Back
हमीरपुर में अकेली महिला की हत्या, घर में घुसे बदमाश, सनसनी
SKSandeep Kumar
Sept 21, 2025 10:03:01
Hamirpur, Himachal Pradesh
ANK:-यूपी के हमीरपुर जिले में घर मे अकेली एक महिला के घर मे घुसे अज्ञात हत्यारों ने महिला को बंधक बनाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए .....सुबह महिला के घर का दरवाजा न खुलने पर जब ग्रामीणों ने खिड़की से घर के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए ....जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां सूचना पर फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है....।।
V/O:-मामला जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गाँव का जहाँ की निवासी महिला ललिता का उसी के घर मे पड़ा शव मिलने से हड़कंप मच गया..... जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है महिला के शरीर में मिले चोट के निशान के आधार पर महिला को बंधक बनाकर गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही हैं..... फिलहाल सूचना पर पुहंचे पुलिस महकमे के आलाधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जाँच पड़ताल की है और घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..... वही महिला की घर के अंदर घुसकर की गई हत्या को लेकर यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को पर निशाना साधते हुए जंगलराज बताया है....।।
V/O:-जिले भर में फैली चोरो की दहशत के बीच घर में अकेली महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है..... दरसल महिला का पति नंदराम पितृ पक्ष की अमावस्या पर दर्शन के लिए चित्रकूट गया हुआ था इसी वहज से महिला घर मे अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या कर सनसनी फैला दी...... फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के बारे में पूछताछ करते हुए घटना के खुलासे में जुट गई है.....।।
BYTE:-दीक्षा शर्मा (पुलिस अधीक्षक)
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 21, 2025 12:00:280
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 21, 2025 12:00:130
Report
0
Report
सैनिक गेस्टहाउस में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा 10 अक्टूबर को रेजांग ला रज कलश यात्रा का करेगी स्वाग
0
Report
2
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 21, 2025 11:47:28Sambalpur, Odisha:ଧବଳମୁଖି ବେଶ ରେ ଭକ୍ତ ଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ଦେଉଛନ୍ତି ପଶ୍ଚିମ ଓଡିଶା ର ଅଧିଷ୍ଠାତ୍ରୀ ଦେବୀ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ |
2
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 21, 2025 11:47:050
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 21, 2025 11:46:440
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 21, 2025 11:46:350
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 21, 2025 11:46:210
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 21, 2025 11:46:130
Report
1
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 21, 2025 11:46:000
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 21, 2025 11:45:530
Report