Back
दिल्ली के अस्पताल में शिबू सोरेन की स्वास्थ्य के लिए पूजा का आयोजन!
Giridih, Jharkhand
एभीबी : दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरात झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर आज आदिवासी समाज के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पारसनाथ पर्वत पर स्थित मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में पुरे विधि - विद्यान के साथ पूजा - अर्चना की गयी. इस दौरान उनकी स्वास्थ्य के लिए मरांग बुरु संस्थान और आदिवासी समाज पीरटांड़ के लोगों ने दिशाेम मांझी थान में बोंगा बुरु ( पूजा पाठ ) किया ओर शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
बाईट : चंदोलाल टुडू
मृणाल सिन्हा
गिरिडीह, झारखण्ड
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Munger, Bihar:
पहले विवाद फिर हुई मारपीट, बाद में चली गोली से दो महिला जख्मी ।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का है मामला ।दिन में हुआ था विवाद और मारपीट, दूसरे पक्ष ने घर पर आकर चलाई गोली ।विडियो आया समाने
मुंगेर : रविवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना हुई। इसमें संजीव यादव की पत्नी बेबी देवी(35) और सनोज यादव का पत्नी सरिता देवी(40) के कंधे से छूते हुए गोली निकल गई। इसके बाद स्वजन ने दोनों महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक आशीष कुमार ने उसका उपचार किया और बताया की दोनों महिला खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर शंकर यादव के पुत्र अविनाश कुमार और धनंजय यादव के पुत्र सूर्या उर्फ सदन यादव के बीच किसी मामले को लेकर मारपीट हुई। इसको लेकर देर शाम सूर्या ,साहिल कुमार, प्रणव कुमार उर्फ अरुण यादव, मुन्ना यादव सहित दस समर्थको के साथ हथियार से लैस अविनाश के घर पहुंचकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी लोगों ने घर के अंदर और बाहर बैठे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर के मुख्य दरवाजे के पास खड़ी एक ही परिवार के दो महिला पर गोली चला दी। गोली दोनों महिला के कंधे को छूते हुए निकल गई। इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवार वालों ने मुफस्सिल थाना को दी। इसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घायल बेबी देवी ने बताया की मैं घर के मुख्य दरवाजे के पास अपनी गोतनी सरिता देवी के साथ खड़ी थी, तभी गांव में झगड़ा हो रहा था। इसके बाद कुछ दबंग युवक ने हम दोनों पर गोली चला दिया, जो गले के नीचे कंधे को छूते हुए निकल गई। इससे डरकर हम-दोनों गिर गई । परिजनों ने बताया कि सूर्या उर्फ सुदन यादव दबंग प्रवृति का युवक है, अक्सर दबंगई करता है।
बाइट घायल महिला
बाइट परिजन
बाइट परिजन
इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शंकरपुर में गोलीबारी और मारपीट की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर रही है। दो महिला की गोली लगने की सूचना है लेकिन जानकारी के अनुसार दोनों महिला को छर्रा लगा है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
Share
Report
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर जोधपुर राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के गंगाना गांव के पास दोपहर को एक टैक्सी में जानवरों का मांस ले जाया जा रहा था। इस दौरान कुछ मांस के टुकडे नीचे गिरने पर के लोगो ने टैक्सी को रूकवाया। इस दोरान कुछ गौभक्त भी मौंके पर पहुच गए। टैक्सी को पकडते हुए चालक को भी उन लोगो ने पकड कर पूछताछ की तो उसने जानवर का मांस होने की बात कही। लेकिन गौभक्तों का अंदेशा गाय का होने की वजह से मामला बढने लगा और सडक पर ही लोग जमा होने लगे। पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे और शांति का प्रयास किया गया। टेक्सी को जप्त करने के साथ ही फिलहाल युवक को भी थाने में बिठा दिया गया। मांस गाय का है या किसी अन्य जानवर को इसकी जॉच के बगैर मामला शांत नही होने की वजह से पुलिस कुछ नमूनों के साथ लेकर रातानाडा स्थित पशु चिकित्सालय पहुंची। जहा पशु चिकित्सालय के बोर्ड ने सैम्पल लेकर एफएसएल जॉच के लिए भिजवा दिए है।
बाइट मनोज कुमार सब इंस्पेक्टर
पशु चिकित्सालय के बाहर भी हिन्दू संगठन के लोग जमा हो गए और पुलिस उनको शांत करवाने के साथ सैम्पल देने पहुंची। जहा डॉक्टर आनन्दसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस कुछ मांस के टुकडे लेकर उनके पास आई है। जिसमें से अलग अलग टुकडों से करीब पांच सैम्पल लेकर एफएसएल जॉच के लिए भिजवा रहे है।आम तौर पर आठ दस दिनों में रिपोर्ट आ जाती है वैसे इस तरह से टुकडों का सैम्पल भी पहली बार लिया जा रहा है।
बाइट आनन्द पुरोहित डॉक्टर उपनिदेशक पशु चिकित्सालय
इस घटना को लेकर गौभक्तों में काफी आक्रोश देखा गया है उन्होने अंदेशा जताया कि गंगाना सहित उस क्षेत्र में पशुओं की हत्या कर मांस को बेचा जाता है ऐसे में उनका शक है कि गौ मांस हो सकता है इसीलिए आरोपी के खिलाफ कारवाई की मांग हो रही है पुलिस ने फिलहाल शांत करने का प्रयास किया लेकिन वो इस मामले में निष्पक्ष जॉच के साथ गौ हत्या बंद करने की मांग कर रहे है
बाइट दयाराम गौभक्त
बाइट नरसिंग गहलोत गौभक्त
बरहाल गौ मांस है या अन्य जानवर का यह तो एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन जिस तरह से पशुओं की तस्करी और मांस बेचने की घटनाए हो रही है उसके बाद से गौभक्तों की गौ माता को लेकर गंभीरता बढ गई है।
राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर
0
Share
Report
Bhilwara, Rajasthan:
Disst-bhilwara
Location-mangrop
Reporter- shyam gurjar
Mob- 94140 61369
बाइक सवार युवक को लगाया चाकू, होटल ग्रीन प्लाजा के पास की घटना, जिला अस्पताल में कराया भर्ती, बाइक छोड़ भागे हमलावर, तीन से चार बताये जा रहे है हमलावर, हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का है मामला, भीलवाड़ा चित्तोड़ राजमार्ग पर होटल ग्रीन प्लाजा के पास की है घटना,
@Reportershayam06
0
Share
Report
Udaipur, Rajasthan:
उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में स्थित अलसीगढ़ डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नाई थाना पुलिस और नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची। टीम अपना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 15 मिनट में युवक के शव को बाहर निकाल दिया। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को नाई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त हिरणमगरी सेक्टर 4 निवास लव जोशी के रूप में हुई।
0
Share
Report
Rajnagar, Madhya Pradesh:
छतरपुर जिला के बिजावर के उतावली ग्राम में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से सगे 3 भाई बहनों की मौत, उतावली गांव के रामपाल यादव के थे 3 बच्चे, घुवाऊ तालाब में एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हुई मौत, मृतक हरि सिंह उम्र 12 वर्ष,विनीता उम्र 10 वर्ष,भान प्रताप उम्र 7 वर्ष की मौत,
बिजावर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद। बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला अस्पताल पहुंचे ,परिवार का रो रो बुरा हाल है परिवार में मातम का माहौल है।
1
Share
Report
Palwal, Haryana:
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अपराधियों के लिए देश प्रदेश और पलवल में कोई स्थान नहीं है जो व्यक्ति जिस भाषा में हमारी जनता के साथ पेश आयेगा उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा कोई भी अपराधी बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल में अगर कोई भी अधिकारी किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करता है या फिर जनता के काम में कोताही करता है तो जनता के लिए उस अफसर पर नकेल कसी जाएगी।
0
Share
Report
Kolkata, West Bengal:
সৌরিশ বন্দ্যোপাধ্যায় আবহাওয়াবিদ আলিপুর কলকাতা
নতুন করে আবার নিম্নচাপ তৈরী হয়েছে উত্তর পশ্চিম বঙ্গপসাগর সংলগ্ন বাংলাদেশ উপকূল এ, এগোচ্ছে পশ্চিম উত্তর পশ্চিম দিকে, দুদিনে উড়িষ্যা ঝাড়খন্ড এর দিকে এগোবে। এর প্রভাবে ২৯-৩০ দক্ষিণ বঙ্গে বৃষ্টি চলবে। ভারি থেকে অতি ভারি বৃষ্টি হবে দুই মেদিনীপুর, ঝাড়গ্রাম, বাঁকুড়া, পুরুলিয়া ও দক্ষিণ ২৪ পরগনা, হাওড়া হুগলী তে বিক্ষিপ্ত ভারি বৃষ্টি হবে। অন্যান্য জেলা মাঝারি হলাকা বৃষ্টি হবে। ৩০ দুই মেদিনীপুর, পশ্চিম বর্ধমান, ঝাড়গ্রাম, বাঁকুড়া, পুরুলিয়া তে ভারি বৃষ্টি। বাকি জেলা হালকা
১ তারিখ বৃষ্টি র পরিমান কমবে, বেশি বৃষ্টি হবে দক্ষিণ ২৪ পরগনা, পুরুলিয়া তে ভারি বৃষ্টি। এর পর বৃষ্টির পরিমান কমবে তবে ৪-৫ তারিখ আবার বৃষ্টি কমবে। ২৯-৩০ কলকাতা তে হালকা মাঝারি বৃষ্টি চলবে। তারপর বিক্ষিপ্ত হালকা বৃষ্টি হবে। ৩০ উত্তর বঙ্গে দার্জিলিং, কালিংপং, কোচবিহার এ ভারি বৃষ্টি হবে। অন্যান্য জেলা হলাকা মাঝেরি বৃষ্টি। মৎস জীবীদের ১ তারিখ পর্য্যন্ত সমুদ্রে যেতে মানা।
0
Share
Report
Jodhpur, Rajasthan:
थाने के बाहर किया प्रदर्शन,पुलिस ने सडक पर भांजी लाठियां,फिलहाल मौके पर बनी हुई है शांति
जोधपुर जोधपुर के भोपालगढ थाने के बाहर दो पक्षों में आपसी भिडंत होने के बाद पुलिस ने सडको पर डंडे फटकारते हुए दोनो पक्षों को खदेडने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस थाने के बाहर दोनो पक्षों की ओर से नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दोरान एक दो लोगो को चोटे भी आई है जिसकी वजह से मौके पर नारेबाजी शुरू कर दी गई।हालाकि यह भी बात सामने आ रही है कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की जिसकी वजह से पुलिस ने उनको हटाने के लिए डंडे फटकारते हुए खदेड दिया। इस मामले को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि दरअसल आसोप थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने गाय को चपेट में लिया जिसकी वजह से गाय घायल हो गई। इसके बाद कुछ हिन्दू संगठन के लोग बिना पुलिस को इतला दिए ट्रक चालक का पीछा करते हुए भोपालगढ में ट्रक चालक के घर पहुंच गए। जानकारी मिलने एवं माहौल खराब ना हो इसको लेकर पुलिस भी दोनो पक्षों को थाने आने का कहकर वहा से हटाया गया। थाने के बाहर दोनो पक्ष आपस में ही भिड गए। थाने के बाहर धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर दोनो पक्षों को शांत करवाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है और एडिशनल एसपी भोपालसिंह लखावत को मौके पर भेजा गया है ताकि वहा पर दोनो पक्षों से समझाइस कर मामले को समाप्त करवाया जा सके।
0
Share
Report
Kolkata, West Bengal:
খিদিরপুর অরফ্যাণগঞ্জ সার্কেটের ব্যবসায়ীদের সঠিক ও ন্যায্য পুনর্বাসন দিতে হবে,
তামান্না খাতুনের হত্যাকারীদের শাস্তির দাবিতে, আইন কলেজের মধ্যে হার হীম করা গণধর্ষণের প্রতিবাদে
প্রদীপ প্রসাদে নেতৃত্বে দক্ষিণ কলকাতা জেলা কংগ্রেসের মিছিল খিদিরপুর জ্ঞান ঘোষ কলেজ থেকে গুরু হয় খিদিরপুর ফ্যান্সি মার্কেট হয়ে খিদিরপুর মোড়ে এসে শেষ হয়
0
Share
Report
Katwa, West Bengal:
কসবা কাণ্ডের প্রতিবাদে সিপিএমের মিছিলে বাধা দেওয়ার অভিযোগ দাঁইহাট ফাঁড়ির পুলিশের বিরুদ্ধে। মিছিলে থাকা কুশপুত্তলিকা কাড়াকে কেন্দ্র করে পুলিশের সঙ্গে ধ্বস্তাধস্তি হয়। পুলিশের ধাক্কাধাক্কিতে কয়েকজন সিপিএম কর্মীরা জখম হয় বলে দাবি সিপিএম নেতৃত্বের।কাটোয়া থানার দাঁইহাটের ঘটনা।যদিও পুলিশ কুশপুত্তলিকা নিয়ে যাওয়ার পর দাঁইহাট পৌর মার্কেটের সামনে সিপিএম নেতৃত্ব পথসভা করে।কাটোয়া থানার পুলিশ জানায় দাঁইহাটে সিপিএমের প্রতিবাদ মিছিল সহ কুশপুত্তলিকা দাহ করার কোন অনুমতি ছিল না। পুলিশ খবর পেয়ে মিছিল আটকে কুশপুত্তলিকা সরিয়ে নেয়।কাউকে কোন আঘাত করা হয়নি। দাঁইহাটের সিপিএমের এরিয়া কমিটির নেতা অনিন্দ্য মণ্ডল বলেন, আমরা এরিয়া কমিটির কার্যালয়ের সামনে থেকে শান্তিপূর্ন মিছিল করে যাচ্ছিলাম। আচমকায় পুলিশ মিছিলে চড়াও হয়ে কুশপুত্তলিকা ছিনিয়ে নেওয়ার চেষ্টা করলে আমাদের কর্মীরা বাধা দেয়। সেইসময় পুলিশের সঙ্গে ধ্বস্তাধস্তি হয়। কসবাকাণ্ডে অভিযুক্তদের কঠোর দৃষ্টান্তমূলক শাস্তির দাবিতে আজ দাঁইহাটে মিছিল করা হয়েছে।
বাইট:১) অনিন্দ্য মণ্ডল,নেতা সিপিএমের দাঁইহাট এরিয়া কমিটি।
0
Share
Report