Back
राजसमंद झील के किनारे चाकूबाजी: दो घायल, पुलिस जांच जारी
DSdevendra sharma2
Sept 15, 2025 11:50:37
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
@devendra_jpr
राजसमंद
कांकरोली थाना इलाके में हुई चाकूबाजी,
झील में मछली पकड़ने वाले को रोकने पर चाकूबाजी का मामला आया सामने,
दोनों पक्षों के युवकों के घायल होने की मिल रही है खबर,
एक पक्ष के दो युवकों के लगा चाकू,एक के पैर में और एक के हाथ में लगा चाकू का कट,
तो वहीं दूसरे पक्ष के युवक के भी चोट लगने के बताए जा रहे हैं निशान,
घटना की सूचना मिलते ही कांकरोली थाना पुलिस पहुंची मौके पर,
घायल युवकों का कांकरोली थाना पुलिस ने सरकारी अस्पताल में करवाया उपचार,
थानाधिकारी हंसाराम सिरवी बोले,मामले की जांच की जा रही है किस वजह हुआ झगड़ा,
राजसमंद झील से मछली पकड़ने से जुड़ा है मामला या फिर कोई अन्य वजह,जांच जारी,
राजसमंद।
राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां झील में मछली पकड़ने वालों को टोकने पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस खूनी झगड़े में दोनों पक्षों के युवक घायल हो गए। आपको बता दें कि राजसमंद की प्रसिद्ध झील के किनारे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मछली पकड़ने वालों टोकने पर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को झील में मछली पकड़ने से रोका, जिसके बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई, जिसमें एक पक्ष के दो युवकों को चाकू लगने की खबर है। एक युवक के पैर में और दूसरे के हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के युवक को भी चोटें लगने की खबर मिल रही है। ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल में उपचार करवाया गया। तो वहीं इस मामले पर कांकरोली थानाधिकारी हंसाराम सिरवी का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। मौके पर जाकर पुलिस ने स्थिति को संभाला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि विवाद मछली पकड़ने को लेकर हुआ या कोई अन्य कारण था। सभी एंगल से जांच जारी है।
वन_2_वन,,,आक्रोशित लोग, और पीड़ित
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowSept 15, 2025 13:30:590
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowSept 15, 2025 13:30:460
Report
SBShowket Beigh
FollowSept 15, 2025 13:30:300
Report
0
Report
रायपुर के भाठागांव में SS फार्म्स हाउस पर स्ट्रेंजर्स हाउस पूल पार्टी की साजिश नाकाम, मालिक संतोष गु
3
Report
0
Report
DRDivya Rani
FollowSept 15, 2025 13:21:130
Report
DRDivya Rani
FollowSept 15, 2025 13:20:480
Report
VRVIJAY RANA
FollowSept 15, 2025 13:20:330
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowSept 15, 2025 13:20:240
Report
VKVishal Kumar
FollowSept 15, 2025 13:20:030
Report
IAImran Ajij
FollowSept 15, 2025 13:19:523
Report
KJKamran Jalili
FollowSept 15, 2025 13:19:400
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowSept 15, 2025 13:19:310
Report
PKPrashant Kumar
FollowSept 15, 2025 13:19:170
Report