Back
मेरठ के ज्वेलरी शोरूम में 1 करोड़ रुपये की ठगी की साजिश, पुलिस जांच में जुटी
PGPARAS GOYAL
Feb 19, 2026 13:03:54
स्टोरी मेरठ : नामी ज्वेलरी शोरूम में 1 करोड़ की ज्वेलरी का अनोखा मामला, ठगी, साजिश या सोची-समझी चाल?
मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित आबू प्लाजा में मौजूद शहर के प्रमुख सर्राफा प्रतिष्ठानों में शामिल रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम पर 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी से जुड़ा एक अनोखा और पेचीदा मामला सामने आया है। घटना ने पूरे व्यापारिक वर्ग को हैरान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, शोरूम संचालक को दिल्ली से एक व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुराना ग्राहक बताते हुए 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी खरीदने की बात कही और अपना भतीजा शोरूम पर भेजने की सूचना दी। कुछ देर बाद एक युवक शोरूम पहुंचा और करीब 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी पसंद की。
इसी बीच कॉल करने वाले की ओर से कहा गया कि फिलहाल नकद राशि भिजवाई जा रही है और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बाद में किया जाएगा। थोड़ी देर में चार युवक शोरूम पर पहुंचे और उन्होंने 1 करोड़ रुपये नकद रकम दुकानदार को सौंप दी।
बताया जा रहा है कि शोरूम पर पहुंचे चारों युवकों ने कहा कि अभी ट्रांजैक्शन न की जाए और पहले कृष्ण जी से उनका काम पूरा हो जाने दिया जाए। हालांकि उनके इतना कहने से पहले ही जिस युवक को भतीजा बताया जा रहा था, वह 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लेकर शोरूम से जा चुका था।
उसी के बाद पूरा विवाद खड़ा हुआ। ज्वेलरी ले जाने वाले युवक के जाने के पश्चात चारों युवकों ने अपनी ज्वेलरी की मांग की। शोरूम संचालक ने बताया कि ज्वेलरी तो पहले आए युवक को दे दी गई है। इस पर चारों युवकों ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। यहीं से मामला उलझ गया और ठगी की आशंका सामने आई।
सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कॉल करने वाला व्यक्ति स्वयं को कृष्ण नाम से बता रहा था और दिल्ली से संपर्क में था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स, बिलिंग रिकॉर्ड और नकद लेकर आने वाले युवकों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
इस बीच, जब शोरूम संचालक अपने साथी ज्वेलर्स और अन्य व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे, तो मीडिया ने प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की। देख जा सकता है कि कैमरे पर रिकॉर्डिंग के दौरान शोरूम संचालक ने कैमरा बंद करा दिया और इस विषय पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
फिलहाल जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला सामान्य ठगी का है या 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी के पीछे कोई और बड़े खेल की साजिश छिपी हुई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 19, 2026 14:48:500
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 19, 2026 14:48:380
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 19, 2026 14:48:140
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 19, 2026 14:47:520
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 14:47:29Noida, Uttar Pradesh:ATS और नोएडा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 31 साल से फरार आतंकी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
बताया गया है कि सुखविंदर सिंह खालिस्तान कमांडो फोर्स का आतंकी है (प्रतिबंधित संगठन).
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 14:47:180
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 19, 2026 14:47:060
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 19, 2026 14:46:540
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 19, 2026 14:46:290
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowFeb 19, 2026 14:46:150
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 14:45:590
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 19, 2026 14:45:460
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 19, 2026 14:45:170
Report
0
Report