Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

बिहार में चक्का जाम: मतदाता पुनरीक्षण पर बड़ा विरोध!

JCJitendra Chaudhary
Jul 09, 2025 04:31:44
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य पिछले एक महीने से युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है। इस मतदाता पुनरीक्षण कार्य का विरोध अब सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के तमाम घटक दलों ने चक्का जाम का ऐलान किया है। इसी कड़ी में आज बेगूसराय में भी आज चक्का जाम का खासा असर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा माले, कांग्रेस एवं जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता अन्य वाम दलों ने चक्का जाम को लेकर बेगूसराय के सड़कों उतारकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।वहीं कई जगहों पर सड़क जाम कर चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नेता और कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों ने सरकार और चुनाव आयोग से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का मांग किया है। और साथ ही साथ आरोप लगाया है कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है ,ताकि बड़ी संख्या में लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया जाए। बेगूसराय सहित कई इलाकों में बिहार बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है। WT जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top