Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर में शिया समुदाय के प्रदर्शन पर सुरक्षा बलों की कड़ी रोकथाम
SBShowket Beigh
Mar 02, 2026 12:01:11
Srinagar,
Shia Community Protest in Srinagar, Police Impose Restrictions Srinagar, Jammu & Kashmir: For the second consecutive day, members of the Shia community held protests in various parts of Srinagar, including Lal Chowk, Butmaloo, Downtown, and other adjoining areas, following reports regarding Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei. Protesters gathered in large numbers, raising slogans and expressing their sentiments. Authorities imposed strict restrictions in sensitive areas to maintain law and order. Jammu and Kashmir Police deployed heavy security personnel, placed barricades on key roads, and closed several routes to prevent escalation. During the protests, minor stone pelting incidents were reported in some areas. Police used smoke shells to disperse crowds and control the situation. Traffic movement remained disrupted as multiple roads were temporarily closed. Apni Party leader Muntazir Mohidin appealed to the Lieutenant Governor and the Director General of Police, urging authorities to allow peaceful protest. He stated that restrictions are not the solution and emphasized that the community wishes to express its views in a peaceful manner. Security forces continue to monitor the situation closely to ensure stability across the city.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Mar 02, 2026 18:47:09
Indore, Madhya Pradesh:होली विशेष स्टोरी आधुनिक दौर में आज भी आदिमानव काल की तरह होलिका दहन नोट – होली विशेष स्टोरी एंकर- होली यानी आस्था, विश्वास और परंपरा का उत्सव। आज जहां आधुनिक भारत में डिजिटल इंडिया का दौर है वहीं आज भी प्राचीन पद्धति जीवंत है देशभर में होलिका दहन आधुनिक साधनों के साथ किया जाता है लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर का धाकड़ सेरी इलाका ऐसा है जहां 21वीं सदी में भी आग जलाने और उससे होलिका का दहन करने का तरीका हजारों साल पुराना है। हम आपको लिए चलते हैं देपालपुर क्षेत्र की धाकड़ सेरी में जहां होलिका दहन के लिए माचिस या लाइटर नहीं बल्कि आज भी आदिमानव काल की तरह चकमक पत्थरों से अग्नि उत्पन्न की जाती है। देखिए एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट वीओ 01 - ये तस्वीरें हैं मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर मे स्थित धाकड़ सेरी इलाके की जहां परंपरा केवल निभाई नहीं जाती बल्कि जी भी जाती है। ढलती शाम गांव के बुजुर्ग, बच्चे, महिलाए और बीच में सजकर तैयार होलिका। लेकिन असली दृश्य अब शुरू होता है क्योंकि यह आम तरह से रस्म अदायगी कर आधुनिक दौर की होलिका दहन नहीं बल्कि प्राचीन युग की परम्परागत तरीके से जलाई जाने वाली होलिका दहन प्रक्रिया है वीओ 02.– इंदौर के देपालपुर की धाकड़ सेरी यहां होलिका दहन की शुरुआत होती है दो चकमक पत्थरों से… होलिका जलाने वाले पटेल इन पत्थरों को विशेष विधि से आपस में टकराते हैं… धीरे-धीरे एक चिंगारी निकलती है वही चिंगारी रुई को सुलगाती है रुई से घास से बनी ‘हिड’ को आग दी जाती है और फिर उसी पवित्र अग्नि से होलिका दहन संपन्न होता है। यह प्रक्रिया देखने में भले सरल लगती हो लेकिन इसके पीछे वर्षों का अभ्यास और आस्था जुड़ी है। स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है की यह परंपरा हमारे पूर्वजों से चली आ रही है। पहले के समय में माचिस नहीं होती थी। पत्थरों से ही आग जलाई जाती थी। हम आज भी उसी रीति को निभाते हैं। स्थानीय पंडित नमन गुरु जी की माने तो यह दृश्य मानो आदिमानव काल की झलक देता है। प्राचीन काल में अग्नि प्राकृतिक रूप से उत्पन्न की جاتی थी। पत्थरों की चिंगारी कभी धोखा नहीं देती। यह शुद्ध और पवित्र मानी जाती है। यह परंपरा हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। वीओ 03- जैसे ही होलिका प्रज्वलित होती है जयकारों की गूंज और ढोल की थाप आसमान तक पहुंचती है डिजिटल इंडिया के इस दौर मे जहां एक क्लिक पर सबकुछ उपलब्ध है वहीं देपालपुर की धाकड़ सेरी यह संदेश देती है कि आथुुनिकता अपनाइए लेकिन परंपराओं को मत छोड़िए। यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। पत्थरों से जलती यह होलिका हमें याद दिलाती है कि असली रोशनी बिजली की नहीं संस्कारों की होती है। यत्नेश सेन जी मीडिया इंदौर Wt – होलिका जलाने वाले रामकिशन पटेल और स्थानीय रमेश पटेल के साथ संवाददाता यत्नेश सेन
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 02, 2026 18:45:34
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के लालगंज से है जहाँ होली पर्व को लेकर वैशाली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लालगंज में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर डीएसपी गोपाल मंडल के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बड़ी मस्जिद चौक, भट्टी पोखर, पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक, सोनर पट्टी, गांधी चौक और तिनपुलवा चौक सहित कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया।पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। वहीं असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।होली पर्व को लेकर लगातार गश्ती, वाहन जांच और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।होली पर्व को लेकर लगातार गश्ती, वाहन जांच और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस फ्लैग मार्च में लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार, सीओ स्मृति साहनी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार, इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे。
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Mar 02, 2026 18:31:03
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विश्व प्रसिद्ध बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक शासकीय अधिकारी की चप्पल चोरी हो गई। खास बात यह है कि पूरे घटनाक्रम का खुलासा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत भी की गई है। वीओ – जानकारी के मुताबिक, सोमवार 2 मार्च को दोपहर में नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी दर्शन के लिए नलखेड़ा स्थित माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी चप्पल रसीद काउंटर के पास निर्धारित स्थान पर उतारी थी। करीब दस मिनट बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी चप्पल वहां नहीं मिली। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन की मदद से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई और उससे पूछताछ भी की गई, जिसमें उसने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार कर ली। वीओ- घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भीड़ भी एकत्रित हो गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित होती है। वीओ- नायब तहसीलदार ने पुलिस से भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट - अरुण चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार वीओ- मंदिर जैसे आस्था के केंद्र में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और मंदिर प्रबंधन सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाता है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 02, 2026 18:30:36
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Mar 02, 2026 18:30:21
Chowk, Uttar Pradesh:पड़ोसी मुल्क नेपाल में 5 मार्च को संसदीय चुनाव होना है जिसको देखते हुए 72 घंटे पहले भारत नेपाल सीमा को सील कर दिया है जिससे चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए । आपको बता दे की महाराजगंज जनपद के नेपाल सीमा से सटे 84 किलोमीटर की सीमा है और नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है । एसएसबी और पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी पैदा ना हो इसके लिए नेपाल बॉर्डर 2 मार्च से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है सिर्फ आवश्यक एवं इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है । चुनाव संपन्न होने के बाद बॉर्डर फिर से सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा । हमारे संवाददाता ने भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर देर रात जब जायजा लिया तो नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि नेपाल चुनाव के मद्देनजर सोनौली सीमा को सील कर दिया गया है और पब्लिक मोमेंट्स पर रोक लगा दी गई है सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगे नेपाल चुनाव के दृष्टिगत एसएसबी के जवान अलर्ट हो गए हैं और बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखे हुए हैं 72 घंटे तक बॉर्डर को सील रखा जाएगा नेपाल में चुनाव संपन्न होने के बाद ही बॉर्डर को फिर से खोला जाएगा ।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 18:19:12
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान ईएमटी और पायलटों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं और आमजन की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।एम्बुलेंस संचालक संस्था EMRI Green Health Services के प्रोग्राम मैनेजर शिवम सोनी ने बताया कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है,जो जाति,धर्म और उम्र के भेदभाव को मिटाकर सभी को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर भी एंबुलेंस कर्मी पूरी जिम्मेदारी और निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं।उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में कुल 86 एंबुलेंस कार्यरत हैं, जिनमें 102 सेवा की 43 और 108 सेवा की 43 एंबुलेंस शामिल हैं। सभी एंबुलेंस होली के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और 24 घंटे आमजन को सेवा प्रदान कर रही हैं।इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिभूषण,अभिषेक,वीरेंद्र, अजीम,क्वालिटी ऑडिटर वीरेंद्र,हेल्प डेस्क कर्मी,ईएमटी और पायलट विवेक ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि त्योहार हो या सामान्य दिन, जनसेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
1
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 02, 2026 18:15:25
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर के बहुचर्चित अंजू गुर्जर अपहरण कांड मामले में जिला कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जिला कोर्ट ने घर में घुसकर फायरिंग करते हुए गर्भवती महिला अंजू गुर्जर का अपहरण करने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की है। दरअसल ग्वालियर जिले के तिघरा स्थित गुर्जा गांव में日दहाड़े घर में घुसकर फायरिंग और मारपीट करने के साथ महिला का अपहरण कर ले जाने की सनसनीखेज वारदात ने जिला पुलिस महकमे को हिला दिया था, वारदात में शामिल गिरफ्तार आरोपी बदमाश बिज्जे गुर्जर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। घटना बीते 8 अक्टूबर 2025 की है जहां योगी गुर्जर अपने साथी डीपी गुर्जर तहसीला गुर्जर, भोला, प्रदीप और कुछ अन्य साथियों के साथ बंदूक लेकर अंजू के घर पहुंचे थे, बदमाशो ने फायरिंग करने के बाद घर में घुसकर मौजूद लोगों की बंदूक के बट से मारपीट की थी, इसके बाद आरोपी ने अंजू गुर्जर का अपहरण कर अपने साथ ले गये, मामले में बिज्जे गुर्जर को बीती 2 फरवरी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था, इसके बाद कोर्ट में चालान पेश हुआ, कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी क्योंकि मामले को गंभीर मानते हुए। वारदात के मुख्य बदमाश योगी गुर्जर के सबसे करीबी बिज्जे गुर्जर पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 02, 2026 18:15:11
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी का एक मामला तूल पकड़ रहा है… बताया जा रहा है कि ग्वालियर के प्रतिष्ठित **** के कुछ छात्रों पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता और बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगे हैं… पूरा मामला ग्वालियर शहर का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर स्कूल के छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई… देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगने लगे… इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… वीडियो में कुछ युवक पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं… हालांकi इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते… वहीं घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है… बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर संबंधित छात्रों की पहचान की जा रही है… फिलहाल इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और छात्रों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं… अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है…
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 02, 2026 18:02:19
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -छिंदवाड़ा जिले के चंदनगांव बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताय55ा जा रहा है कि नागपुर रोड स्थित चंदनगांव बस स्टैंड पर खड़ी एक कार में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top