Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panchkula134108

गर्भवती महिला पर डंडों और हथियारों से हमला, स्थानीय लोग नाराज!

DRDivya Rani
Jul 11, 2025 10:36:52
Panchkula, Haryana
पंचकूला स्थित एक शोरूम के पीछे झुग्गी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गर्भवती महिला पर कुछ लोगों ने डंडों और हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपने घर के अंदर थी। घायल महिला के पति ने बताया कि उनके घर के बाहर कुछ युवक और महिलाएं गाली-गलौज कर रहे थे। झगड़ा किसी और से था, लेकिन बिना किसी वजह के उनकी पत्नी पर हमला कर दिया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस महिला पर हमला हुआ वह गर्भवती है। हमला होते ही महिला बुरी तरह घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत पंचकूला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई होगी या फिर उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा — यह देखना अब बाकी है। बाइट डायल 112 इंचार्ज नरेश बाइट महिला का पति अखिलेश
11
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top