Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambalpur768001
ଓଡ଼ିଶାର ଶିକ୍ଷକ ଆନ୍ଦୋଳନ: ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ୫ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ!
ANAJAY NATH
Aug 08, 2025 11:48:55
Sambalpur, Odisha
ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ଉଦ୍ଧେଶ୍ୟ ରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ଜରିଆରେ ପାଞ୍ଚ ଦଫା ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କଲା ଓଡ଼ିଶା ସ୍କୁଲ କଲେଜ ଶିକ୍ଷକ କର୍ମଚାରୀ ସମନ୍ବୟ ସମିତି| ସମିତି ତରଫରୁ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ବିକ୍ଷୋଭ ଓ ଧାରଣା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଯାଇଛି| ଓଡ଼ିଶା ରାଜ୍ୟ ସ୍କୁଲ କଲେଜ ଶିକ୍ଷକ କର୍ମଚାରୀ ସମନ୍ୱୟ ସମିତିର ଆହ୍ଵାନରେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ସମନ୍ବୟ ସମିତି ଏବଂ ସମଗ୍ର ଜିଲ୍ଲା ଅନ୍ତର୍ଗତ ୯ ଗୋଟି ବ୍ଲକ ସଂଗଠନର ସମସ୍ତ ପଦାଧିକାରୀ,କାର୍ଯ୍ୟକର୍ତ୍ତା,ସମସ୍ତ କାର୍ଯ୍ୟକାରିଣୀ ସଦସ୍ୟ ଏବଂ ସଂଗଠନର ସମସ୍ତ ସହବନ୍ଧିତ ଶିକ୍ଷାନୁଷ୍ଠାନର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ/ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ/ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ,ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀମାନଙ୍କ ଦ୍ବାରା ସମସ୍ତ ୯ ଗୋଟି ବ୍ଲକ୍ ରେ ଗତ ୨ ତାରିଖ ଦିନ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କାର୍ଯ୍ୟ ସୁଚାରୁରୂପେ ସମ୍ପନ୍ନ ହୋଇଥିଲା। ସେହିପରି ଆନ୍ଦୋଳନର ଦ୍ବିତୀୟ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ଆଜି ଅଗଷ୍ଟ ୮ତାରିଖ (ଶୁକ୍ରବାର) ଦିବା ୧୨ ଘଣ୍ଟା ସମୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ଓଷ୍ଟାର ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି କ୍ଷିରୋଦ କୁମାର ପଣ୍ଡାଙ୍କ ସଭାପତିତ୍ବରେ ଏକ ବିକ୍ଷୋଭ ଧାରଣା ଓ ପ୍ରତିବାଦ ସଭା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବା ସହ ଓଡ଼ିଶାର ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ, ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ଗଣଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ତଥା ରାଜ୍ଯ ମୁଖ୍ୟ ଶାସନ ସଚିବଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ଜରିଆରେ ପାଞ୍ଚଦଫା ସମ୍ମିଳିତ ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା। ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ତରଫରୁ ସୁଧାଂଶୁ କୁମାର ଭୋଇ,ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ(ରାଜସ୍ୱ) ଦାବିପତ୍ର ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ। ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଓଷ୍ଟା ସଂପାଦକ ତଥା ସମନ୍ବୟ ସମିତିର ଆବାହକ ବିଭୂତି ଭୂଷଣ ଚାନ୍ଦଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଓଷ୍ଟାର ପ୍ରାକ୍ତନ ଜିଲ୍ଲା ସଂପାଦକ ତଥା ଉପଦେଷ୍ଟା ହରି ନାରାୟଣ ପଣ୍ଡା, ଜିଲ୍ଲା କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସଭାପତି ସୁଗତ ପଟେଲ,ଉପସଭାପତି ପ୍ରେମାନନ୍ଦ ଖମାରୀ,ସାଗରିକା ହୋତା,ଯୁଗ୍ମ ସମ୍ପାଦକ ବିଶ୍ଵାମିତ୍ର ଦୀପ, ଆନନ୍ଦ ଡନସନା, ସସ୍ମିତା ଦାଶ,୬୬୨ କଲେଜ କର୍ମଚାରୀ ସଂଘ ତରଫରୁ ଆନନ୍ଦ ଚନ୍ଦ୍ର ପତି, ଲମ୍ବୋଦର ପାଢ଼ୀ, ଓଷ୍ଟା ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ବ୍ଲକ୍ ସଂପାଦକ, କାର୍ଯ୍ୟକାରୀ ସମିତିର ସଦସ୍ୟ,ଅଣ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ୧୯୪ ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଶିକ୍ଷକ, ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ ତଥା ଶିକ୍ଷକ ଶିକ୍ଷୟିତ୍ରୀ ବହୁ ସଂଖ୍ୟାରେ ଯୋଗଦାନ କରିଥିଲେ। ଆନ୍ଦୋଳନର ପରବର୍ତ୍ତୀ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ଆସନ୍ତା ୧୬ ତାରିଖ ଦିନ ଭୁବନେଶ୍ଵର ଠାରେ ଏକ ମହାସମାବେଶ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବାକୁ ଯାଉଛି। ତଥାପି ଯଦି ସରକାର କୌଣସି ସକାରାତ୍ମକ ପଦକ୍ଷେପ ଗ୍ରହଣ ନ କରିବେ,ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଆନ୍ଦୋଳନ ତୀବ୍ରତର ହେବ ବୋଲି ସଂଗଠନ ତରଫରୁ ସୂଚନା ମିଳିଛି। ଆଜିର ଦାବିପତ୍ରର ପ୍ରଦତ୍ତ ସେହି ପ୍ରମୁଖ ଦାବିଗୁଡିକ ହେଲା ଦୀର୍ଘଦିନରୁ ଅନୁଦାନ ଆଶାୟୀ ଅନୁଦାନଯୋଗ୍ଯ ସମସ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ମହାବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ତୁରନ୍ତ ଅନୁଦାନ ପ୍ରଦାନ, ସମସ୍ତ ନୂତନ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଅବସରପ୍ରାପ୍ତ ଓ ଅବସର ନେବାକୁ ଥିବା ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀଙ୍କୁ ଚାକିରୀ ସର୍ତ୍ତାବଳୀ ସହ ପୁରୁଣା ପେନସନ ପ୍ରଦାନ,ଅବସର ବୟସସୀମା ୬୦ ରୁ ୬୨ କୁ ବୃଦ୍ଧି, ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଗ୍ରେଡ୍ ପେ ରେ ଥିବା ଅସଂଗତି ଦୂରିକରଣ, ସମସ୍ତ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଓ ନୂତନ ଅନୁଦାନପ୍ରାପ୍ତ ବିଦ୍ୟାଳୟଗୁଡିକରେ ଶିକ୍ଷକ ନିଯୁକ୍ତି ସହ ସରକାରୀ କରଣ,୨୦୦୪ ରୁ ୨୦୧୩ ମଧ୍ୟରେ ନିଯୁକ୍ତ ଚୁକ୍ତିଭିତ୍ତିକ ଶିକ୍ଷକ ଓ ଶିକ୍ଷାକର୍ମଚାରୀଙ୍କ ୬ ଟି ନୋସନାଲ୍ ଇନ୍କ୍ରିମେଣ୍ଟ ସହିତ ବରିଷ୍ଠତା ପ୍ରଦାନ ଓ ନୂତନ ପେନସନ ପରିବର୍ତ୍ତେ ପୁରୁଣା ପେନସନ ପ୍ରଦାନ| Byte - ହରି ନାରାୟଣ ପଣ୍ଡା,ସଦସ୍ୟ
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASANIMESH SINGH
Aug 08, 2025 14:30:11
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा वाटिका से हुई यहां उन्होंने बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया और उन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद वे शिवांजलि गार्डन गए, जहां बहनों ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास अकादमी में भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 4.5 करोड़ बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कई काम हो रहे हैं। उन्होंने रायसेन से उज्जैन तक के अपने दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा कि परसों मध्य प्रदेश में रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन होने वाला है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि यहां मेट्रो कोच और वंदे भारत मेट्रो के कोच भी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का भी ज़िक्र किया और इसे सैनिकों को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। यह अभियान हमारी सेनाओं के पराक्रम और साहस को समर्पित है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बाइट - मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
0
Report
Aug 08, 2025 14:22:38
Nagar Khas, Uttar Pradesh:
विकास खण्ड बहादुरपुर के कलवारी-बस्ती मार्ग पर स्थित एक्सड़ा चौराहे के पास गड़ही के जमीन मे बने तीन मकानों को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया।यह कार्यवाही एक व्यक्ति द्वारा बेदखली के मुकदमे के बाद की गई। जिसमे आरोप लगाया था कि ये मकान सरकारी भूमि के गाटा संख्या 373,374 गडही को कब्जा कर अवैध रूप से बनाया गया था। यह कार्यवाही राजस्व विभाग व नगर पुलिस की मौजूदगी मे नायब तहसीलदार स्वाती सिंह की मौजूदगी में की गई। बताया जा रहा है कि पूर्व मे भी एक दो मंजिला मकान जो रईश अहमद का था ध्वस्त किया जा चुका है। सड़क के पूरब तरफ गड़ही में कई अवैध मकान बने हुए हैं, जो प्रशासन के निशाने पर थे।
2
Report
PKPrashant Kumar
Aug 08, 2025 14:18:45
Munger, Bihar:
धरहरा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में युवक की मौत। अब तक पहचान नहीं सकी 13334 पटना-दुमका डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार को लगभग 11:50 बजे धरहरा रेलवे स्टेशन क्रॉस कर रही थी, तभी एक लगभग 25 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में युवक का शव कटकर अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हाफ पैंट और चेकदार हाफ शर्ट पहना हुआ था। सब इंस्पेक्टर जे.आर. मीना ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
4
Report
RZRajnish zee
Aug 08, 2025 14:18:28
Sitamarhi, Bihar:
रजनीश सीतामढ़ी Anchor सीतामढ़ी का पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है,जानकी के रूप में माता सीता एक कलश में राजा जनक को मिले इसकी कहानी बेहद रहस्य और रोमांच वाला है.. करोड़ों हिन्दुओं की आस्था वाला यह पवित्र स्थल अपने आप में बेहद धार्मिक मान्यता और मिथिलांचल की समृद्ध दैवीय शक्ति से परिपूर्ण क्षेत्र की कहानी है जो भगवान राम से आगे चलकर जुड़ जाती है और सियाराम के रूप में अपने भक्तों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद से अभिसिंचित करती है,आज के रहस्य रोमांच में देखते हैं सीतामढ़ी के पुनौरा धाम से मां जानकी के प्रदुर्भाव की कहानी  वी/ओ 1 मिथिलांचल का क्षेत्र अपने समृद्ध परम्परा,खान पान,कला पूजा पाठ और इसके अलौकिक पद्धति के लिए जाना जाता है..धार्मिक महत्व भी ऐसा कि इस क्षेत्र को भगवान राम का ससुराल होने का गौरव प्राप्त है.. मिथिलांचल के राजा जनक जो जनकपुर धाम के रूप में आज के नेपाल का हिस्सा है और सीता मां के जनकपुर से संबद्ध होने की बात लोग जानते हैं लेकिन सीता मां का प्रदुर्भाव सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में हुआ था और इसको लेकर बेहद रोचक कहानी है ... तब के राजा जनक के साम्राज्य में भयानक अकाल पड़ा और बारह वर्ष तक अकाल की स्थिति रही . वर्षा न होने की वजह से पूरा क्षेत्र सूखे की चपेट में था और राज्य में त्राहिमाम की स्थिति थी.. ऋषि मुनियों के सलाह और प्रजा के सुझाव से कहा गया कि राजा जनक पुनराधाम स्थित गांव मे हल चलाएंगे तब बारिश होगी .. इस बात को लेकर राजा जनक खुद हल लेकर इस पावन गांव के पुनराधाम में यज्ञ हवन के बाद हल चलाने लगे ..थोड़े ही समय के बाद राजा जनक का हल वस्तु विशेष से टकराई और इसमें एक कलश की प्राप्ति हुई जिसमें शिशु सीता का प्रदर्भाव हुआ ..तब इसे जानकी के तौर पर माना गया .. वॉक थ्रू  बाइट 1 ब्रजमोहन दास, महंत विश्वामित्र आश्रम वी/ओ 2 अभी जो सरोवर है यहां तब खेत था और मां जानकी के प्रकट होने पर ग्रामीणों के बीच इसकी आस्था ऐसी फैली कि सभी यहां से एक चुटकी पवित्र मिट्टी अपने साथ ले जाने लगे और यह खेत एक तलब में परिणत हो गया.. बाइट 2 डॉ उमेश कुमार राज,स्थानीय विशेषज्ञ बाइट 3 साकेत बिहारी सिंह,स्थानीय श्रद्धालु वी/ओ 3 हलेश्वर यज्ञ के बाद खेत में राजा जनक द्वारा हल जोतने के क्रम में मां जानकी प्रकट हुई बारिश होने से अकल दूर हुआ .. बारिश इतनी ज्यादा थी कि राजा जनक जहां कैंप लगाकर रुके थे वहीं रुकना पड़ा और छह दिन के बाद मा जानकी का छठी संस्कार भी यही हुआ .. पुनौरा धाम से तीन किलोमीटर दूर अभी के सीतामढ़ी शहर में जानकी मंदिर अवस्थित है जहां मां जानकी का नामकरण सीता हुआ ..पुनौरा धाम के पुजारी सुरेश दास बताते है कि सीता नामकरण में भी देवताओं की उपस्थिति थी बाइट 4 सुरेश दास,पुजारी पुनौरा धाम मंदिर वॉक थ्रू मंदिर परिसर से वी/ओ 4 बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन बताते हैं कि सीता प्राकट्य की कथा अद्भुत और अलौकिक है जो शास्त्रों में भी वर्णित है बाइट 4 प्रो रणवीर नंदन अध्यक्ष बिहार राज्य धार्मिक न्यास  वी/ओ 5 कालांतर में यहां माता सीता का मंदिर बना और श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यहां पूजा पाठ करने लगे .. इस मंदिर में सीता राम की दो जोड़ी प्रतिमा के साथ एक ओर लक्ष्मण और उर्मिला दूसरी ओर भरत और मांडवी की प्रतिमा स्थापित है, नीचे में शालिग्राम और हनुमान भी विराजन हैं.. पुनौरा धाम के मुख्य पुजारी महंत कौशल किशोर दास यहां की महिमा का अलौकिक वर्णन करते हैं और कहते हैं कि इतना आनंद की अनुभूति हैंयहां इससे बढ़कर कुछ भी नहीं बाइट 5 कौशल किशोर दास,मुख्य पुजारी पुनौरा धाम  वी/ओ 6 मान्यता है कि इस मंदिर में कुछ भी अभीष्ट फल की कामना हो वह पूरी होती है.. मंदिर में पूजा और सरोवर में स्नान के बाद सभी कामनपुरी होने को लेकर दूर दूर से श्रद्धालु यहनाते हैं बाइट 6 संजय शर्मा,स्थानीय पुजारी वी/ओ 7 इस मंदिर के महंत की समाधि स्थल सरोवर तट पर बनी है ..सरोवर में स्नान और मंदिर में कामना के बाद छह समाधि के ध्यान लगाने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है  वॉक थ्रू रजनीश,जी मीडिया,सीतामढ़ी
1
Report
AMAjay Mishra
Aug 08, 2025 14:18:03
Rewa, Madhya Pradesh:
रीवा। नगर निगम की फर्जी रसीद से अबैध वसूली मामले में एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के ठेकेदार ने रेल्वे ओवरब्रिज के पास संदिग्ध हालात में मौजूद युवक को पकड़ा। युवक की पहचान दुर्गेश सोनी के रूप में हुई है। ठेकेदार का आरोप है कि आरोपी नगर निगम की फर्जी रसीद बनाकर वसूली कर रहा था। मौके पर पकड़े जाने के बाद उसे सीधे सिविल लाइन थाने ले जाया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रसीद के फर्जी होने की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाइट - राजकुमार तिवारी, प्रभारी सिविल लाइन रीवा....
2
Report
RKRaj Kishore Soni
Aug 08, 2025 14:17:50
Raisen, Madhya Pradesh:
एंकर रायसेन के एक निजी स्कूल में नर्सरी के विद्यार्थियों को 'न से नवाज', 'म से मस्जिद', 'क से काबा' पढ़ाए जाने के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने स्कूल में हंगामा किया। इस दौरान कुछ परिजन भी मौजूद थे। परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर के वार्ड 2 स्थित बेबी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे। उन्होंने हिंदी के पट्टी पहाड़े में उर्दू शब्दों का उपयोग किए जाने का विरोध किया। विरोध के बाद स्कूल की प्रिंसिपल आई ए कुरैशी ने गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि इस पट्टी पहाड़े को पहले चेक नहीं किया था। यह पट्टी पहाड़ा भोपाल से मंगवाया गया था और केवल एक ही था। प्रिंसिपल ने बताया कि वे 30 साल से इस स्कूल के माध्यम से सेवा दे रहे हैं। स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं हैं। मामला तब सामने आया जब स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के चाचा ने पट्टी पहाड़े पर ध्यान दिया। उन्होंने देखा कि उसमें 'औ से औरत हिजाब में थी' इसके बाद उन्होंने पेज पलटकर अन्य शब्दों को देखा। उसमें 'क से कबूतर' की जगह 'क से काबा', 'म से मछली' की जगह 'म से मस्जिद' और 'न से नल' की जगह 'न से नमाज' लिखा था। इसके बाद परिजनों ने आपत्ति जताई और पूर्व छात्र नेता शुभम उपाध्याय सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को इस बारे में सूचित किया। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि यह सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ षड्यंत्र है छोटे बच्चों को इस तरीके से भ्रमित कर उनको गलत शिक्षा दी जा रही है। कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात कर स्कूल की मान्यता रद्द करने की बात कही है। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करा कर बाइट = ABVP कार्यकर्ता बाइट = प्रिंसिपल आई ए कुरैशी
1
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Aug 08, 2025 14:17:41
Gariyaband, Chhattisgarh:
स्लग...MAARPIT स्थान... गरियाबन्द एंकर....घटारानी वाटरफॉल में पर्यटकों के साथ हुड़दंग और मारपीट करने वाले 06 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर्यटकों के साथ न केवल हुल्लड़बाजी कर रहे थे, बल्कि महिलाओं और लड़कियों से भी अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फिंगेश्वर थाना पुलिस ने सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है ।सभी आरोपी महासमुंद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटारानी वाटरफॉल में घटित हुआ, जहां आए सैलानियों के लिए यह घटना दहशत भरा अनुभव साबित हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। बाइट 1...गौतम गावड़े थाना प्रभारी फिंगेश्वर
2
Report
HGHarish Gupta
Aug 08, 2025 14:17:25
Chhatarpur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिग न्यूज छतरपुर- क्लास में सोते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल होते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित, मनोज कुमार पाल प्राथमिक शिक्षक मवई घाट का क्लास में बच्चों के सामने कुर्सी पर सोते हुए वीडियो हुआ था वायरल, वायरल वीडियो होते ही जिला शिक्षा अधिकारी आरपी प्रजापति ने टीम का किया था गठन, जांच रिपोर्ट आते ही शिक्षक पर हुई कार्यवाही।
4
Report
PJPurshottam Joshi
Aug 08, 2025 14:17:18
Tonk, Rajasthan:
एकंर-टोंक में के भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में अभियान के प्रभारी संजय जैन ने शिरकत की। 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भाजपा के प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका का दंश आमजन को बताया जाएगा। अभियान प्रभारी संजय जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश भक्ति की भावना को प्रवाहित करना है एवं देश के बंटवारे के दंस को आमजन को बताना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पास देश में ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं।देश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत भाजपा के कार्यकर्ता ही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि भारत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश भारत के पीछे खड़े हैं।सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से हर घर तिरंगा अभियान में जुट जाएं और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें। इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,यात्रा जिला संयोजक व जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, संत कुमार जैन,पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी,यात्रा जिला सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। बाइट 01- चंद्रवीर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा
3
Report
DIDamodar Inaniya
Aug 08, 2025 14:17:09
Nagaur, Rajasthan:
जिला- डीडवाना नावां लोकेशन- नावां शहर रिपोर्टर- मनीष पारीक मो 9928382887 @manishpurohit9 निगम बसों के चालको की मनमानी पड़ रही यात्रियों पर भारी निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्री चालक परिचालक की मनमर्जी से परेशान सरकार ने दिया दो दिन महिलाओ को रक्षा बंधन पर निःशुक यात्रा का तोहफा हो रहा साबित नाकाफी एंकर_ डिडवाना जिले के नावां में इन दिनों निगम बसों के चालक परिचालकों की मनमानी व हठधर्मिता सर चढ़ कर बोल रही है। इन्हें ना साशन का डर है ना प्रसाशन का डर ये बेखोफ नावां से निर्धारित स्थान से गुजरने के बजाय शहर के बस स्टैंड से 4 किमी दूर साम्भर चौराहा मेगा हाइवे से ही सवारियों को उतार कर चले जाते है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जहां महिलाओ को रक्षा बंधन पर दो दिन यात्रा करने का निशुल्क तोहफा तप दे दिया लेकिन जहां ये निगम की बसों के चालक परिचालक है उन्हें किसी के तोहफे से मानो सरोकार ही नही है। जहां राजस्थान सरकार त्योहारों पर निशुल्क महिलाओं के लिए यात्रा करवाने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसें नावां बाईपास से गुजरने से आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नावां बाईपास से मुख्य बस स्टैंड की दूरी लगभग 3 किलोमीटर से अधिक है। आमजन को आर्थिक नुकसान के साथ ही समय की बर्बादी भी हो रही है। निजी वाहन चालक भी मौके का फायदा उठाते हुए मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। समस्या पिछले कई महीनो से लगातार चल रही है इसको लेकर विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन आज दिन तक समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर की मुख्य समस्या को लेकर आमजन में भारी आक्रोश है। शहर वासियों का कहना है कि समस्या का समय रहते अगर समाधान नहीं किया गया तो हम आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सरकार की बसों के चालक परिचालकों की मनमर्जी के चलते आमजन को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। निगम बसों के चालक परिचालको की अगर कोई शिकायत करता है तो वे यात्रियों से अभद्र व्यवहार करते है हर समय झगड़ते रहते है और उलाहना भी देते है कि नावा के लोग हमारी शिकायत करते है तो हम इसी तरह हमारी मनमर्जी से चलने की धमकियां देते है। शहर की जनता आस लगाए बैठी है कि क्या उनकी सरकारी बसे शहर के निर्धारित बस स्टैंड से निकलेगी।
2
Report
RKRupesh Kumar
Aug 08, 2025 14:16:46
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले के पश्चिम वन मंडल की तावड़ी रेंज के कुनखेड़ी गांव के जंगल में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मवेशी चराने गए वृद्ध पर अचानक भालू ने हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान कुनखेड़ी गांव निवासी किशन मर्सकोले के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, किशन मर्सकोले अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे,तभी झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद वृद्ध ने हिम्मत नहीं हारी और भालू का सामना किया। दोनों के बीच कुछ देर तक जबरदस्त मुठभेड़ हुई,जिसके बाद भालू वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया,जहां उनका इलाज जारी है। वन विभाग के अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बाइट - किशन मर्सकोले,घायल वृद्ध
2
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Aug 08, 2025 14:16:39
Goreya Pipar, Chhattisgarh:
एंकर -पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के घर से हाथी की 15 किलो वजनी पीतल की मूर्ति चोरी करने वाले चार आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दअरसल प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के घर से 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा कोठी घर के पोर्च में रखें 15 किलो वजनी पीतल के हाथी की प्रतिमा चोरी की गई थी। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से हाथी के प्रतिमा की टुकड़े बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शरीफ कला ऑटो चलाने के साथ-साथ मजदूरी का भी काम करता है, और नशीला इंजेक्शन लगाने का आदी है। नशीला इंजेक्शन खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होने पर पीतल के हाथी की प्रतिमा की चोरी की गई थी। प्रतिमा के टुकड़े कर आरोपियों के द्वारा 72 सौ रु में बेचा गया था। इन पैसों से आरोपियों के द्वारा डालटेनगंज झारखंड से 220 नग नशीला इंजेक्शन लाया गया था। कुछ का इस्तेमाल खुद के लिए किया गया। वहीं 200 नग इंजेक्शन बचा कर रखा गया था। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। जिसकी कीमत दो लाख रु बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरोध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।  बाईट_01_अमोलक सिंह ढिल्लों_अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक_सरगुजा
3
Report
MGMohd Gufran
Aug 08, 2025 14:16:23
Prayagraj, Uttar Pradesh:
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर संगम नगरी की बाजारों में रौनक, राखी खरीदने के लिए प्रयागराज के बाजारों में दिख रही होड़, भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में दिख रहा उत्साह। एंकर -- भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन कल देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर संगम नगरी प्रयागराज की बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। राखी के बाजार पूरी तरीके से गुलजार है। तमाम बहने अपने भाइयों की कलाई पर बंधने वाले रक्षा सूत्र की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंची है। अलग-अलग किस्म की राखी की खरीदारी की जा रही है। भाई बहनों के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन को लेकर संगम नगरी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखी खरीदने पहुंची महिलाएं और युवतियों का कहना है यह पर्व उनके लिए बेहद खास है। क्योंकि यह भाई बहन के स्नेह और प्यार का पर्व है। ऐसे में यह खास मौका होता है, यह पर्व बहनों को भाईयों से मिलने का एक खास अवसर भी होता है। भाई और बहन सभी पूरे साल भर इस ख़ास पर्व का इंतजार करते हैं और कल इस पर्व को हम सेलिब्रेट करेंगे। इसके लिए बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे हैं। बाइट -- दीपिका, महिला बाइट -- रितिका सिंह, युवती बाइट -- भारती गुप्ता, महिला
3
Report
IKIsateyak Khan
Aug 08, 2025 14:16:14
Danapur, Bihar:
पटना:बिहटा के कई मिठाई की दुकानों में खाद्य विभाग की छापेमारी, आगामी पर्व त्योहार को लेकर विभाग एक्शन में कई दुकानों से विभाग के कर्मियों ने लिया नमूना,छापेमारी के दौरान कई खामियां पाया गया। पर्व त्यौहार को लेकर इन दिनों बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता विभाग एक्शन में दिख रही है। राजधानी पटना के बिहटा में खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में बिहटा के कन्हौली बाजार के कई मिठाई के दुकान में अचानक छापेमारी की गई।जहां छापेमारी के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।कन्हौली बाजार के बाबा स्वीट्स,न्यू सलोनी स्वीट्स,के अलावा और भी कई मिठाई के दुकान शामिल है। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी मौजूद थी। इधर छापेमारी को लेकर पटना जिला फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विभाग लगातार पर्व त्यौहार को लेकर इस तरह की कार्रवाई करती है और आज बिहटा के कन्हौली बाजार के चार से पांच मिठाई की दुकान में कार्रवाई की गई है जहां सभी दुकान से नमूने लिए गए हैं उसे जांच के लिए भेजा जाएंगे। इसके अलावा जांच के क्रम में कई मिठाई की दुकान में कई कमियां पाई गई कई दुकान में तो पनीर काफी दिन पुराना था। उसका भी सैंपल लिया गया है जांच में जो भी रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर विभाग कार्रवाई करेगी। आगे इंस्पेक्टर ने बताया कि पर्व को लेकर काफी दुकानदार पहले से ही मिठाई बनाकर स्टॉक कर लेते हैं यह सरासर गलत है इसकी भी जांच की गई है और कई दुकान में तो पाया भी गया कि मिठाई काफी दिन पहले बनाया गया और उसे बेचा जा रहा था उसका भी नमूना लिया गया है आगे भी इस तरह की कार्रवाई विभाग के तरफ से पूरे जिले में जारी रहेगा ।आगे उन्होंने ने बताया की आज कुल कन्हौली बाजार में पांच दुकान में छापेमारी की गई सभी दुकान से नमूने लिए गए हैं और जांच के लिए भेजा गया है। BYTE अजय कुमार फूड इंस्पेक्टर
2
Report
Aug 08, 2025 14:16:13
Nagar Khas, Uttar Pradesh:
बस्ती जिले के डुहवा स्थित इफको केंद्र पर यूरिया खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ बस्ती जिले के डुहवा स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार को यूरिया खाद लेने के लिए हजारों किसान सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए। धान और गेहूं की फसल में खाद की जरूरत बढ़ने के कारण केंद्र पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती की, जिससे वितरण प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।
1
Report
Advertisement
Back to top