Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001

अलीगढ़ में अज्ञात कीड़े का आतंक, एक महिला की मौत!

Manish Sharma
Jun 29, 2025 16:31:59
Aligarh, Uttar Pradesh
*ब्रेकिंग अलीगढ़ — अज्ञात कीड़े का आतंक, भकरौला गांव में दहशत का माहौल, एक महिला की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती* *अलीगढ़। थाना मंडराक क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड संख्या 23 के गांव भकरौला में इन दिनों एक रहस्यमय और अज्ञात कीड़े के काटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।* अब तक गांव के 15 से 20 लोगों को इस अज्ञात कीड़े ने काटा है, जिससे उनके शरीर पर लाल और नीले रंग के निशान उभर आ रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात ये है कि करीब 10-12 दिन पहले एक महिला की मौत भी इसी संदिग्ध कीड़े के काटने के बाद हुई थी। आज (रविवार) तीन और लोग इस कीड़े का शिकार हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल व एक निजी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कीड़ा अभी तक किसी की नजर में नहीं आया है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक कीड़े की प्रकृति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। *बाइट :-लक्ष्मी देवी (कीड़े से हुई शिकार)* *बाइट :-संजय सारस्वत (वन विभाग बीट प्रभारी रेंज अलीगढ़)* *बाइट :-शिशुपाल (मृतिका का देवर)*
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement