Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Razdan Top पर बर्फबारी, Bandipora–Gurez रोड पर यातायात बंद
SHShahzad Hussain Bhat
Mar 15, 2026 10:15:29
Vehicular movement on the road connecting Bandipora with the remote Gurez Valley has been suspended after fresh snowfall at Razdan Pass rendered the route slippery and unsafe for travel, officials said on Sunday. Authorities said snowfall at the high-altitude pass led to reduced visibility and hazardous road conditions, prompting the administration to suspend traffic on the nearly 85-kilometre Bandipora–Gurez road as a precautionary measure. Sub-Divisional Magistrate Gurez, Dr. Mukhtar Ahmad, said the decision was taken to ensure the safety of commuters in view of the prevailing weather conditions. “Due to fresh snowfall at Razdan Top, vehicular movement on the Bandipora–Gurez road shall remain suspended till further orders as a precautionary measure,” he said. Officials added that several areas of the valley, including Dawar and Tulail Valley, also received fresh snowfall during the day. The road passing through Razdan Top at an altitude of over 11,000 feet serves as the only major road link connecting Gurez Valley with the rest of Kashmir through Bandipora district, making it crucial for transportation of essential supplies and passenger movement. Authorities said the situation is being closely monitored and traffic will be restored once the weather improves and snow clearance operations are completed. Commuters have been advised to follow official advisories and avoid travelling on the route until further instructions.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 15, 2026 11:16:45
Sikar, Rajasthan:सीकर के फतेहपुर में आवारा सांड आतंक देखने मिला। यहाँ 70 साल के बुजुर्ग को सांड ने सींगों से उठाकर पटक दिया। बुजुर्ग ने एक दुकान के आगे ठेला लगा रखा था। अचानक सांड ने पीछे से हमला कर दिया। बुजुर्ग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सांड को भगाया। लोगों ने तुरंत उन्हें फतेहपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सीकर रेफर कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर में मोतीलाल भार्गव 35 वर्षो से सकड़ी गली में ठेला लगा रहे रविवार दोपहर को पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग को सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों के मुंह से चीख निकल गई। मोतीलाल सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 11:13:57
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बीघापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर के कमरे में रखा बक्सा और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला, जबकि घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीघापुर थाना क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार लाखों की चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
0
comment0
Report
Mar 15, 2026 11:06:22
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में फर्जी सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर बीमा कंपनियों से लाखों रुपये का क्लेम हड़पने वाले एक संगठित गिरोह का सनसनीखेज मामला सामने आया है।आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से उन दुर्घटनाओं को चिन्हित करता था जिनमें वाहन अज्ञात होता था या चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता था। ऐसे मामलों में गिरोह के सदस्य 'डमी' वाहन और चालक उपलब्ध कराते थे। जांच में खुलासा हुआ कि कई अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक ही चालक का नाम सामने आया, जिससे कंपनी को शक हुआ।जांच के दौरान गिरोह की संलिप्तता जिले के कई थाना क्षेत्रों में पाई गई है, जिनमें प्रमुख रूप से फतेहगंज पश्चिमी, कैंट, शाही, इज्जतनगर, शीशगढ़,हाफिजगंज, मीरगंज, भोजीपुरा और भमोरा शामिल हैं। कंपनी के प्रतिनिधि अंकुर सक्सेना की तहरीर पर पुलिस ने 9 आरोपियों जगदीश, नत्थू सिंह, मोहम्मद शकील, नन्हे बाबू, रामसरन, रोहित गुप्ता, मोहित मिश्रा, सूर्य प्रताप और जगजीत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए षडयंत्र रचकर बीमा कंपनियों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 338, 336(2) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। —मानुष पारीक, एसपी सिटी, बरेली```"बीमा कंपनी की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह के सदस्य अज्ञात वाहनों वाली दुर्घटनाओं में फर्जी वाहन और चालक पेश कर अवैध लाभ कमा रहे थे। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब उन सभी क्लेम फाइलों की पड़ताल कर रही है जिनमें इन आरोपियों की भूमिका रही है, ताकि धोखाधड़ी की कुल राशि का सटीक आकलन किया जा सके।
108
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 15, 2026 11:04:03
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया। नगरपालिका कार्यालय के सामने हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री शकुंतला रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु भी अब आम परिवार की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। जूली ने बताया कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अव्यवस्था के कारण गैस एजेंसी पर लाइन में लगे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जूली ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने, गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत मिल सके। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने इस धरने को आमजन की आवाज बताया और कहा कि जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, तब कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। पंचायत चुनावों को लेकर टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार चुनाव करवाने में डर रही है। पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनावों में बीजेपी का मोरया बोलने वाला है उससे घबराए हुए है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस अवसर पर प्रधान सुमन यादव, पीसीसी सचिव संजय यादव, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीमसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
46
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 15, 2026 11:03:35
102
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 15, 2026 11:03:19
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी प्रतीक कुमार उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 मार्च की देर रात आर्यन एकेडमी के पास बहद ग्राम गोरारी इलाके से उसे दबोचा। गिरफ्तार आरोपी 25 हजार रुपये के इनामिया हैं और बीते जनवरी 2 को हुई हत्या के मामले में कई महीनों से फरार था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 22 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख बीस हजार रुपये है। एनडीयूपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर अपराधी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान-स्थान पर रहने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शामिल होता रहा है। अभी आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क और अन्य अपराध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है; उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
110
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 15, 2026 11:03:10
Saharanpur, Uttar Pradesh:उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन आज कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया जा रहा है। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात है, वहीं प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान रहा। उनका कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने अच्छी तैयारी की है, उनके लिए परीक्षा पास करना मुश्किल नहीं होगा। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार पेपर अपेक्षाकृत सरल रहा है। परीक्षा देने आई अभ्यर्थी शगुन ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार परीक्षा दी है, लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनका सपना उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर सेवा करने का है और इसी लक्ष्य के लिए उन्होंने मेहनत की है। वहीं नोएडा से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी दुष्यंत कुमार ने कहा कि उनका भी लक्ष्य यूपी पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
74
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 15, 2026 11:02:52
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बाटियां थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाटियां थाना क्षेत्र के बरसीतीया गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र गोखिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने की लत थी और वह नशे के लिए सुलेशन का भी उपयोग करता था। मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि गोखिल चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ घर से दूर जाकर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था। परिवार के अनुसार वह नशे का भी आदी हो गया था और नशे के लिए सुलेशन का इस्तेमाल करता था। परिजनों के मुताबिक गोखिल शनिवार को करीब तीन बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक परिवार और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को जंगल में लकड़ी काटने गए कुछ लोगों ने पेड़ पर एक किशोर का शव लटका देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गोखिल कुमार सिंह के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाटियां थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
104
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 15, 2026 11:01:26
Noida, Uttar Pradesh:कार एक्सीडेंट पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लॉक के बंगापानी इलाके में एक इनोवा कार खाई में जा गीरी लगभग 20 मीटर खाई में गिरीनें से जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें से तीन लोगों की मौत मोके पर ही हो गई और एक को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ लाया गया है जहां उसका प्रारम्भिक उपचार किया जा रहा है आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 बजे करीब यह गाड़ी पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी 11:00 लगभग उमरगड़ा नाम की जगह में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गीरी, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मृत्यु हो गई रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ ले जाया गया जहां उसका प्रारम्भिक उपचार किया जा रहा है घायल व्यक्ति भी गंभीर घायल बताए जा रहा है जैसे ही गहरी खाई में गाड़ी जा गिरी स्थानी लोगों ने तुरंत मौके की सूचना स्थानी पुलिस को दी स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन के द्वारा तुरंत रेस्क्यू अभियान चालू कर दिया गया है जिस वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई
97
comment0
Report
Advertisement
Back to top