Back
गोंडा में ड्रोन चोर अफवाह पर SP ने जन-चेतना फैलाई
AKAtul Kumar Yadav
Sept 12, 2025 10:05:31
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में लगातार ड्रोन चोर की बढ़ती अफवाहों और चोरों के आने की बढ़ती अफवाहों को लेकर के खुद एसपी विनीत जायसवाल ने जागरूक करने की कमान अपने हाथों में ले रखी है। लगातार पुलिस कर्मियों के साथ एसपी विनीत जायसवाल द्वारा गांव-गांव जाकर की लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रास्ते में खड़े होकर अफवाहों के बीच रखवाली कर रहे लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उनसे जानकारी लेकर उन्हें इन सब अफवाहों से बचने की सलाह भी दी जा रही है। कुछ ऐसी ही तस्वीर निकाल कर गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की आई है। जो मोतीगंज और नगर कोतवाली क्षेत्र के लगभग 10 से अधिक गांव में देर रात्रि में 3 बजे तक जग करके जा करके इन सभी घटनाओं को लेकर लोगों को जागरुक किए हैं।
वीओ- कई गांव में तो लोग सड़कों पर लाठी और डंडे लिए खड़े हुए दिखाई दिए जब एसपी ने उनसे पूछा तो लोग कहे कि यहां के यहां पर कर आए हुए हैं। ड्रोन उड़ रहा है तो एसपी ने उन्हें जागरुक करते हुए कहा कि कोई भी ड्रोन नहीं उड़ रहा है ना ही कोई चोर है। आप लोग जागरुक होइए और इस तरीके से सड़कों पर मत खड़े रहे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने 10 से अधिक गांव के लोगों को जागरुक करते हुए अभी अपील की है। कि अगर कोई व्यक्ति आपको संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। कानून हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम न दें।
वीओ- वहीं गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि लगातार अफवाहों को लेकर के लोगों को जागरूक करने का काम राजपत्रित अधिकारियों के साथ मेरे द्वारा भी किया जा रहा है। 10 से अधिक गांव में देर रात्रि में मेरे द्वारा जा जाकर लोगों को जागरूक किया गया है। कई लोग तो सड़कों पर मुझे खड़े हुए दिखाई दिए है उनसे भी हमने जानकारी ली है। उन्हें भी सचेत रहने के निर्देश दिए हैं जहां कहीं भी घटनाएं सामने आ रही हैं उसे पर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- विनीत जायसवाल- पुलिस अधीक्षक गोंडा।
Visual
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
4
Report
ASArvind Singh
FollowSept 12, 2025 13:18:450
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 12, 2025 13:18:32Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद प्यासे जवानों को zee की टीम ने पिलाई पानी..
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 12, 2025 13:18:220
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:17:000
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:180
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 12, 2025 13:15:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE BURST CAMEL SMUGGLING GROUP, SEIZE 42 CARTONS OF ILLICIT LIQUOR AT NEB SARAI/ VISUALS
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 13:15:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 13:14:049
Report
4
Report
4
Report