Back
सहारनपुर दशहरे पर 3D पेपर रावण से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
NJNEENA JAIN
Sept 25, 2025 15:33:39
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date...25.9.2025
Name... Neena jain
location... saharanpur
anchor....हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : दशहरे में बने वॉटरप्रूफ 3D पेपर से रावण,गंगा-जमुनी तहज़ीब का नज़ारा
सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में दशहरे का मेला जैसे-जैसे करीब आ रहा है, तैयारियां भी तेज हो गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, दुकानों और झूलों के बीच सबसे बड़ा आकर्षण रहते हैं रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले, जिन्हें देखने के लिए हर साल हजारों लोग उमड़ते हैं। लेकिन इन पुतलों के पीछे मेहनत करने वाले कारीगरों की कहानी भी उतनी ही खास है।
पिछले 18 साल से मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा चरथावल से आने वाले मुस्लिम कारीगर रियासत चाचा और उनकी टीम इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं। रियासत चाचा बताते हैं कि उन्होंने यह काम 18 साल पहले शुरू किया था और तब से हर साल दशहरे से पहले सहारनपुर आकर पुतले बनाते हैं। उनके साथ तौफीक, मोहम्मद नफीस और जगवा जैसे साथी भी हैं, जो दिन-रात मेहनत करके इन विशाल पुतलों को आकार देते हैं। करीब 20 दिन तक लगातार काम करने के बाद ये पुतले तैयार होते हैं।इस बार पुतलों में खास आकर्षण रहेगा। इन्हें 3D पेपर से सजाया जाएगा, जो वाटरप्रूफ होगा। रावण का चेहरा इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह हंसता हुआ और मुंह खोलता-बंद करता नजर आएगा। पुतलों की ऊंचाई और रंगों का संयोजन भी खास रहेगा, जिससे दर्शकों का रोमांच और बढ़ेगा।रियासत चाचा बताया कि “हमारे लिए यह सिर्फ रोजगार है। इससे रोटी का जुगाड़ हो जाता है। हिंदू-मुस्लिम विवाद को देखकर क्या खाएंगे? हमारे दिल में सब एक हैं। नेता राजनीति करते हैं, लेकिन हमें तो अपने काम और रोजगार से मतलब है।”गांधी पार्क मैदान में बन रहे ये पुतले गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीती-जागती मिसाल हैं। एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग रामलीला और दशहरे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, तो दूसरी तरफ मुस्लिम कारीगर अपने हुनर से इस आयोजन की शान बढ़ाते हैं। यही नजारा सहारनपुर की मिट्टी में बसे भाईचारे और एकता की पहचान है।
बाइट....रियासत...रावण पुतले के कारीगर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
3
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 25, 2025 17:17:143
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 25, 2025 17:17:020
Report
MCManish Chaudary
FollowSept 25, 2025 17:16:480
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 25, 2025 17:16:300
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 25, 2025 17:15:330
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 25, 2025 17:15:210
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 25, 2025 17:15:110
Report
RKRavi Kumar
FollowSept 25, 2025 17:02:462
Report
JPJai Pal
FollowSept 25, 2025 17:01:530
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 25, 2025 17:01:410
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 25, 2025 17:01:070
Report
2
Report
4
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 16:49:36Kota, Rajasthan:खबर से संबधित फोटो और दस्तावेज
4
Report