Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharsa852201

सहरसा में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से फैली सनसनी!

VKVishal Kumar
Aug 08, 2025 06:33:24
Saharsa, Bihar
LOCATION - SAHARSA REPORT - VISHAL KUMAR एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद वार्ड नम्बर - 43 में सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान मो. आशिफ उर्फ सर्फ़राज के रूप की गई है जो सुलिन्दाबाद वार्ड नम्बर - 43 का रहने वाला था और ई रिक्सा चलाकर अपना जीवन यापन करता था. घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों का कहना कि मो. आशिफ उर्फ सर्फ़राज घर से खाना खाने के बाद निकला था. जिसके बाद उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया गया. मृतक परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे जिसके बाद FSL की टीम को भी बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुटी हुई है. बाइट..1 - मृतक की माँ. बाइट..2 - सुबोध कुमार, सदर थाना अध्यक्ष.
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CSCharan Singh
Aug 08, 2025 11:49:57
Delhi, Delhi:
रिपोर्ट -- चरणसिंह सहरावत लोकेशन -- द्वारका, स्टोरी :-- रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही देशभर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। लोग भारी संख्या में दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। द्वारका सेक्टर-6 के बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। यहां के कुछ दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में राखियों की अलग-अलग वैरायटी आई हैं, जिनकी कीमत 50 रुपए से लेकर 900 रुपए तक है। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन से उनकी बिक्री पर असर पड़ रहा है, हालांकि त्योहार का जोश ग्राहकों में बरकरार है। वॉक थ्रू -- चरणसिंह सहरावत
0
Report
DDDeepak Dwivedi
Aug 08, 2025 11:49:56
New Delhi, Delhi:
भोपाल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया से मुलाकात पर बोले भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कहा जब से मैं अध्यक्ष बना हूं लगातार पार्टी के नेताओं से सौजन्य भेंट कर रहा हूं कुछ नेता मेरे आवास पर भी भेंट करने आ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया मुझसे मिलने के लिए यहां पहुंचे थे निगम मंडल की नियुक्तियों पर कहा कि लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेता विचार मंथन कर रहे हैं जल्द निगम मंडल में नियुक्तियां होंगी राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर बोले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक पार्टी के इतने बड़े नेता को इस तरह के निराशाजनक बयान नहीं देने चाहिए चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के अन्य विपक्षी दल भी जीते हैं चुनाव राहुल गांधी पर कसा तंज परिवार का कोई व्यक्ति यदि मानसिक तौर पर परेशान होता है तो परिवार के लोगों पर जिम्मेदारी होती है वह उससे बातचीत करें और उसकी देखभाल करें बाइट - हेमंत खंडेलवाल,प्रदेश अध्यक्ष,बीजेपी
14
Report
VKVijay1 Kumar
Aug 08, 2025 11:49:44
Noida, Uttar Pradesh:
रक्षाबंधन की रौनक: नोएडा सेक्टर 12 रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नोएडा के सेक्टर 12 की बाजारों में रौनक देखते ही बनती है। हर ओर चहल-पहल है। मिठाई की दुकानों पर लंबी कतारें, रंग-बिरंगी राखियों की सजावट और महकती हुई में loहदी की खुशबू माहौल को त्योहारमय बना रही है। शिवानी, जो पास ही की एक सोसाइटी में रहती है, अपनी छोटी बहन के साथ बाजार आई है। उसने भाई के लिए खास राखी चुनी है और एक थाली सजाई है जिसमें मिठाई, दीया और अक्षत रखे हैं। बाजार में घूमते हुए बहनों के हाथों में लगी मेंहदी की खुशबू और चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। इस खास दिन के लिए शिवानी ने भाई के लिए उसके पसंदीदा पकवान जैसे पूड़ी-छोले और गुलाब जामुन भी खुद से बनाए हैं। राखी बांधते समय वह भगवान से अपने भाई की लंबी उम्र और सफल भविष्य की प्रार्थना करती है। रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि उस अटूट रिश्ते की डोर है जो भाई-बहन को हमेशा जोड़ कर रखती है। बाइट दुकानदार 121
2
Report
DIDamodar Inaniya
Aug 08, 2025 11:49:27
Nagaur, Rajasthan:
अवधि पार सामान बेचने वालों पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी चॉकलेट व ठंडी पेय मौके पर ही नष्ट, कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप, रसद विभाग के ईआई दीपक कुल्हार के नेतृत्व में कार्रवाई लाडनूं, डीडवाना एंकर - डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय से आई रसद विभाग की टीम ने शुक्रवार को लाडनूं में बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर बाजार सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में जांच की। इस दौरान एक दुकान में एक्सपायरी डेट का सामान बिकता हुआ मिला। जांच में चॉकलेट के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें तय अवधि पार मिलीं, जिन्हें अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। टीम के अचानक पहुंचने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई रसद विभाग के अधिकारी दीपक कुल्हार के नेतृत्व में की गई, जो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लाडनूं पहुंचे थे। विभागीय टीम ने ग्राहकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सख्त रुख अपनाया और दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि भविष्य में यदि ऐसा दोबारा पाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाईट 01 दीपक कुल्हार, ईआई रसद विभाग
0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Aug 08, 2025 11:49:04
Raebareli, Uttar Pradesh:
एंकर - बालाघाट जिले में लालबर्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बघोली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । जहां 12 हेक्टेयर (लगभग 30 एकड़) के तालाब को कूट रचित दस्तावेजों से राजस्व रिकार्ड में 05 हेक्टेयर (लगभग 13 एकड़) का बताकर एक मछुवा समिति को उपकृत करने का काम किया गया । इतना ही नहीं इस मछुआ समिति ने नियम विरुद्ध एकता स्वसहायता समूह को मत्स्य पालन के दे दिया । वॉयसोवर - इस मामले में शिकायतकर्ता सुरेन्द्र चौधरी ने सूचना का अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार बताया कि राजस्व रिकार्ड में बघोली बड़ा तालाब 12.0230 हेक्टेयर यानि कि लगभग 30 एकड़ शासकीय तालाब दर्ज है जिसका खसरा क्रमांक 81 है,जबकि कूटरचित दस्तावेज बनाकर 12 हेक्टेयर के तालाब को पट्टे में साढ़े पांच हेक्टेयर कर दिया गया है जिससे शासन को राजस्व का चूना लग रहा है । इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया किए 12 हेक्टेयर से अधिक बड़ा तालाब जनपद पंचायत के अधीन होता है और दस हेक्टेयर से कम का तालाब ग्राम पंचायत के अधीन होता है । जिसे लीज पर लेने के लिए अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ती । इस मामले पर उपसंचालक मत्स्य विभाग सुश्री पूजा रोड़गे ने जांच कराए जाने की बात कही है । बाइट -सुरेन्द्र चौधरी (शिकायतकर्ता) बाइट -सुश्री पूजा रोड़गे (उपसंचालक मत्स्य विभाग) आशीष श्रीवास बालाघाट
0
Report
ANAJAY NATH
Aug 08, 2025 11:48:55
Sambalpur, Odisha:
ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ଉଦ୍ଧେଶ୍ୟ ରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ଜରିଆରେ ପାଞ୍ଚ ଦଫା ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କଲା ଓଡ଼ିଶା ସ୍କୁଲ କଲେଜ ଶିକ୍ଷକ କର୍ମଚାରୀ ସମନ୍ବୟ ସମିତି| ସମିତି ତରଫରୁ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ବିକ୍ଷୋଭ ଓ ଧାରଣା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଯାଇଛି| ଓଡ଼ିଶା ରାଜ୍ୟ ସ୍କୁଲ କଲେଜ ଶିକ୍ଷକ କର୍ମଚାରୀ ସମନ୍ୱୟ ସମିତିର ଆହ୍ଵାନରେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ସମନ୍ବୟ ସମିତି ଏବଂ ସମଗ୍ର ଜିଲ୍ଲା ଅନ୍ତର୍ଗତ ୯ ଗୋଟି ବ୍ଲକ ସଂଗଠନର ସମସ୍ତ ପଦାଧିକାରୀ,କାର୍ଯ୍ୟକର୍ତ୍ତା,ସମସ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟକାରିଣୀ ସଦସ୍ୟ ଏବଂ ସଂଗଠନର ସମସ୍ତ ସହବନ୍ଧିତ ଶିକ୍ଷାନୁଷ୍ଠାନର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ/ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ/ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ,ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀମାନଙ୍କ ଦ୍ବାରା ସମସ୍ତ ୯ ଗୋଟି ବ୍ଲକ୍ ରେ ଗତ ୨ ତାରିଖ ଦିନ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କାର୍ଯ୍ୟ ସୁଚାରୁରୂପେ ସମ୍ପନ୍ନ ହୋଇଥିଲା। ସେହିପରି ଆନ୍ଦୋଳନର ଦ୍ବିତୀୟ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ଆଜି ଅଗଷ୍ଟ ୮ତାରିଖ (ଶୁକ୍ରବାର) ଦିବା ୧୨ ଘଣ୍ଟା ସମୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ଓଷ୍ଟାର ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି କ୍ଷିରୋଦ କୁମାର ପଣ୍ଡାଙ୍କ ସଭାପତିତ୍ବରେ ଏକ ବିକ୍ଷୋଭ ଧାରଣା ଓ ପ୍ରତିବାଦ ସଭା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବା ସହ ଓଡ଼ିଶାର ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ, ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ଗଣଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ରାଜ୍ଯ ମୁଖ୍ୟ ଶାସନ ସଚିବଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ଜରିଆରେ ପାଞ୍ଚଦଫା ସମ୍ମିଳିତ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା। ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ତରଫରୁ ସୁଧାଂଶୁ କୁମାର ଭୋଇ,ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ(ରାଜସ୍ୱ) ଦାବିପତ୍ର ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ। ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଓଷ୍ଟା ସଂପାଦକ ତଥା ସମନ୍ବୟ ସମିତିର ଆବାହକ ବିଭୂତି ଭୂଷଣ ଚାନ୍ଦଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଓଷ୍ଟାର ପ୍ରାକ୍ତନ ଜିଲ୍ଲା ସଂପାଦକ ତଥା ଉପଦେଷ୍ଟା ହରି ନାରାୟଣ ପଣ୍ଡା, ଜିଲ୍ଲା କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସଭାପତି ସୁଗତ ପଟେଲ,ଉପସଭାପତି ପ୍ରେମାନନ୍ଦ ଖମାରୀ,ସାଗରିକା ହୋତା,ଯୁଗ୍ମ ସମ୍ପାଦକ ବିଶ୍ଵାମିତ୍ର ଦୀପ, ଆନନ୍ଦ ଡନସନା, ସସ୍ମିତା ଦାଶ,୬୬୨ କଲେଜ କର୍ମଚାରୀ ସଂଘ ତରଫରୁ ଆନନ୍ଦ ଚନ୍ଦ୍ର ପତି, ଲମ୍ବୋଦର ପାଢ଼ୀ, ଓଷ୍ଟା ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ବ୍ଲକ୍ ସଂପାଦକ, କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସମିତିର ସଦସ୍ୟ,ଅଣ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ୧୯୪ ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଶିକ୍ଷକ, ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ ତଥା ଶିକ୍ଷକ ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ ବହୁ ସଂଖ୍ୟାରେ ଯୋଗଦାନ କରିଥିଲେ। ଆନ୍ଦୋଳନର ପରବର୍ତ୍ତୀ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ଆସନ୍ତା ୧୬ ତାରିଖ ଦିନ ଭୁବନେଶ୍ଵର ଠାରେ ଏକ ମହାସମାବେଶ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବାକୁ ଯାଉଛି। ତଥାପି ଯଦି ସରକାର କୌଣସି ସକାରାତ୍ମକ ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ ନ କରିବେ,ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଆନ୍ଦୋଳନ ତୀବ୍ରତର ହେବ ବୋଲି ସଂଗଠନ ତରଫରୁ ସୂଚନା ମିଳିଛି। ଆଜିର ଦାବିପତ୍ରର ପ୍ରଦତ୍ତ ସେହି ପ୍ରମୁଖ ଦାବିଗୁଡିକ ହେଲା ଦୀର୍ଘଦିନରୁ ଅନୁଦାନ ଆଶାୟୀ ଅନୁଦାନଯୋଗ୍ଯ ସମସ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ତୁରନ୍ତ ଅନୁଦାନ ପ୍ରଦାନ, ସମସ୍ତ ନୂତନ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଅବସରପ୍ରାପ୍ତ ଓ ଅବସର ନେବାକୁ ଥିବା ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ଚାକିରୀ ସର୍ତ୍ତାବଳୀ ସହ ପୁରୁଣା ପେନସନ ପ୍ରଦାନ,ଅବସର ବୟସସୀମା ୬୦ ରୁ ୬୨ କୁ ବୃଦ୍ଧି, ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଗ୍ରେଡ୍ ପେ ରେ ଥିବା ଅସଂଗତି ଦୂରିକରଣ, ସମସ୍ତ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ନୂତନ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟଗୁଡିକରେ ଶିକ୍ଷକ ନିଯୁକ୍ତି ସହ ସରକାରୀ କରଣ,୨୦୦୪ ରୁ ୨୦୧୩ ମଧ୍ୟରେ ନିଯୁକ୍ତ ଚୁକ୍ତିଭିତ୍ତିକ ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀଙ୍କ ୬ ଟି ନୋସନାଲ୍ ଇନ୍କ୍ରିମେଣ୍ଟ ସହିତ ବରିଷ୍ଠତା ପ୍ରଦାନ ଓ ନୂତନ ପେନସନ ପରିବର୍ତ୍ତେ ପୁରୁଣା ପେନସନ ପ୍ରଦାନ| Byte - ହରି ନାରାୟଣ ପଣ୍ଡା,ସଦସ୍ୟ
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Aug 08, 2025 11:48:47
Raigarh, Chhattisgarh:
एंकर:- रायगढ़ जिले में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक चक्रधर समारोह इस वर्ष अपने 40वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों की शुरुआत कर दी है। जिला सीईओ जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इस वर्ष का चक्रधर समारोह पूरी भव्यता और परंपरा के साथ आयोजित किया जाएगा।समारोह के लिए कलाकारों का चयन भी पूरा कर लिया गया है। 27 अगस्त से चक्रधर समारोह की शुरुआत होगी जो की 5 सितंबर तक कार्यक्रम होना है प्रशासन द्वारा गठित चयन समिति ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोककलाओं के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया है। इस वर्ष के प्रमुख आकर्षणों में डॉ. कुमार विश्वास (कवि), कैलाश खेर (गायक) और अनीस साबरी (सूफी गायक) जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। इनके अलावा कथक, लोकनृत्य, तबला, सितार वादन, कबड्डी और कुश्ती जैसे सांस्कृतिक व पारंपरिक कार्यक्रमों के कलाकारों का भी चयन कर लिया गया है।जिला प्रशासन का कहना है कि चक्रधर समारोह को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा अंतिम चरण में है और सभी तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। हर साल की तरह इस बार भी यह समारोह गणेश चतुर्थी से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगा, और इसका मुख्य मंच रामलीला मैदान, रायगढ़ में होगा।चक्रधर समारोह की शुरुआत राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में की गई थी, जो रायगढ़ के शास्त्रीय संगीत और कला के महान संरक्षक माने जाते हैं। पिछले 40 वर्षों से यह समारोह लगातार आयोजित हो रहा है और अब यह प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। देश के कई नामचीन कलाकार इस मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। बाइट 01 जितेंद्र यादव जिला सीईओ रायगढ़ । शॉर्ट्स:- चक्रधर समारोह के फाइल फुटेज जिला सीईओ के बाइट।
0
Report
KBKuldeep Babele
Aug 08, 2025 11:48:39
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
जबलपुर मध्य प्रदेश गांजा तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार 61 किलो 545 ग्राम गांजा और दो कार 6 मोबाइल नगर ₹2000 जप्त एंकर।जबलपुर की संजीवनी नगर पुलिस ने 5 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने 61 किलो 545 ग्राम गांजा जप्त किया है। आरोपियों के पास से दो कार, 6 मोबाइल और नगद ₹2000 जप्त किए गए हैं बताया जाता है कि संजीवनी नगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाईपास के पास सफेद रंग की बलेनो कार तथा इलेट्रा कार में भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी तो दो कारों में लगभग 61 किलो 545 ग्राम गांजा मिला। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं आरोपियों के नाम अमित चंद्रवंशी, हिरण प्रकाश, राकेश कुमार टंडन,अजय जायसवाल, अकबर खान है आरोपी गांजा सप्लाई करने कहां ले जा रहे थे इस बात की तस्दीक अभी नहीं हो सकी है संजीवनी नगर पुलिस ने फिलहाल दोनों कारों को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अब इनसे पूछताछ चल रही है पूछताछ में और भी खुलासा हो सकते हैं बाइट आनंद कलडगी एडिशनल एसपी जबलपुर
0
Report
Aug 08, 2025 11:48:32
Hathras, Uttar Pradesh:
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी पर एक शख्स के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा शख्स को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया गया। शख्स को घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर जिला अस्पताल पहुंच गई। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शख्स को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एक युवक ने बताया कि शख्स काशीराम कॉलोनी से होकर अपने घर जा रहा था तभी कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और तमंचे दिखाकर धमकाया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर जिला अस्पताल पहुंच गई।
0
Report
MKMohammed Khan
Aug 08, 2025 11:48:31
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर में ज़र्ज़र इमारतो और गैरक़ानूनी कब्ज़ों को लेकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कार्यवाही जारी है। ऐसे में शहर भर में दर्जनों ज़र्ज़र मकानों पर कार्यवाही और शहर की सड़क किनारे गैरक़ानूनी कब्ज़ों पर भी पिला पंजा चलाया जा रहा है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की इस कार्यवाही से एक तरफ जहां कुछ सड़के और रास्ते बंद हो गए है तो वही कड़क्का चौक में एक ज़र्ज़र मकान को तोड़ते वक़्त पूरी बिल्डिंग ही ज़मीदोज़ हो गई। जिससे दरगाह शरीफ जाने वाली सड़क पर बिजली का खंबा भी गिर गया। ग़नीमत रही कि किसी किस्म का जानी नुकसान नही हुआ। मकामियो के मुताबिक़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मुलाज़मीन की लापरवाही से बिल्डिंग का गिरना और दुकानदारों का अच्छा खासा नुक़सान हुआ है। वही दूसरी तरफ़ शहर की सड़कों पर आरज़ी केबिनों,ठेलो पर भी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का पिला पंजा चलाया गया। बाज़रिया म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अफसर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए जीसीए चौराहा से जॉन्सगंज तक 40,40 फ़ीट के लगाए गए गैरक़ानूनी कब्ज़ों को हटाया गया। म्युनिसिपल कौंसल अफसर के मुताबिक़ शहरभर में वेंडिंग जोन बनाए गए है जहां सिर्फ छोटी केबिन,ठेला लगाने की इजाज़त है। इसके अलावा जहा भी बग़ैर इजाज़त गैरक़ानूनी दुकाने,ठेले और केबिन लगी है उनके खिलाफ कार्यवाही अंजाम दी जा रही है। बाज़ार और सड़कों पर गैरक़ानूनी कब्ज़ों से ट्रैफिक जाम होता है और सड़क हादसों का खादशह बना रहता है। स्मार्ट सिटी के लिए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ये मुहिम मुसलसल जारी रहेगी और आम इंसान को इस मुहिम से जोड़ा भी जाएगा। बाईट,1..... मकामी बाशिंदा..अजमेर बाईट,2 .... खातून..अफसर..म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन..अजमेर
0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Aug 08, 2025 11:48:26
:
Stringer................Bhat Shahzad Location............... Bandipora 0808ZS_BPR_PRESSER_R A press conference on: Annual pilgrimage of Maha_Dhayaneshwar (Chotya Amarnath ) yatra in North Kashmirs Bandipora District is set to begin tomorrow Anchor:-The Annual Pilgrimage of Maha-Dhyaneshwar (Chota Amarnath) Yatra in North Kashmir’s Bandipora district is set to begin tomorrow. Maha Daneshwar temple, affectionately known as “Chhota Amarnath” lies within the dense forests of Dardpora Village where a naturally formed ice lingam, showered by delicate water droplets from above, graces the sacred site. The pilgrimage to this mystical cave spans just one day and accommodates a group of 7 to 8 individuals due to its narrow confines. Traditionally observed on ‘Sharvani Purnima,’ the yatra involves not only paying homage at the Maha Dnyaneshwar temple near the cave but also navigates the area’s challenging terrains. Deputy Commissioner Bandipora, will flag off the 100 devotees who will commence their journey at 5 am from the Sharda temple in Kaloosa village. Coordinator of the pilgrimage, Opendra Koul, while addressing a press conference at Sharda Mandir Kaloosa said that the Pilgrims will depart at 5 PM, traveling by bus to Arin Dardpora before trekking to the cave and returning in the evening. Koul said that approximately 100 pilgrims are expected, with comprehensive support from the Bandipora Administration, including the water, forest, agriculture, and police departments. Koul said that the pilgrimage plays a vital role in fostering peace and harmony, drawing visitors from various regions, including those new to Bandipora. Koul further said that they face existing infrastructure challenges but are working diligently to boost tourism and awareness. “We are including trekking and cultural experiences to appeal to a broad audience.” The event will continue to evolve, aiming to attract both locals and tourists, with future plans to enhance its scope and visibility, he said.  Byte By Opendar Koul Cordinator
0
Report
MSManish Sharma
Aug 08, 2025 11:48:21
Aligarh, Uttar Pradesh:
अलीगढ़ ब्रेकिंग दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल, दोनों बाइकों की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला भी हुई गंभीर रूप से घायल, घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने भेजा अस्पताल, घटना की सूचना पर पहुंचे बड़ी तादात में क्षेत्रीय लोग, घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, पुलिस दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के हाथरस रोड की घटना।
0
Report
JSJitendra Soni
Aug 08, 2025 11:48:13
Jalaun, Uttar Pradesh:
स्लग- गांव में पुलिस पर हमला, शराब के नशे में धुत लोगों ने की वर्दी फाड़ने की हिमाकत रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-08-2025 एंकर जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शराब के नशे में उत्पन्न हुए हंगामे के बीच पहुंची पीआरबी 112 की पुलिस टीम पर गांववालों ने हमला बोल दिया। मारपीट के साथ-साथ आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ डाली। घटना के बाद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में रामू और उसके भाई श्यामू शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। इस पर पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जैसे ही पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, रामू और श्यामू ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया। नशे की हालत में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी भी फाड़ दी। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जालौन के सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि घटना गंभीर है और पुलिस पर हमले को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बाइट:- शेलेन्द्र बाजपेयी--सीओ जालौन
0
Report
ADAnkush Dhobal
Aug 08, 2025 11:48:04
Shimla, Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा है कि सरकार किसानों और बागवानों के साथ सहानुभूति रखती है. सरकार हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फ़ैसले का अध्ययन करने के बाद आगामी रणनीति बनाएगी. इससे पहले बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी भी कोर्ट के फ़ैसले के अध्ययन के बाद कर चुके हैं. किस ज़िले में कितनी भूमि पर क़ब्ज़ा? कांगड़ा में 40,980 आवेदकों का 4321 हेक्टेयर शिमला में 17,340 आवेदकों का 5303 हेक्टेयर ऊना में 13,459 आवेदकों का 1271 हेक्टेयर कुल्लू में 3,571 आवेदकों का 1073 हेक्टेयर चंबा में 9,857 आवेदकों का 1403 हेक्टेयर हमीरपुर में 13,888 आवेदकों का 1523 हेक्टेयर किन्नौर में 4,947 आवेदकों का 671 हेक्टेयर लाहौल स्पीति में 1,428 आवेदकों का 371 हेक्टेयर सोलन में 8,177 आवेदकों का 1867 हेक्टेयर बिलासपुर में 10,152 आवेदकों का 976 हेक्टेयर मंडी में 32,810 आवेदकों का 3192 हेक्टेयर सिरमौर में 2,154 आवेदकों का 1041 हेक्टेयर
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Aug 08, 2025 11:47:59
Etawah, Uttar Pradesh:
स्लग:-मंत्री का बयान/इटावा/अन्नू चौरसिया/08/08/2025/09410078610 एंकरइंट्रो:इटावा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौरा करने से पहले प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर उनका डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुके देकर उनका स्वागत किया है इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे है। वहीं मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जी मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूबे के मुखिया बाद प्रभावित क्षेत्र को लेकर अलर्ट है जिसको लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा करते है जनता जो बाढ़ में फंसे थे पीड़ित है उनको हरसंभव मदद के लिए हम लोगों निर्देश दिए है। पीडीए की पाठशाला को लेकर कहा कि जनता सब देख रही उनके और उनके पिताजी सरकार में भी रहे है और सबसे ज्यादा पीडीए पीड़ित उनकी सरकार में था है 2017 के बाद से अपराध को लेकर आंकड़े जारी किए जाने के सवाल पर कहा कि जब से योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनी है तो कानून व्यवस्था मजबूत हुई है 2017 से पहले और अब सरकार में जमीन आसमान का फर्क है पहले माफिया व्यापारियों का उत्पीड़न करते थे जिसके चलते छोड़कर चले गए थे संभल में जनता ने बताया था कि पहले गुंडागर्दी के बल बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़,लूट,जमीन पर कब्जे होते थे सीने पर तमंचा रखकर घटना को अंजाम दिया जाता था लेकिन अब सरकार में ऐसा नहीं है। बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग के फैसले पर सपा सांसद डिंपल यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा कि विपक्ष को जब जनता आशीर्वाद नहीं देती है तो विपक्ष इस तरह से बहाना ढूंढ लेती है भाजपा सरकार जनता के बीच सक्रिय रहता है 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। बाइट:-धर्मवीर प्रजापति - मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
0
Report
Advertisement
Back to top