Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

बरसात ने रावी कॉलोनी में मचाई तबाही, 600 एकड़ फसल हुई खराब!

DARSHAN KAIT
Jul 01, 2025 09:04:59
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :बरसाती पानी से गांव रावी कॉलोनी में लगभग 600 एकड़ फसल हुई खराब, घरो में भी भरा पानी,घर के सामान का हुआ नुकसान,ग्रामीण ने मुआवजा की मांग कुरुक्षेत्र: बरसाती पानी से शाहाबाद के कई गांव में हजारों एकड़ फसल खराब हो चुकी है। बरसाती पानी से गांव रावी कॉलोनी में भी लगभग 600 एकड़ फसल खराब हो चुकी है। गांव रावी कॉलोनी के लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। जिससे घर के सामान का भी काफी नुकसान हो गया है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष उनके गांव में मानसून के सीजन में पानी घुस जाता है। जिसकी वजह से खड़ी फसल सहित घर के सामान का भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन कोई भी इसका समाधान नहीं कर रही है। और अबकी बार भी गांव में लगभग 600 एकड़ फसल खराब हो चुकी है। और लोगों के घरों में भी पानी भर चुका है। जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और घर का सामान भी खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार वह प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हैं। बाईट:- ग्रामीण 3
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement