Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Simdega835223

सिमडेगा में पुलिस ने चोरी की बुलेट के साथ आरोपी को पकड़ा!

Ravikant Sahu
Jul 06, 2025 12:06:17
Simdega, Jharkhand
location_simdega ravikant सिमडेगा- पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी एम अर्शी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पाकरटांड़ पुलिस द्वारा भेलवाडीह स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान प्रहलाद सिंह को रोका गया। पास से एक बुलेट बरामद किया गया। पूछताछ में प्रहलाद सिंह ने बताया कि यह बुलेट चोरी की है । बुलेट को उसने तुपुदाना निवासी दिना सिंह नामक व्यक्ति से लिया है। प्रहलाद सिंह की निशानदेही पर एक और चोरी की बुलेट बरामद किया गया। प्रहलाद सिंह के खिलाफ पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्रहलाद सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह उग्रवादी और रंगदारी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है। एसपी ने बताया चोरी की दो बुलेट बरामद किया गया। एक बुलेट की चोरी रांची लोअर बाजार इलाके से की गई। बाइट: एम अर्शी: एसपी सिमडेगा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement