Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

सासाराम में फंदे से लटका मिला सुरेश सिंह का शव, हत्या की आशंका!

AMARJEET YADAV
Jul 06, 2025 11:32:51
Sasaram, Bihar
खबर सासाराम से है। जहां धौड़ाढ थाना क्षेत्र के धनकड़ा में फंदे से लटका एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतक का नाम सुरेश सिंह था। जो घर में अकेले थे। मृतक के पुत्र इंदर कुमार ने बताया कि गोतिया पटीदार से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। उसे रंजिश में गोतिया के लोगों ने हत्या की धमकी दी थी। चुकी जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है। आज उसके पिता सुरेश सिंह घर में अकेले थे। इसी दौरान संभवत: उनकी हत्या कर उनका शव को फंदे से लटका दिया गया है। वही आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह खुदकुशी की भी मामला हो सकती है। घटना के समय घर में सुरेश सिंह अकेले थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर आई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बाइट-- इंदर कुमार (मृतक का पुत्र))
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement