Back
अल्मोड़ा दुग्ध संघ में तनाव: कर्मचारियों ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए!
Almora, Uttarakhand
[6/30, 11:10] Devendra: Devendra Singh
Location: Almora
Anchor – अल्मोड़ा-बागेश्वर दुग्ध संघ में इन दिनों तनाव का माहौल बना हुआ है। संघ अध्यक्ष और कर्मचारियों के बीच गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर कर्मचारियों ने दुग्ध संघ अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधान प्रबंधक को पत्र भेजा है, वहीं अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने सभी आरोपों को नकारते हुए कर्मचारियों पर ही संस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संघ में कुछ कर्मचारी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं और इससे न केवल संस्था को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे कर्मचारी संस्था के कार्यों में बाधा डाल रहे हैं और अनुशासनहीनता फैला रहे हैं।
बाइट - कर्मचारी
बाइट – दुग्ध संघ अध्यक्ष, गिरीश खोलिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement