Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद में रामजीलाल सुमन ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल!

PKPREMENDRA KUMAR
Jul 26, 2025 17:45:13
Firozabad, Uttar Pradesh
Location--Firozabad Name--Premendra kumar Feed transfar by 2c ( 2607ZUP_FZB_BAYAN_R1) Date--26/07/2025 रामजीलाल सुमन का बयान Anc - यूपी के फिरोजाबाद में आरक्षण दिवस संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर की बात प्रश्न--- चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण में लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते है। उत्तर--- बिहार में साजिशन जो प्रतिपक्ष के मतदाता हैं जो धर्मनिरपेक्ष पार्टियों हैं उनके समर्थक मतदाताओं को मतदान से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है आप सब लोग जानते हैं कि अभी तो 2024 का चुनाव हुआ है 2024 के चुनाव में मतदाता सूची को दुरुस्त किया गया था 14 विकल्प हमारे पास फिर मौजूद है हमें खुद पता नहीं हम कब पैदा हुए और उनसे यह पूछा जा रहा है कि तुम्हारे पिताजी कब पैदा हुए यह चुनाव आयोग कठपुतली बना हुआ है भारतीय जनता पार्टी का यह चाहते हैं कि प्रतिपक्ष का जो मतदाता है वह मतदान करने से वंचित रह जाए यह हथकंडे है चुनाव हराने के और कुछ नहीं। प्रश्न--- ब्रजेश पाठक का ने कहा है अखिलेश यादव दिशाहीन हैं। यूपी अब बदल गया है उनके लिए अब यहां कोई जगह नहीं बची। उत्तर--- मैं बृजेश पाठक की बुद्धि के लिए प्रार्थना कर सकता हूं अखिलेश यादव अपनी जिम्मेदारी को जानते हैं और हमें फख्र है की अखिलेश यादव हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बखूबी अपने दायित्व का निर्बहन कर रहे हैं। प्रश्न--- CDS अनिल चौहान का कहना है ऑपरेशन सिंदूर जारी है इसलिए सैन्य तैयारियां उच्चतम स्तर पर होनी चाहिए। उत्तर--- सेना कब तैयार नही थी सेना तो तैयार थी ऑपरेशन सिंदूर में सेना जीती है मोदी हारे हैं सेना के शौर्य को तो आपने ट्रम्प के दबाब में रोका सेनाओं को मैं सलाम करता हूँ लेकिन जो राजनैतिक फैसला लिया गया पूरे देश ने नरेंद्र मोदी से कहा था कि हम साथ है आप आतंकवाद से लड़िये तो किससे पूछ कर युद्धविराम कर दिया गया। प्रश्न--- ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पर संसद की कार्यवाही रोकी गई। उत्तर--- संसद में गतिरोध हुआ लेकिन संसद चलाने की जिम्मेदारी अकेले प्रतिपक्ष की नही है सत्तारूढ़ पार्टी की भी है जब जनता से जुड़े हुए सवालों पर सरकार का रवैया सकारात्मक नही होता तो प्रतिपक्ष की मजबूरी हो जाती है हम चाहेंगे जनता से जुड़े हुए सवालों पर सरकार सकारात्मक बने। प्रश्न--- धर्मपरिवर्तन के खुलासे हो रहे हैं कई मामले निकल कर आ रहे हैं। उत्तर--- मैं एक दो चीजों की बात नही कर सकता जहां लालच से धर्मपरिवर्तन हो रहा है या किसी और कारणों से धर्मपरिवर्तन हो रहा है हम उसका विरोध करते है लेकिन जो सनातन को मानने वाले लोग हैं हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग हैं उनको ये समझना चाहिए कि जबतक हिन्दू धर्म मे विषमता रहेगी समता का भाव नही आएगा स्वामी विवेकानंद महात्म गांधी दोनों ने कहा था की अगर ये धर्म समानता का धर्म नही बन सकता हिन्दू धर्म के लोगों ने अगर छुआछूत का दौर जारी रखा तो धर्मपरिवर्तन करने से कोई माई का लाल रोक नही सकता । प्रश्न--- यूपी सरकार स्कूल बंद कर रही है। उत्तर--- सरकार स्कूल बंद कर रही है लेकिन शराब की दुकानें खोल रही है 26 हजार स्कूल बंद किये जा रहे हैं और जरूरी शिक्षा व अनिवार्य शिक्षा का जो कानून बना था 2009 में उसमें एक व्यवस्था थी बच्चों को पढ़ने के लिए एक किलोमीटर से दूर स्कूल नही होगा इसे ताक पर रखकर सरकार स्कूल बन्द कर रही हैं और मजेदार बात ये है बिना किसी मानक के प्राइवेट स्कूल खोले जा रहे हैं जब प्राइवेट स्कूल खुलेंगे तो सरकारी स्कूल बंद होंगे। प्रश्न--- अखिलेश यादव के मस्जिद में जाने पर भाजपा प्रश्नचिन्ह लगा रही है। उत्तर--- अखिलेश यादव जी अपने रामपुर के सांसद से वहां मिलने गए थे जो धार्मिक स्थान होते हैं उनको चलाने के लिए एक कमेटी होती है हिंदी में इसे सचिव व उर्दू में इंतजामिया कमेटी कहते हैं अखिलेश जी क्या कब्जा करने गए थे मस्जिद पर अखिलेश जी क्या दफ्तर खोलने गए थे बीजेपी के लोगों से मेरा अनुरोध है योगी बाबा जो मठ में रहते हैं निवास करते हैं इनको मठ से निकाल दो। प्रश्न--- मायावती ने कहा है कि पिछडों के साथ कांग्रेस और जातिवाद पार्टियों ने सबसे ज्यादा शोषण किया है। उत्तर--- न तो मैं मायावती की पार्टी में हूँ न कॉंग्रेस पार्टी में हूँ तो मेहरबानी करके ये सवाल राहुल गांधी व मायावती जी से पूछें जहां तक समाजवादी पार्टी का सवाल है समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता है पिछड़ों दलितों व अल्पसंख्यको के लिए हम अपनी पार्टी का संचालन इसी आधार पर कर रहे हैं दूसरे दल के लोग क्या सोचते हैं क्या करते हैं इसका हमसे कोई लेनदेना नही है। प्रश्न--- 28 तारीख से सदन चलेगा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी विपक्ष क्या सवाल करेगा। उत्तर--- ऑपरेशन सिंदूर पर हम ये पूछना चाहेंगे कि जब आपने नोटबन्दी की धारा 370 हटाई तो आपने कहा था की हमने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है सरकार को जबाब1 सेना है पहलगाम जैसी जगह पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नही थी ये आतंकवादी घटनाए क्यो हुई है सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नही सकती और पूरी दुनिया जानती है कि ट्रम्प के दबाब में आपने युद्ध विराम किया था मैं पूछना चाहता हूं के देश के लोगों ने कहा था कि आतंकबाद से निपटने के लिए पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। प्रश्न--- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी पर बयान दिया था आप कैसे देखते हैं। उत्तर--- जो कथावाचक है ये बीजेपी के एजेंट हैं और उसी रूप में इनकी बातों को लेना चाहिए ये दिमागी तौर से पागल है इससे ज्यादा मैं कुछ कहना नही चाहता। Byte-- रामजीलाल सुमन (सपा राज्य सभा सांसद) Premendra kumar Zee up/uk, firozabad 9720626609,9456460660
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Jul 27, 2025 03:47:43
Jaipur, Rajasthan:
खबर:-TV_KHABAR जिला:-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:-विराटनगर रिपोर्टर:-Amit_Yadav इन्फॉर्मर:-गोपी_चन्द_योगी लोकेशन:-विराटनगर(कोटपूतली) Mob:-8949522987 Twitter:-@amitktp888,@gopiyogi13 इंट्रो:-भाबरू(कोटपूतली-बहरोड़).....कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर क्षेत्र के भाबरू गांव से जी मीडिया की खबर ने एक बार फिर जिम्मेदारों को आईना दिखा दिया है। स्कूल भवन पर 'जयपुर जिला' लिखा देखकर जब जी मीडिया ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया, तो आखिरकार गहरी नींद में सो रहे जिम्मेदारों की नींद टूट ही गई। खबर प्रसारित होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्कूल भवन की पट्टिका से 'जयपुर जिला' हटवाकर अब सही नाम कोटपूतली-बहरोड़ जिला अंकित करवा दिया है।
3
Report
ACAshish Chaturvedi
Jul 27, 2025 03:47:33
Karauli, Rajasthan:
पिकअप और वैन की भिड़ंत में चार की मौत मामला, सांसद पहुंचे अस्पताल, घायलों से मिले, करौली। करौली हिंडौन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार की मौत और 10 लोगों की घायल होने के मामले में जानकारी मिलने के बाद करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव करौली अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर कुशल क्षेम पूछी तथा उपचार की जानकारी ली। साथ ही चार महिलाओं की मौत पर संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को करौली-हिंडौन मार्ग पर गुडला गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी पिकअप और वैन की टक्कर हो गई थी, जिसमें चार महिलाओं की मौत और 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद कुछ घायलों का करौली जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव जिला अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
2
Report
UCUmesh Chouhan
Jul 27, 2025 03:46:49
Jhabua, Madhya Pradesh:
झाबुआ के बामनिया में छात्रों के दो गुटों में हो रही मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा हैं... वायरल वीडियो में दिख रहा हैं की आपस मे दो गुटों के छात्र कैसे भिड़ रहे है और लात घुसे से बीच चौराहे एक दुरो पर वार कर झगड़ रहे हैं... और लोग तमाशाई बन कर देख रहे हैं...फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं... देखा जाय तो वायरल वीडियो में छात्र नाबालिक दिखाई दे रहे
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Jul 27, 2025 03:46:34
Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर जमीन विवाद को लेकर बदो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष जमीन जोतने की बात पर शुरू हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप। एक दुसरे पर फावड़े और लाठी डंडे से किया गया प्रहार। घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल , दोनों को इलाज के लिये भेंजा गया मेडिकल कालेज। पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों पर बलवा का केस दर्ज कर जांच शुरू कीया । त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के गोवर्धन पुर गांव का मामला।
0
Report
ACAshish Chaturvedi
Jul 27, 2025 03:46:28
Karauli, Rajasthan:
लोकेशन- सपोटरा इन्फॉर्मर-विनोद कुमार जांगिड़ मोबाइल - 9694649680 ट्विटर - @jangidvinod121 सपोटरा इलाके में तेज हवा के साथ हुई बारिश से गिरा मकान , गनीमत रही परिवार के सदस्य दूसरी जगह पर खा रहे थे खाना इसलिए नहीं हुई कोई जनहानि, ग्राम पंचायत चौड़ागांव निवासी रामसहाय धोबी पुत्र घिस्या धोबी का मकान गिरने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रात्रि को भरभरा कर मकान गिरने से घरेलू सामान हुआ चकनाचूर, पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराने की उठाई मांग,
0
Report
MDMahendra Dubey
Jul 27, 2025 03:46:10
Damoh, Madhya Pradesh:
खाद औऱ सीमेंट से भरे ट्रक नदी के पुल पर टकराये एक कार भी आई गिरफ्त में.. एंकर/ दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर बीती रात फिर एक सडक हादसा सामने आया है जब दो ट्रक आमने सामने से टकरा गए जबकि एक ट्रक के पीछे चल रही एक कार भी हादसे का शिकार हुई है। ये सडक हादसा नरसिंहगढ़ में सुनार नदी के पुल पर हुआ है। देर रात दमोह से सीमेंट और दिल्ली से खाद भरकर दो ट्रक आमने सामने से आ रहे थे कि नदी के पुल पर बैठे जानवरो को बचाने की कोशिश ने ट्रक आमने सामने आए और जबरदस्त तरीके से टकरा गए जबकि छतरपुर तरफ से आ रही ट्रक के पीछे की कार भी ट्रक से टकराई। इस हादसे में दोनो ट्रक ड्रायवर घायल हुए है जिन्हें पुलिस ने अस्प्ताल पहुंचाया वहीं अलसुबह तक चले प्रयासों के बाद पुल से दोनो ट्रकों को हटाया गया है ताकि आवागमन सुचारू रूप से चल सके।
0
Report
RKRupesh Kumar
Jul 27, 2025 03:46:02
Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल के कोसमी इलाके में देर रात 3 बजे 33 केवी की बिजली लाइन रेलवे की ओएचई केबल पर गिर गई। इससे रेलवे के दोनों ट्रैक की ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। सूचना मिलते ही नागपुर रेल मंडल की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई लाइन दुरुस्त कर ट्रैकों को चालू किया गया। घटना के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, लेकिन अब यातायात व्यवस्था सामान्य हो चुकी है।
0
Report
WJWalmik Joshi
Jul 27, 2025 03:45:51
Jalgaon, Maharashtra:
Jalgaon,Reporter-Walmik Joshi AV FEED ON  2C SLUG- 2707ZTJALG_UJJWAL_NIKAM_RALLI Assigned by - Date- 27 -07-25 File _VDO 4Photo Byte - जळगाव राज्यसभेची शपथ घेतल्यानंतर ऍड. उज्वल निकम यांचे प्रथमच जळगाव मध्ये आगमन Ancr - राज्यसभा सदस्य पदाची शपथ घेतल्यानंतर ॲड. उज्वल निकम हे प्रथमच जळगाव मध्ये आले असून जळगाव रेल्वे स्थानकावर उज्वल निकम यांचे कार्यकर्त्यांकडून जल्लोषात स्वागत करण्यात आले. रेल्वे स्थानकावर डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या पुतळ्यास पुष्पहार अर्पण करून अभिवादन करत रेल्वे स्थानकापासून ढोल ताशांच्या गजरात ॲड. उज्वल निकम यांची मिरवणूक काढण्यात आली.
0
Report
JKJitendra Kanwar
Jul 27, 2025 03:45:47
Chhattisgarh:
बलौदाबाजार ब्रेकिंग रील बनाने के चक्कर में युवकों की लापरवाही पड़ी भारी सिरपुर रोड पर स्थित धसकुंड जलप्रपात में ऊंचाई से कूद रहा युवक गंभीर रुप से घायल बलौदाबाजार के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज धसकुंड जलप्रपात पर ग्राम छेरकापुर निवासी तीन युवक गए थे घूमने जलप्रपात से छलांग लगाने के दौरान हुआ हादसा जलप्रपात पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने पर युवक करते है मनमानी
0
Report
NGNakibUddin gazi
Jul 27, 2025 03:45:40
Jalabaria, West Bengal:
ভেসেল থেকে মুরিগঙ্গা নদীতে ঝাঁপ দিল এক ব্যক্তি 270725ZG_DH_SAGOR নকিব উদ্দিন গাজী রাতে শেষ ভেসেল এ যাওয়ার পথে গঙ্গাসাগরের মুড়িগঙ্গা নদীতে এক ব্যক্তি নদীতে ঝাঁপ দিয়ে তলিয়ে যায়। রাতভর খোঁজাখুঁজি করলেও ওই ব্যক্তির কোন খোঁজ মেলেনি ঘটনাটি ঘটে দক্ষিণ 24 পরগনা গঙ্গাসাগর কচুবেড়ে লট নাম্বার এইট, কাকদ্বীপ লট নাম্বার ৮ থেকে শনিবার দিন রাতে শেষ ভেশেলে করে গঙ্গাসাগরে কচুবেড়িয়া তে যাচ্ছিল মাঝ নদীর ভেসেলটা যেতেই এক অজ্ঞাত পরিচয় ব্যক্তি হঠাৎই ভেসেল থেকে ঝাঁপ দেয় নদীতে থাকা যাত্রীরা চেঁচামেচি শুরু করে জোয়ারের জলে তোরে ভেসে যায় ওই ব্যক্তি রাতভর চেষ্টা করেও কোন উদ্ধার করা যায়নি এখনো নিখোঁজ ওই ব্যক্তি, তবে এখনো পর্যন্ত পুলিশ সূত্রে জানা গেছে ওই ব্যক্তির কোন খোঁজ মেলেনি কোথায় বাড়ি কোথায় যাচ্ছিল তা এখন জানা যায়নি রবিবার সকাল থেকে শুরু হয়েছে তল্লাশি এখনো পর্যন্ত কোনো খোঁজ মেলেনি ওই ব্যক্তি
0
Report
SKSunny Kumar
Jul 27, 2025 03:31:44
Patna, Bihar:
पटना रिपोर्टर Sunny राज्य में मानसून सक्रिय है। इससे पटना सहित पुरे राज्य में तेज हवा के साथ रुक रुक कर बारिश होर ही है। शनिवार को दक्षिण-मध्य भागों में भारी बारिश हुई है। पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे.. 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होते रही। शाम होते-होते बारिश हो गईं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार तक राज्य के अधिकांश इलाकों में 'मानसून सक्रिय रहेगा। धीरे-धीरे मानसून कमजोर होगा। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है 30 जुलाई के बाद एक बार फिर से राज्य का तापमान ऊपर चढ़ेगा.... Wt, visual....
1
Report
ANAbhishek Nirla
Jul 27, 2025 03:31:40
Jamui, Bihar:
जमुई:एक तरफ़ बिहार सरकार शिक्षा में सुधार और तकनीकी संसाधनों में बदलाव सहित कई अन्य कार्यों के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है वहीं दूसरी और नवीन प्राथमिक विद्यालय सगदाहा मंडल टोला 1995 में इसकी स्वीकृति उस समय के तत्कालीन मंत्री सह विधायक अर्जुन मंडल के द्वारा कराई गई थी उसके बाद 2007 में स्कूल की नई बिल्डिंग बनाई गई जिसमें एक से पांच तक के 30 छात्र छात्राओं को पढ़ाई जा रही है।बड़ी बात यह है कि स्कूल की आज तक बाउंड्री नहीं हुई है। न ही कैंपस की जमीन पर मिट्टी भराई जिस वजह से न ही शौचालय की कोई व्यवस्था है। बरसात के दिनों में बच्चे सहित स्कूल में कार्यरत शिक्षिका और रसोईया को तालाब बने गड्ढे से होकर जानी पड़ती है जिसका वीडियो में साफ साफ़ देखा जा सकता है। वहीं शिक्षिका संगीता कुमारी ने बताया कि हमारे नियुक्ति 2012 से यहां पर है तब से लगातार बरसात के दिनों में इसी तरह पानी से होकर स्कूल आते हैं यहां तक के बच्चे भी इसी पानी से होकर आते हैं बरसात के दिनों में काफी डर और भाई का माहौल बना रहता है कि कोई बच्चे पानी में ना डूब जाए या फिर सांप बिच्छू का भी आसान का बनी रहती है। बच्चों ने भी कहा कि गर्मी के दिनों में तो हम लोग सोच के लिए नदी चले जाते हैं लेकिन बरसात के दिनों में खेतों में जाना पड़ता है जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सरकार से मांग करते हैं कि हम लोग के स्कूल में एक शौचालय और बाउंड्री कर दिया जाए ताकि स्कूल कैंपस में पानी ना जम पाए जिससे हम लोगों को आने जाने में सुविधा हो जिससे पढ़ाई बाधित न हो सके। वही ग्रामीणों ने भी कहा कि बच्चों सहित शिक्षिकाओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हम लोग लगातार कई वर्षों से इस तरह की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग के लोग ओरिजिनल प्रतिनिधि कि किसी के द्वारा हम लोगों की सुध नहीं ली जा रही है। जिला पदाधिकारी और तमाम जिले के अधिकारियों से आग्रह करते हैं जल्द से जल्द इस मामले का निपटारा कराया जाए ताकि बच्चों को आने जाने में असुविधा ना हो सके। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारीदया शंकर सिंह ने कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया स्कूल कैंपस में मिटटी भराई या फिर बाउंड्री वाल का निर्माण सहित कार्य मनरेगा के तहत कराई जाती है जिसको लेकर उप विकास आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराई जाएगी इसके बाद पूरे समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। बाइट.....सुनीता कुमारी, शिक्षिका बाइट.....ग्रामीण बाइट.....रसोईया, बाइट.....छात्र
2
Report
MSMrinal Sinha
Jul 27, 2025 03:31:35
Giridih, Jharkhand:
एभीबी : गिरिडीह में आज सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक अनियंत्रित नेक्सा (चार पहिया ) वाहन बिजली पोल से जाकर टकरा गया. वाहन की स्पीड इतनी तेज थी की बिजली पोल पूरी तरह से टूट कर गिर गया, हालांकि गनीमत यह रही की वाहन का बैलूण खुल गया ओर वाहन पर सवार लोगों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना के बाद शहरी क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड़ की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गयी. घटना के बाबत बताया गया की आज सुबह एक नेक्सा चार पहिया वाहन पर सवार होकर पांच लोग पटना से टाटा (जमशेदपुर ) जा रहें थें, इसी दौरान जब इनकी गाडी गिरिडीह शहर के कालीबाड़ी रोड़ होते हुए जा रही थी की अचानक वाहन का चालक अपना नियंत्रण खो दिया ओर सीधे कालीबाड़ी चौक पीएनबी बैंक के सामने स्थित एक बिजली के पोल पर टक्कर मार दी, घटना के बाद बिजली का पोल पूरी तरह से टूट कर गिर गया ओर कार सवार लोगों को चोट आ गयी. आनन - फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस की टीम भी मौक़े पर पहुंच गयी ओर कार को अपने कब्जे में ले लिया. बाईट : कार सवार मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
1
Report
Jul 27, 2025 03:31:23
Chandausi, Uttar Pradesh:
संभल जिले के कैला देवी थाना इलाके के बरखेड़ा सोनक पुर गांव में घर से निकली 12 साल की नाबालिग का शव दूसरे गांव में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है , मृतक लड़की के परिजनों ने नाबालिग की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है । शव मिलने की सूचना पर मौके पर मौके पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम जांच को भेजने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है ।
3
Report
SKSwadesh Kapil
Jul 27, 2025 03:31:22
Alwar, Rajasthan:
एंकर ,विजुअल ,बाइट झालावाड़ में हाल ही में 7 बच्चों की स्कूल भवन गिरने से हुई मौत के बाद जहां सरकार और प्रशासन शिक्षा विभाग के जरिए पुराने स्कूल भवनों की जांच और मरम्मत की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं अलवर शहर के रूपवास क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्बन की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. इस विद्यालय का बरामदा और कई कक्ष क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती जुमनानी और पूर्व प्रधानाध्यापिका कृपा शर्मा का कहना है. कि दो वर्ष पूर्व भवन की मरम्मत करवाई गई थी. लेकिन बरामदे में अब भी गहरी दरारें है. और इसकी स्थिति दिन-ब-दिन और बिगड़ती जा रही है. कुछ कक्ष पहले ही तुड़वाए जा चुके हैं. जिनकी वजह से बाकी कमरों में सीलन की समस्या बनी हुई है. यह विद्यालय आठवीं तक संचालित होता है. और अंग्रेजी माध्यम में कक्षाएं चलती हैं.हालांकि केवल आठवीं कक्षा हिंदी माध्यम में संचालित हो रही है. भवन में केवल तीन कक्ष होने की वजह से 81 छात्रों को बैठाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस जर्जर अवस्था को लेकर विद्यालय प्रशासन ने राज्य समग्र शिक्षा अभियान (रमसा) को भी अवगत करा दिया है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसी स्थिति में बच्चों की जानजोखिम में डालकर पढ़ाई कराना एक बड़ी चिंता का विषय बन चुका है. स्थानीय प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की जा रही है. बाइट _भारती जुमनानी, प्रधानाध्यापिका
2
Report
Advertisement
Back to top