Back
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकारी योजनाओं पर दिया जोरदार भाषण!
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा
स्थान - Azamgarh
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरुक।
Anchor :- प्रदेश सरकार के कैबिनेट पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील में महाराजगंज विकासखंड के सभागार में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनकी 4 बार सरकार रही तब उन्होंने क्यो नहीं समस्याओं को ठीक कर लिया।
V.O. :- मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोगों की प्रदेश में चार बार सरकार बनी है। उसके बाद भी उनके समय में सवाल व्यवस्था ध्वस्त थी। आज वर्तमान की प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। वर्तमान में प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों के इलाज करवाने वालों की संख्या पहले से बहुत ज्यादा हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा देने के लिए अब प्रत्येक न्याय पंचायत में एक विद्यालय खोलकर उसमें छात्रों, शिक्षकों एवं पढ़ाई की गुणवत्ता के साथ इसकी मानिर्टिंग करेगी, सरकार सभी लोगों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही है।
Bite :- ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement