पटना में दिनदहाड़े चोरों का आतंक, एक गिरफ्तार!
Patna, Bihar:रिपोर्टर - विक्रांत कुमार लोकेशन - पटना सिटी एंकर - पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सोनालिका नगर में रविवार की शाम दिन दहाड़े चोरों का एक गिरोह घर में तीन चोर घुस गये। घर के सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे। इस बीच जैसे ही मकान मालिक घर के नजदीक पहुंचे, दो चोर मौके से भागने में सफल हो गए। जबकि हल्ला होने के बाद आसपास के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चोर को हाथ पैर बांधने के बाद उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बाईपास थाने की पुलिस ने चोर को गिरफ्तार लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार की शाम सोनालिका नगर निवासी साहिल कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ रविवार की छुट्टी मनाने राजीव नगर गए थे। इस बीच चोरों का एक गिरोह मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गया। घर में घुसते के साथ चोरों ने घर के बाथरूम, किचन में लगाए गए बेस कीमती नाल साहित्य कई सामानों को तोड़ दिया और थैला में रखकर सभी लोग भागने लगे। इसी दौरान साहिल कुमार अपने परिवार के साथ वहां पहुंच गए। चोरी की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि दो चोर मौके से भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार कर का नाम रवि कुमार (26) बताया जा रहा है, जो पीतांबर मंदिर गायघाट का निवासी है। वही इस मामले को लेकर सोनालिका नगर के आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले लगभग दो महीने से इस इलाके में जल जमाव के स्थिति विकराल बनी हुई है। इसी का फायदा उठाकर चोरों का गिरोह खाली पड़े घर में चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस इलाके में पुलिस की गस्ती गाड़ी नहीं आती है। जिसके कारण चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शामली: देव अस्पताल संचालक का बेटा आर्यन गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ पकड़ा
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित/शामली : शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल में महिला मरीज को देखने आई महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के साथ अस्पताल संचालक के बेटे ने की मारपीट की और कई राउंड गोलियां भी चलाई।वहीं पीड़ित मौके से अपनी जान बचाकर भागे, पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने आरोपी की बिजनौर के बॉर्डर से गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपी अस्पताल संचालक का बेटा है जिस पर पहले भी पुलिस पर हत्या के प्रयास के लिए गाड़ी चढ़ाने व 307 के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया वहीं आरोपी की गाड़ी पर विधायक का टिगर भी लगा हुआ है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल का है। जहां कल देर रात एक महिला डिलीवरी के दौरान भर्ती कराई गई थी । थानां भवन थानां क्षेत्र के गाव सोंटा के रहने वाले शोएब की पत्नी मुस्कान को देखने के लिए जब उसके देवर और उसके भाई गांव से आए।तो उनके साथ अस्पताल संचालक अर्जुन नरदेव के बेटे आर्यन ने उनके साथ मारपीट की महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए शोएब पर पिस्टल तान दी। और जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाई।जिसमें पीड़ित लोगो ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई,और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन जब तक वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला करते हैं उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाई।जिसमें एक गोली गाड़ी के फ्रंट सीशे से पर लगी है। उक्त अस्पताल संचालक का बेटा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।जिसमें 2 कांस्टेबल पर जानबूझकर गाड़ी चढ़कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है। वही पीड़ित कांस्टेबल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती बताएं। वही एसपी शामली एनपी सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक के बेटे को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल रखने और मरीज के परिवार पर जानने वाला करते हुए कई राउंड गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।वहीं पुलिस अब अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बिजनौर के समर राणा सिक्योरिटी है जिस पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है।
बाइट ... एनपी सिंह एसपी शामली
