Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siwan841226

सीवान में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप!

Amit Singh
Jul 07, 2025 12:37:05
Siwan, Bihar
एंकर सीवान में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में बंद कमरे से बरामद हुआ है।महिला के परिजन ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।वहीं घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार है।घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर पांडे टोला की है। मृत महिला का नाम चंदन देवी है।परिजनों ने बताया कि ससुराल के लोग महिला को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते थे। जिसको लेकर कई बार समझौता भी किया गया। लेकिन इसी बीच ससुराल के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में रख दिया।घटना को अंजाम देकर ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बाइट - वीरेंद्र गुप्ता, परिजन।
8
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top