Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

सतीश पुनिया का सरोदा दौरा: महंत की माताजी के निधन पर भावुक पगड़ी रस्म!

ASAkhilesh Sharma
Jul 14, 2025 09:33:37
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा-सागवाडा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाडा हेडलाइन- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का सरोदा दौरा, महंत अच्युतानंद महाराज की माताजी के निधन के पगड़ी रस्म कार्यकम में लिया भाग एंकर इंट्रो- प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान भाजपा नेता सतीश पुनिया सरोदा गाँव पहुंचे जहा उन्होंने बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की माता के निधन पर आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम में भाग लिया | इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए शोक सन्देश को पढकर सुनाया | बॉडी- पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया आज डूंगरपुर जिले के सरोदा गाँव पहुंचे | उनके साथ पूर्व सांसद कनकमल कटारा, सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ओर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल भी साथ रहे | इस मौके पर सभी भाजपा नेता बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानन्द महाराज के निवास पर पहुंचे और महंत की माताजी की निधन पर आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम में भाग लिया | इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया सहित अन्य भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त महंत व उनके परिवार को सांत्वना दी | वही भाजपा नेता सतीश पुनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए शोक सन्देश को पढ़कर सुनाया | इसके साथ ही पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने सीएम भजनलाल शर्मा और जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड का शोक सन्देश पढ़कर सुनाया | अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top