Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaisalmer345001

जैसलमेर में बच्चों के साथ नजर आया दुर्लभ इंडियन कोर्सर पक्षी!

Shankar Dan
Jul 01, 2025 08:04:33
Jaisalmer, Rajasthan
जिला - जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-लाठी रिपोर्टर -शंकर दान मोबाइल -9799069952 देगराय ओरण में दो बच्चों के साथ नजर आया इंडियन कोर्सर पक्षी लाठी, जैसलमेर पक्षी और वन्यजीव बाहुल्य लाठी क्षेत्र के देगराय ओरण में दक्षिण और पूर्व दिशा से उड़कर आने वाले इंडियन कोर्सर पक्षी अपने बच्चों के साथ दिखाई दिए हैं।इन पक्षियों का घोसला पथरीली सतह पर बिना किसी घास फूस के बना हुआ होता है। इसके अंडे का रंग जैसलमेर की पथरीली जगहों विशेषकर गोल पत्थरों जिन्हें स्थानीय बोली में गैंगचिया और सरकारी भाषा में पी ग्रेवल कहते हैं, रंग उनसे मिलता-जुलता है, इसलिए यह उन पर सुरक्षित रहते हैं। वन्यजीव प्रेमी सुमेरसिंह भाटी ने बताया कि मानसून से पहले घास के मैदानों और नदी किनारे के खुले मैदानों का यह पक्षी दक्षिण व पूर्व दिशा से जैसलमेर में आकर प्रजनन करता है। उन्हें बड़ा करता है और मानसून के चले जाने के बाद नए जन्में सदस्यों के साथ दक्षिण व पूर्व में उड़ जाता है। रविवार को वे अपने कुछ साथियों के साथ देगराय ओरण में वन्यजीव को देखने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें इंडियन कोर्सर पक्षी अपने बच्चों के साथ घोंसले में दिखाई दिए हैं। भाटी ने बताया कि दक्षिण भारत के पक्षी व पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो यह पक्षी तेजी से कम हो रहा है और दक्षिण भारत में जहां कभी यह बड़ी संख्या में मौजूद था अब इसे देखना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसा दिखता है इंडियन कोर्सर वन्यजीव प्रेमी सुमेरसिंह भाटी ने बताया कि इंडियन कोर्सर एक मध्यम आकार का पक्षी होता है। इसकी लंबाई 20 से 25 सेमी है। ऊपरी भाग भूरे और पूंछ सफेद रंग की होती है। मुकुट गहरा चमकीला रूफस होता है। आंख पर काली-पट्टी होती है जो चोंच के आधार पर शुरू होती है। ठोड़ी और निचले गाल क्रीम रंग के होते हैं। काली चोंच नीचे की ओर थोड़ी घुमावदार होती है। इसके लंबे पैर सफेद और चमकदार होते हैं। बाइट -सुमेरसिंह भाटी,वन्यजीव प्रेमी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement