Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

हड़ताल की तैयारी: कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन को दी चुनौती!

NSNAVEEN SHARMA
Jul 08, 2025 15:07:07
Bhiwani, Haryana
बाइट : जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठनों व प्रशासन आमने सामने आ गया। कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हड़ताल में शामिल होने का आहवान किया है ताकि ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर होने की वजह से कर्मचारी विरोधी नीतियां वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर किया जा सके। इसके लिए कर्मचारी नेताओं ने कल का पूरा खाका भी तैयार किया है। हड़ताल अगर कामयाब रही तो रोडवेज विभाग को भी करोड़ो का नुकसान होगा।रोडवेज कर्मचारी हड़ताल को कामयाब करने के लिए अपने पत्ते नहीं खेाले है लेकिन अंदर खाते आपस में तालमेल बैठाया जा रहा है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने बताया कि हर विभाग की व्यवस्था पटरी पर बनी रहे, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जनता के कार्य सुचारू रूप से किए जाने को लेकर प्रत्येक विभागाध्यक्ष ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही किसी अप्रिय घटना से बचने या कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया जा रहा है।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top