के बेहतर समन्वय का प्रमुख योगदान रहा। डॉ. गर्ग ने बताया कि संवेदनशील प्रवासी पक्षी के दोनों पैरों में मल्टीपल फ्रैक्चर होना बड़ी चुनौती थी और पिनिंग प्रक्रिया में अत्यधिक सटीकता की जरूरत होती है क्योंकि पक्षियों की हड्डियों का घनत्व कम होता है। वन विभाग की टीम द्वारा समय पर पक्षी को अस्पताल पहुँचाना उपचार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। फिलहाल पक्षी की स्थिति स्थिर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहा है। वन्यजीव प्रेमियों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की दिशा में जैसलमेर जिले के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 17, 2026 06:07:400
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 17, 2026 06:07:310
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 06:07:19Noida, Uttar Pradesh:Congress Mp Dr amar singh byte on Mamta
बंगाल जीतने के लिए भाजपा किसी हद तक जा सकती है
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 17, 2026 06:06:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 06:06:30Noida, Uttar Pradesh:शासकीय आवास पर महान स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
0
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 17, 2026 06:06:180
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 17, 2026 06:05:480
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 17, 2026 06:05:380
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 17, 2026 06:03:550
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 17, 2026 06:03:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 17, 2026 06:03:130
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 17, 2026 06:03:020
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 17, 2026 06:02:440
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 17, 2026 06:02:260
Report