Back
14 वर्षीय गोखिल कुमार सिंह का शव पेड़ से लटका मिला; नशे का हवाला
ANAbhishek Nirla
Mar 15, 2026 11:02:52
Jamui, Bihar
जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बाटियां थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाटियां थाना क्षेत्र के बरसीतीया गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र गोखिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर को मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने की लत थी और वह नशे के लिए सुलेशन का भी उपयोग करता था। मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि गोखिल चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ घर से दूर जाकर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था। परिवार के अनुसार वह नशे का भी आदी हो गया था और नशे के लिए सुलेशन का इस्तेमाल करता था। परिजनों के मुताबिक गोखिल शनिवार को करीब तीन बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक परिवार और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को जंगल में लकड़ी काटने गए कुछ लोगों ने पेड़ पर एक किशोर का शव लटका देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गोखिल कुमार सिंह के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाटियां थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRavikant Sahu
FollowMar 15, 2026 12:17:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 15, 2026 12:16:410
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 15, 2026 12:16:190
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 15, 2026 12:15:150
Report
0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 15, 2026 12:04:3115
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 12:04:20104
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 15, 2026 12:03:5037
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 15, 2026 12:03:4095
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 15, 2026 12:02:2867
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 15, 2026 12:02:1436
Report
26
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowMar 15, 2026 12:01:5491
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 15, 2026 12:01:3922
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 15, 2026 12:00:2232
Report