Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ayodhya224123

अयोध्या में सावन मेला: सुरक्षा के लिए एसपी चक्रपाणि का रूट मार्च!

PKPravesh Kumar
Jul 11, 2025 16:05:45
Ayodhya, Uttar Pradesh
Anchor - बाबा भोले का सावन माह शुरू हो चुका है। अयोध्या में श्रद्धालु आने लगे हैं। ऐसे में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चौक एरिया में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च निकालकर अवाम को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। लोगों को बताया गया कि वे सुरक्षित हैं। किसी तरह के अफवाह से बचे। सावन मेले को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।भारी वाहनों का डाइवर्ट भी किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी के बहकावे में न आए। अयोध्या में एक महीने सावन मेला चलता है जिसको लेकर जिला प्रशासन व्यापक तैयारी कर रहा है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सावन मेले लेकर तहत पुलिस विभाग की तैयारी है। श्रद्धालु अयोध्या आए सुरक्षित सरयू स्नान करें। नागेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करें। राम लला हनुमानगढ़ी व अन्य मंदिरों का दर्शन पूजन करें और सुरक्षित एक अच्छे अनुभव के साथ अपने घर को वापस लौटे। Byte - चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सिटी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top