Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

पंजाब के राज्यपाल कटारिया का उदयपुर में भव्य स्वागत!

Avinash Jagnawat
Jun 28, 2025 14:37:22
Udaipur, Rajasthan
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया आज उदयपुर पहुंचे। जहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर राज्यपाल कटारिया का समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मौके पर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, भाजपा नेता अतुल चंडालिया, छोगालाल भोई सहित कई गणमान्य लोक मौजूद रहे। एयरपोर्ट से कटारिया सीधे शहर के हाथी पोल चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने भामाशाह जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कटारिया चार दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे हैं। इस दौरान वे यहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बाईट- गुलाबचंद कटारिया, राज्यपाल, पंजाब
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement