Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

भिवानी में हड़ताल की तैयारी: कर्मचारियों का जोश और सरकार के खिलाफ हुंकार!

NSNAVEEN SHARMA
Jul 08, 2025 06:05:03
Bhiwani, Haryana
बाईट : अनिल फौजी रोडवेज यूनियन व सुखदर्शन सरोहा SKS भिवानी राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सीटू व एसकेएस का जत्था पहुंचा भिवानी हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने किया स्वागत कल 9 जुलाई को होगा, पेन और पहिया जाम:यूनियन कहा:सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, हड़ताल होगी सफल:रोड़वेज यूनियन सरकारी उपक्रमों की ढ़ांचागत व्यवस्था को अपने चहेते पूंजीपतियों को बेच रही है सरकार : मास्टर सुखदर्शन सरोहा बड़ी शैक्षणिक संस्थाओं को हाशिये पर धकेल रही है भाजपा सरकार:SKS भिवानी, कल 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में जोश व हुंकार भरने को लेकर सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जत्था भिवानी पहुंचा तथा हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन भिवानी डिपू ने जत्थे का स्वागत किया। यूनियन्स के नेताओं का कहना है कि वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ की जा रही मनमानी का घोर विरोध 9 जुलाई को जोर शोर से किया जाएगा। सुखदर्शन सरोहा ने बताया कि आजादी के बाद पूर्व सरकारों द्वारा कठोर संघर्ष, लग्न व जीवटता से आमजन की सुविधा के लिए जो बड़े-बड़े सरकारी उपक्रमों की ढ़ांचागत व्यवस्था बनाई गई थी, उन सभी को वर्तमान सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों के हाथो सुपुर्द कर रही है। जिससे तमाम बड़ी संस्थाओं का निजीकरण हो जाने से जीवनयापन के लिए शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से आमजन वंचित हो जाएगा। जिसके दुष्परिणाम स्वरूप भविष्य में गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चें इन पूंजीपतियों के लिए केवल एक सस्ते मजदूर बनकर रह जाएंगे। भिवानी डिपो रोडवेज वर्कर यूनियन ने सीटू व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जत्थे को तालमेल कमेटी के नेताओं ने आश्वासन दिया कि 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज यूनियन एक-एक कर्मचारी शामिल होगा और पेन व पहिया जाम करेगा व सत्तासीन सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का कड़े रूप में विरोध करेंगे।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top