Back
प्रधानमंत्री मोदी और CM सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को सशक्त किया
VKVIJAY KUMAR
Sept 25, 2025 13:48:51
Sirsa, Haryana
एंकर रीड राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी सोच को साकार रूप देते हुए आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है, जो महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने का काम करेगी। वे आज वीरवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। नागरिक अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किए गए। इससे पहले मुख्य अतिथि सुभाष बराला की गरिमामयी उपस्थिति में जिला नागरिक अस्पताल सिरसा के ओपीडी ब्लॉक के नवीनीकरण का उद्घाटन भी हुआ और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए मेगा स्वास्थ्य जांच कैंप का अवलोकन करते हुए एक-एक स्टॉल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य गणमान्य ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
वॉयस01 -कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन व श्रेष्ठ संस्कृति है, जिसमें नारी को पूजनीय माना गया है। नवरात्रों के अवसर पर हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर माताओं व बेटियों को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस समाज व देश में महिलाओं का सम्मान होता है, वह देश व समाज सशक्त रूप से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में महिलाओं की आवश्यकताओं व आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जा रही है। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय के भाव के साथ योजनाएं बनाई, जिसका मूल आधार भारतीय संस्कृति के आधार पर योजनाओं के निर्माण का रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की शुरुआत की थी और सर्व समाज ने इस योजना को अपनाया और इसी का परिणाम है कि बेटा-बेटी की जन्म दर का अंतर लगभग मिट चुका है। हम सबको मिलकर इस दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला निर्णय, निष्ठा व नेतृत्व का प्रतिङ्क्षबब होती है। इसलिए हरियाणा सरकार की हर योजना के निर्माण में पहला विचार महिलाओं को सशक्त करने पर होता है। प्रदेश सरकार ने महिला के नेतृत्व की शक्ति को पहचान देते हुए निकाय व पंचायती राज में आरक्षण देने का काम किया।
बाइट -सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद।
वोल 2 पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की सोच अंत्योदय की थी, जिसका अर्थ है समाज की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। हरियाणा सरकार इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस सपने का उल्लेख किया था, आज इस योजना के शुभारंभ से वह सपना साकार हुआ है और अंत्योदय की भावना को और जीवंत किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में अब कोई बिचौलिया नहीं है। सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ इस योजना की शुरुआत की है। पात्र महिलाएं घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकती हैं। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की सहायता दी जाएगी। यह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार की एक बड़ी सौगात है।
बाइट गोपाल कांडा, पूर्व मंत्री।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowSept 25, 2025 15:36:390
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 25, 2025 15:36:070
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 25, 2025 15:35:590
Report
मुस्करा कोतवाली पुलिस का अजीब कारनामा,रातकेअंधेरे में देवी पंडालों में रोज डलवाते हैमिट्टी सुबह गायब
0
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 25, 2025 15:35:450
Report
MPMahesh Pareek
FollowSept 25, 2025 15:35:250
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowSept 25, 2025 15:35:110
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 25, 2025 15:34:460
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowSept 25, 2025 15:34:370
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowSept 25, 2025 15:34:240
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 15:33:390
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 25, 2025 15:33:230
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 15:33:080
Report