Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Ramzan के पाक महीने में Srinagar की Jamia Masjid आस्था और एकता का केंद्र
SBShowket Beigh
Feb 21, 2026 14:05:07
Srinagar,
In the holy month of Ramadan, the historic Jamia Masjid in Srinagar becomes a center of faith, unity, and spiritual reflection. Every day, hundreds of worshippers gather here for Iftar, Sehri, and special prayers, creating a beautiful atmosphere of devotion and brotherhood. behind the majestic Jamia Masjid, the sound of Azaan echoes through the old city. Worshippers sit together in long rows, sharing dates and water to break their fast. The scene reflects unity, equality, and compassion — values that Ramadan teaches. Families, elders, and youth come together for Maghrib prayers, thanking Almighty Allah for His blessings. Volunteers can be seen distributing food and arranging Iftar for the fasting devotees, highlighting the spirit of service and generosity. Later in the night, the mosque once again fills with people for Taraweeh prayers. The recitation of the Holy Quran creates a deeply spiritual environment, touching hearts and strengthening faith. Before dawn, during Sehri time, Jamia Masjid witnesses another gathering of believers preparing for a new day of fasting and worship. The calm and peaceful atmosphere reflects the true essence of Ramadan — patience, prayer, and purity.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 21, 2026 15:23:10
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला, थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 890 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला बिहार से अफीम लेकर थाना भमोरा क्षेत्र में बिक्री के लिए आने वाली है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ मेरठ और भमोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बरेली-बदायूं रोड पर बमनिया रेलवे स्टेशन मार्ग के पास से पुष्पेंद्र पुत्र विश्राम सिंह निवासी ग्राम जरारा, थाना बिसौली जनपद बदायूं तथा परमसीला देवी पत्नी रोहित साहनी निवासी शाहबाजपुर, पोस्ट मालपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 890 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, एक रेल टिकट, 1100 रुपये नकद तथा एक सेंट्रो कार बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ में महिला आरोपी ने बताया कि वह बिहार से अफीम लाकर पुष्पेंद्र को देने आई थी। वहीं पुष्पेंद्र ने बताया कि वह बिहार से अफीम मंगाकर बरेली और बदायूं में लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था, जिससे उसे अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
1
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 21, 2026 15:17:58
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: राजीविका और जिला प्रशासन धौलपुर द्वारा आयोजित सरस राजसखी मेला का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस मेले में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ महिलाएँ अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित कर रही हैं। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर धौलपुर श्रीनिधि बीटी सीईओ जिला परिषद आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ और एसीईओ जिला परिषद बी.आर. जाट उपस्थित रहे मेले का आयोजन जिला प्रशासन और राजीविका द्वारा किया जा रहा है। मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। राजीविका और जिला प्रशासन धौलपुर के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अपने परिवार के साथ इस मेले में आएं और महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखें और खरीदें। यह मेला महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। मेले का आयोजन 21 से 27 फरवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील্ড, धौलपुर में किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस मेले में भाग लें और इसे सफल बनाएं
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 21, 2026 15:16:34
Katihar, Bihar:कटिहार में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शहीद चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह प्रिंस ने किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारत के सम्मान के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कथित घटनाओं से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश की प्रतिष्ठा के खिलाफ हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व की है और देश की जनता इस पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत के सम्मान को सर्वोपरि मानते हुए इस तरह की घटनाओं का विरोध जारी रहेगा। विरोध कार्यक्रम में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
comment0
Report
PDPAWAN DURGAM
Feb 21, 2026 15:16:02
Kandaganur, Karnataka:बीजापुर में माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, 16 आईईडी व डंप सामग्री बरामद बीजापुर- जिले में चलाए जा रहे सघन नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। थाना फरसेगढ़ क्षेत्र में सर्चिंग व डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान 16 बीयर बॉटल आईईडी और 5 किलोग्राम का एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, CRPF की 214वीं वाहिनी के कैंप कांडलापरती-2 द्वारा ग्राम नीलमड़गु की ओर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बी/214 वाहिनी एवं बीडीडी (बम डिटेक्शन एंड डिस्पوزल) टीम ने डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 16 नग बीयर बॉटल आईईडी तथा 1 नग 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बीडीडी टीम ने सभी आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते इन विस्फोटकों की बरामदगी से सुरक्षा बलों व ग्रामीणों को निशाना बनाने की बड़ी साजिश विफल हो गई। आगे की सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई सामग्री भी बरामद की गई। बरामद सामान में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, पेंसिल बैटरी (1.5V AAA), डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयाँ, माओवादी साहित्य व पाम्पलेट शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में माओवादियों के विरुद्ध सघन गश्त और सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Feb 21, 2026 15:15:46
Hapur, Uttar Pradesh:शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी शादी सामने आई है, जिसमें दूल्हे और दुल्हन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. यहां मात्र तीन फीट के दूल्हे ने अपनी ढाई फीट की दुल्हन के साथ शादी के स्टेज पर जयमाला की है. दोनों दूल्हा और दुल्हन की शादी की इस वीडियो को देखकर हर कोई न सिर्फ अपनी खुशी जाहिर कर रहा है, बल्कि इस जोड़े को शादी की बधाइयां भी दे रहा है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के धौलाना कस्बे में रहने वाले 3 फुट के विजय की शादी 2 फुट 7 इंच की चाउंल से तय हुई थी. बीते दिन दूल्हा बने 3 फुट के विजय जब सेहरा पहनकर घोड़ी पर चढ़े, तो विजय की बारात को देखकर सब बाराती खुशी से झूमते हुए दिखाई दिए. बारात में परिवार के लोग भी नाचते गाते हुए चल रहे थे. बारात जब शादी समारोह स्थल पर पहुंची, तो यहां 2 फुट 7 इंच की चाउल भी दुल्हन के जोड़े में सजी हुई थी. सबसे पहले दोनों दूल्हा और दुल्हन की स्टेज पर जैसे ही जयमाला हुई, तो सभी लोग दोनों की जोड़ी को देखकर खुशी से झूम उठे. बताया जा रहा है कि विजय और चाउल के परिजन पिछले काफी समय से दूल्हे और दुल्हन की तलाश कर रहे थे और जैसे ही दोनों का संपर्क हुआ, तो तुरंत ही रिश्ता पक्का हो गया. जिसके बाद दोनों की शादी काफी धूमधाम से संपन्न हुई.
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Feb 21, 2026 15:15:08
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Feb 21, 2026 15:13:12
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज के एसवीएस कालेज ग्राउंड में आयोजित श्री मद भगवद कथा एवं राम कथा की अमृतवर्षा, कल रविवार को होगा विशाल भंडारा कन्नौज जिले के सेठ वासुदेव सहाय इंटर कालेज मैदान में आयोजित श्री राम जन्म भूमि आंदोलन की प्रमुख नायिका पूज्य साध्वी रितंभरा की शिष्या पूज्य साध्वी सत्य प्रभा गिरी की दिव्य एवं भव्य विशाल श्री मद भगवद कथा एवं राम कथा के वृत्तांत को प्रकांड विद्वान पूज्य साध्वी सत्य प्रभा गिरी के मुखार बिन्दु से अमृत वर्षा का रसपान कराया गया। कल रविवार को कथा के विश्राम दिवस पर हवन पूजन के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा अमृत वर्षा गौ रक्षा हेतु जनजागरण के अंतिम दिन रविवार 22 फरवरी 2026 को भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह समय 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 15:12:36
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। अविनाश सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।सिमरिया गांव की लता ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर प्रधान द्वारा मोहर न लगाने तथा परिजनों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की। वहीं छोटे लाल ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में उनकी तीन वर्षीय पुत्री साक्षी की डूबकर मौत होने की घटना को उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मीरगंज कस्बा निवासी लाज रोहिला ने उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर उनकी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। बहरोली के वीरबहादुर ने खेत के पास पड़ोसी द्वारा चकरोड काटकर रास्ता बंद किए जाने की समस्या रखी।सैंजना गांव के प्रधान सोमपाल, कोमिल प्रसाद एवं बेंचे लाल मौर्य ने डीएम को अवगत कराया कि ग्राम में एक ही गाटा संख्या में 15 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उन्होंने उक्त भूमि पर सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने की मांग की।धंतिया खुदागंज के सूरजपाल द्वारा रास्ता ठीक कराने की शिकायत पर डीएम ने क्रिटिकल गैप फंड से मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अधिवक्ताओं ने चैंबर मार्ग का निर्माण कराने की मांग रखी, जिस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी मीरगंज को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ठिरिया बुजुर्ग के एक ग्रामीण ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की, जिस पर डीएम ने धारा 24 के अंतर्गत वाद दर्ज करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसडीएम आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ अजय कुमार एवं नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top