Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaurela-Pendra-Marwahi495119

कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, भाजपा पर आरोपों की बौछार!

DURGESH BISEN
Jul 01, 2025 15:04:44
Pendra, Chhattisgarh
दुर्गेश सिंह बिसेन / जी मीडिया / पेंड्रा / स्लग कांग्रेस / 1-7- 25 / एंकर स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, पुलिस बैरिकेड तोड़कर सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ते हुए हर्डल पर चढ़ गए हालांकि, पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। Vo 1 प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने किया उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है, तब से आम जनता, विशेषकर किसान, छात्र, मजदूर और मरीज सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में कभी खाद-बीज की किल्लत नहीं हुई, बिजली बिल हाफ था और बिजली की कटौती नहीं होती थी, लेकिन आज हालात बदतर हो गए हैं। "किसान खाद के लिए परेशान हैं, बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिला अस्पताल एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। सरकारी डॉक्टर निजी अस्पतालों से मिलीभगत कर मरीजों को वहां भेज रहे हैं। रेत के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। और तो और, पेंड्रा बाईपास जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया था, वो आज तक अधूरा है, जबकि दो बार बजट पास हो चुका है, परंतु अब तक स्वीकृति नहीं दी गई।" बाइट :- उत्तम वासुदेव जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही पूर्व विधायक के.के. ध्रुव ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता जवान, किसान और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि जिले में रेत खदानों की स्वीकृति नहीं है, बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, और कई आत्मानंद स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जो शिक्षा के अधिकार का हनन है। "कांग्रेस सरकार के समय 750 आत्मानंद स्कूल खोले गए थे, लेकिन आज भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य और बिजली-पानी की स्थिति भी दयनीय हो चुकी है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगे चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।" बाइट :- उत्तम वासुदेव कांग्रेस जिला अध्यक्ष Vo 2:- वही पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए थे अपनी मांगों का राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा है.. बाइट श्याम सिंदार एसडीओपी पेंड्रा बाइट ऋचा चंद्राकर एसडीएम पेंड्रा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और सरकार ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement