Back
गोंडा में राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला 10,000 रिश्वत के साथ गिरफ्तार
AKAtul Kumar Yadav
Sept 12, 2025 10:50:19
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान से ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों कर्नलगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को एंटी करप्शन की टीम देहात कोतवाली लेकर की आई है। जहां पूछताछ कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राजस्व निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कर्नलगंज तहसील के अंतर्गत शाहपुर के रहने वाले किसान रामकुमार द्वारा धारा- 24 के अंतर्गत न्यायालय में वाद दायर करके पैमाइश कराई जाने की मांग की गई थी। न्यायालय द्वारा राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को धारा 24 के अंतर्गत रामकुमार की जमीन की पैमाइश करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के बावजूद राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला द्वारा धारा-24 के अंतर्गत पैमाइश करके रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही थी। कई बार पीड़ित रामकुमार राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला के पास गए तो उनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर के पीड़ित रामकुमार द्वारा गोंडा के एंटी करप्शन थाने में लिखित शिकायत दे करके कार्रवाई की मांग की गई थी। जहां आज गोंडा एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की टीम द्वारा कर्नलगंज तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवास से ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला शक्तिनगर इंदिरा नगर लखनऊ के रहने वाले हैं। एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल थाने की पुलिस द्वारा राजस्व निरीक्षक संजय शुक्ला का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
3
Report
ASArvind Singh
FollowSept 12, 2025 13:18:450
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 12, 2025 13:18:32Noida, Uttar Pradesh:पहाड़ी से नीचे उतरने के बाद प्यासे जवानों को zee की टीम ने पिलाई पानी..
0
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 12, 2025 13:18:220
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:17:000
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:180
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 12, 2025 13:16:040
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowSept 12, 2025 13:15:480
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 12, 2025 13:15:36Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI POLICE BURST CAMEL SMUGGLING GROUP, SEIZE 42 CARTONS OF ILLICIT LIQUOR AT NEB SARAI/ VISUALS
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 13:15:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 13:14:049
Report
4
Report
4
Report