Back
गोंडा में रजनी तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
AKAtul Kumar Yadav
Sept 25, 2025 15:34:24
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंची राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उच्च शिक्षा रजनी तिवारी का गोंडा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती उपलक्ष में गोष्ठी कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया है। कोई आजम खान के जेल से छूट के आने के बाद कई पार्टियों में शामिल होने की चल रही अटकलें को लेकर के कहा कि हमें तो ऐसा कुछ समझ में नहीं आया कि उनको लेने के लिए लालायित है हमें ऐसा कुछ समझ में नहीं आया है। वही अखिलेश यादव के बयान पहले जीएसटी लगाकर लूट अब उसे माफ करके दिखावा कर रहे हैं। पर पलटवार बार करते हुए कहा कि देखिए यह उनका काम है यह विपक्ष में है जब मोदी जी योगी जी कोई निर्णय लेते हैं। तो अखिलेश यादव को बहुत कष्ट होता है तो उनको लगता है कि हमने वैसे 5 साल गंवा दिया जनता के लिए हम कुछ नहीं कर पाए इसीलिए जनता ने हमको बिल्कुल किनारे कर दिया है। इसीलिए वह किसी भी निर्णय से दुखी होते हैं और मन में प्रसन्नता होती है कि सरकार यह निर्णय जनता के लिए लिया है। लेकिन उनको इस चीज का छोब होता है कि हमें कुर्सी मिली हम सत्ता के लिए लोगों के लिए कार्य कर सकते थे लेकिन किया नहीं। इसीलिए वह कुछ ना कुछ कहते रहते हैं ऐसी कोई बात नहीं है उनका कहना तो कर्तव्य है। विपक्ष है वह तो कहेंगे ही इस चीज को जनता से पूछिए जनता के प्रति मेरी जवाबदेही है मोदी और योगी जब हम लोग मिलकर काम कर रहे है।
वीओ- वहीं लद्दाख में हुई हिंसा और GEN-Z को लेकर कहा कि हमारा देश अलग है नेपाल के लोगों से तुलना यहां के लोगों की मत करिए। सब लोग मिलकर देश के लिए रात के लिए काम करते हैं राजनीतिक दलों में अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन जहां पर देश की और राष्ट्र की बात आती है आप उसे युवा की बात कर रहे हैं जो युवा हमारे देश को बढ़ाने का काम कर रहा है। हमारा देश युवा प्रधान है युवा की आबादी हमारे यहां ज्यादा है शिवा की तुलना ऐसे लोगों से मत करिए राष्ट्रभक्त हमारा युवा है। वह देश को आगे ले जाने की बात कर रहा है ऐसे लोगों से तुलना आप मत करिए। वहीं राहुल गांधी द्वारा युवाओं को उकसाने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद है। जब कोई भी व्यक्ति से जुड़ा हो और इस तरीके की बात बोले यह बहुत ही दुखद है। राहुल गांधी ने यह जो चीज बोली है बहुत ज्यादा कष्टदायक है। इनको ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए जब हमारे देश की बात आती है। तो हमारा देश पूरा एकजुट होता है उसे बढ़ाने के लिए हम लोग काम करते हैं। वहीं राहुल गांधी द्वारा हाइड्रोजन बम को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयान को लेकर के कोई ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है कांग्रेस कहां पर चली गई उसका कहीं पर कुछ पता भी नहीं है उसकी बात को कोई ध्यान नहीं दे रहा है हम लोगों को भी लगता है कि उनकी बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वही बाबरी मस्जिद के पक्षकार के बयान यहां पर मस्जिद नहीं बनना चाहिए खेती होना चाहिए पर कहा कि हम लोग तो भगवान राम को मानने वाले हैं हमारे दिलों और दिमाग में अयोध्या का राम मंदिर बना हुआ है। जनता की सेवा बसी हुई है हम लोग भगवान राम के आदर्शों पर चलने का काम कर रहे हैं खेती-बाड़ी अगर करने की बात है तो बढ़िया है। हमारा भारत कृषि प्रधान देश है यहां पर खेती होती रहती है।
बाइट- रजनी तिवारी- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उच्च शिक्षा विभाग।
Visual
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
3
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 25, 2025 17:17:143
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 25, 2025 17:17:020
Report
MCManish Chaudary
FollowSept 25, 2025 17:16:480
Report
MGMOHIT Gomat
FollowSept 25, 2025 17:16:300
Report
DGDeepak Goyal
FollowSept 25, 2025 17:15:330
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 25, 2025 17:15:210
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 25, 2025 17:15:110
Report
RKRavi Kumar
FollowSept 25, 2025 17:02:462
Report
JPJai Pal
FollowSept 25, 2025 17:01:530
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 25, 2025 17:01:410
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 25, 2025 17:01:070
Report
2
Report
4
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 16:49:36Kota, Rajasthan:खबर से संबधित फोटो और दस्तावेज
4
Report