Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803108

बिहार में राजद का बड़ा आंदोलन: 9 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान!

RKRishikesh Kumar
Jul 08, 2025 16:04:18
CHANDI, Harnaut, Bihar
स्लग।मशाल जुलूस न्यूज लोकेशन।नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क।बिहार एंकर:मतदाता सूची पुनरीक्षण में हो रही घोर अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आगामी 9 जुलाई को बिहार बंद और चक्का जाम का आह्वान किया है। राजद नेत्री आयशा फातिमा ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक बताया है।बिहार बंद की पूर्व संध्या पर बिहारशरीफ के देवीसराय चौक से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा एक मसाल जुलूस निकाला गया।जुलूस में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं, जिससे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना को ठेस पहुंच रही है।राजद नेत्री आयशा फातिमा ने कहा कि अगर यह पुनरीक्षण कार्य लोकसभा चुनाव के समय होता तो ज्यादा बेहतर और सुनिश्चित होता। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के कारण कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनके मतदान अधिकार पर ग्रहण लग जाएगा। बाइट। टुप टूप मल्लिक राजद बाइट।मनोज यादव राजद बाइट।पप्पू खान राजद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top